माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आपका ध्यान हम बहुत ही गंभीर विषय पर केंद्रित करना चाहेंगे जो हज़ारों जरूरतमंद अभ्यर्थियों के भविष्य से सीधा जुड़ा हुआ है|
होमगार्ड भर्ती के अधिकांश अभ्यर्थी आर्थिक रूप से जरूरतमंद हैं। यदि होमगार्ड भर्ती का Physical, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम आने से पहले करा दिया जाता है, तो भविष्य में हज़ारों पद रिक्त रहने की संभावना बन सकती है।
क्योंकि बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनका चयन होमगार्ड और कांस्टेबल, दोनों भर्तियों में हो सकता है। ऐसे अभ्यर्थी स्वाभाविक रूप से अंततः कांस्टेबल पद जॉइन करेंगे, जिससे होमगार्ड के कई पद खाली रह जाएंगे और अन्य योग्य अभ्यर्थी अवसर से वंचित हो सकते हैं।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए या तो होमगार्ड भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी की जाए, अथवा भर्ती की आगे की प्रक्रिया कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद कराई जाए।
कृपया मानवीय एवं न्यायोचित दृष्टिकोण अपनाते हुए अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेने की कृपा करें।
#UPHomeGuardWaitingList
@upprpb@Rajeevkrishna69@myogioffice
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आपका ध्यान हम बहुत ही गंभीर विषय पर केंद्रित करना चाहेंगे जो हज़ारों जरूरतमंद अभ्यर्थियों के भविष्य से सीधा जुड़ा हुआ है|
होमगार्ड भर्ती के अधिकांश अभ्यर्थी आर्थिक रूप से जरूरतमंद हैं। यदि होमगार्ड भर्ती का Physical, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम आने से पहले करा दिया जाता है, तो भविष्य में हज़ारों पद रिक्त रहने की संभावना बन सकती है।
क्योंकि बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनका चयन होमगार्ड और कांस्टेबल, दोनों भर्तियों में हो सकता है। ऐसे अभ्यर्थी स्वाभाविक रूप से अंततः कांस्टेबल पद जॉइन करेंगे, जिससे होमगार्ड के कई पद खाली रह जाएंगे और अन्य योग्य अभ्यर्थी अवसर से वंचित हो सकते हैं।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए या तो होमगार्ड भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी की जाए, अथवा भर्ती की आगे की प्रक्रिया कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद कराई जाए।
कृपया मानवीय एवं न्यायोचित दृष्टिकोण अपनाते हुए अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेने की कृपा करें।
#UPHomeGuardWaitingList
@upprpb@Rajeevkrishna69@myogioffice
#Stop_SSCGD_50%_Reservation
🚨 SSC GD 2027 अभ्यर्थियों की मांग
हम भर्ती प्रक्रिया में समान अवसर, पारदर्शिता और निष्पक्ष चयन की मांग करते हैं।
यदि आप भी अपनी बात रखना चाहते हैं, तो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाएं।
एक दिन बुढ़ापा पूछेगा कि जवानी कहां बिताई?
