मुंबई में 26/11 को हुए दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा।
आज़म खान आज पूरे दिन लखनऊ में थे . देर शाम को मेनिफेस्टो रिलीज़ के कार्यक्रम और डिनर के बाद जब उन्हें एयरपोर्ट जाना था , तो अखिलेश यादव उन्हें अपनी गाड़ी में खास तौर से एयरपोर्ट छोड़ने गए . समाजवादी पार्टी में कोई ऐसा दूसरा नेता आज की तारीख में नहीं है , जिसे एयरपोर्ट छोड़ने खुद अखिलेश यादव जाएं . आज़म खान को इतनी अहमियत देकर अखिलेश यादव ने एक संदेश देने की भी कोशिश की है .
जेल से छूटने के बाद आज पहली बार अखिलेश यादव से मिले थे . सपा के मेनिफेस्टो रिलीज़ के मौके पर अखिलेश यादव से ठीक पहले आज़म खान को मंच पर काफी देर तक बोलने का मौका दिया गया . आज़म ने अपने भाषण में उनके साथ हुई ज्यादतियों का भावुक अंदाज़ में जिक्र किया . ओवैसी का नाम लिए बगैर उनकी मंशा पर तंज किया . मुलायम सिंह यादव परिवार से पांच दशक पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया . मंच पर आज़म खान को मिले ख़ास तवज्जो में भी एक बड़ा संदेश छिपा था .
भारत का संविधान सिर्फ़ एक किताब नहीं - देश की आत्मा है।
ये हर नागरिक की गरिमा का कवच है, हर आवाज़ की ताक़त है - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का रक्षक।
यही हमारे लोकतंत्र की नींव है, और अन्याय के ख़िलाफ़ हमारा सबसे बड़ा हथियार।
संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूँ - हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे, और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।
जय संविधान, जय हिंद! 🇮🇳
आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।
श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो ‘मदद’ की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।
Meta को लगता है कि भारत में BJP की गुलामी करके बिजनेस चल जाएगा?
ये गलतफहमी दूर कर लो!
राहुल गांधी जी का नाम हो या मोदी सरकार की आलोचना, पोस्ट्स Restrict क्यों हो रही हैं?
पिछले 6 महीनों में कितने अकाउंट्स रोके गए, इसका पूरा हिसाब चाहिए..
Meta को 7 दिन का अल्टीमेटम है!
भारत में बिजनेस करना है तो भारत का संविधान मानना होगा, संघ का नहीं..
दुनिया की बड़ी कंपनी हो, तो रीढ़ की हड्डी भी दिखाओ!
प्रधानमंत्री जी, बिहार आने से पूर्व आज आपको आईने के सामने खड़े होकर एक बार आत्म साक्षात्कार अवश्य करना चाहिए कि बिहार के जिस सेतु का रिबन काटने आ रहे है उसमें उनका एक कण और फूटी कौड़ी का भी योगदान क्यों नहीं है?
प्रधानमंत्री जी, जितने वादे और झूठ आपने बिहार को दिए, उनको आज कृपया फिर रिपीट कर दीजिएगा। कीजिएगा ना?
मणिपुर में ज़हरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मरीज़ों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।
यह हादसा नहीं, BJP सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रहीं है - सरकार अब भी सो रही है।
दोषियों पर तुरंत सख़्त कार्रवाई हो और बिना देरी पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता और उचित मुआवज़ा मिले।
यह दुखद और निंदनीय है कि गोरखपुर एक्सीडेंट मामले में पीडीए समाज के शिवांग निषाद, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव को झूठे आरोपों में निरुद्ध व गिरफ़्तार किये जाने का समाचार मिला है।
इस मामले में वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं फिर भी ये अन्याय-अत्याचार किया जा रहा है, ये घोर निंदनीय है।
हम माननीय न्यायालय से माँग करते है कि स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में तत्काल जाँच करे।