और ये लाइन सिर्फ मुझपर ही नहीं उन सभी नौजवानों के ऊपर शूट करती है जिनकी अभी शादी नहीं हुई है और वो
बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। क्योंकि फिर एक समय ऐसा आयेगा जब जिम्मेदारियां आपके सर पर होंगी और शौक जवाब दे जाएंगे।
आज केरल, Munnar के Gap रोड में मुझे स्वर्ग की अनुभूति हुई। एकदम घाटी के बीच में स्थित चारों तरफ का वो Tea Garden कमाल का था।
वहां से निकलने का मन नहीं कर रहा था। एक तो ये मानसून सीजन और ऊपर से केरल की सुंदरता मुझे अपनी तरफ खींच रही थीं।
आप सभी अपने जीवन में एकबार जरूर आइए और Kerala के Munnar में जरूर घूमिए पूरा पैसा वसूल होगा।
#SSC_GD हो या कोई भी भर्ती, यह सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं होती, लाखों युवाओं के वर्षों के संघर्ष की परीक्षा होती है।
इनमें से अधिकांश अभ्यर्थी साधारण और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। कोई खेत में काम करके पढ़ता है, कोई मज़दूरी के साथ तैयारी करता है, तो कोई सुबह-शाम शारीरिक अभ्यास कर अपने सपनों को ज़िंदा रखता है।
ऐसे में हर अभ्यर्थी की सबसे बड़ी उम्मीद यही होती है कि उसे अपनी मेहनत के दम पर समान अवसर मिलेगा।
किसी का अधिकार छीनने की बात नहीं है, लेकिन यदि भर्ती प्रक्रिया ऐसी बने कि लाखों युवाओं को पहले ही लगे कि प्रतिस्पर्धा समान नहीं है, तो व्यवस्था पर विश्वास कमज़ोर पड़ता है।
किसी भी भर्ती की सबसे बड़ी ताकत उसका निष्पक्ष होना है। जब अवसर समान होंगे, तभी चयन पर भी सभी का विश्वास होगा।
#Stop_SSCGD_50%_Reservation पर विचार करने की जरूरत है।
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, माननीय गृहमंत्री @AmitShah एवं संबंधित विभाग @DoPTGoI से विनम्र निवेदन है कि हम अग्निवीर भाइयों के सम्मान और उनके भविष्य के पूरी तरह पक्षधर हैं। देश की सेवा करने वाले प्रत्येक अग्निवीर का सम्मान होना चाहिए। लेकिन विभिन्न न्यूज sources से मिली जानकारी के अनुसार ये ज्ञात हुआ है कि SSC GD भर्ती में 50% आरक्षण लागू होने वाला है यदि ऐसा होता है तो इससे लाखों सामान्य अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित होने की आशंका है।
इसलिए हमारा अनुरोध है कि अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए अलग और प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए, उन्हें वहीं 75% परमानेन्ट कर देने जैसी कोई व्यवस्था बनाई जाए और उन्हें 50% की जगह 15 या 20% तक का ही Reservation दिया जाए ताकि उनका भविष्य भी सुरक्षित रहे और SSC GD के अन्य अभ्यर्थियों के साथ भी समान अवसर और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनी रहे। कृपया इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और ऐसा समाधान निकालें जिससे किसी भी वर्ग के युवाओं का नुकसान न हो।
हमारी मांग किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी युवाओं के लिए संतुलित और न्यायसंगत अवसर की है।
#Stop_SSCGD_50%_Reservation
@SSC_GoI
🚨 SSC GD 2027 अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना 🚨
📢 आज सुबह 11:00 बजे से X (Twitter) पर अभियान शुरू होगा।
यदि SSC GD में Agniveer के लिए 50% आरक्षण लागू होता है, तो लाखों सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। हमारी मांग किसी के अधिकार छीनने की नहीं है, बल्कि सभी अभ्यर्थियों के लिए संतुलित, न्यायसंगत और निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करने की है।
✅ यदि आरक्षण देना है, तो उस पर व्यापक और संतुलित विचार-विमर्श हो।
✅ Agniveer अभ्यर्थियों को अन्य विभागों (जैसे राज्य पुलिस, अन्य सुरक्षा बल आदि) में भी पर्याप्त अवसर दिए जाएँ।
✅ SSC GD भर्ती में सभी उम्मीदवारों के लिए बराबर और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा बनी रहे।
🕚 11:00 AM से सभी छात्र तैयार रहें।
एकजुट होकर अपनी बात शांतिपूर्ण, तथ्यों पर आधारित और सम्मानजनक भाषा में रखें।
अभियान हैशटैग:
#Stop_SSCGD_50%_Reservation
📢 आपकी एक पोस्ट लाखों छात्रों की आवाज़ बन सकती है।
11:00 AM पर X (Twitter) पर मिलते हैं। 🇮🇳
छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।
प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे - नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।
मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए - प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों।
भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
An attack on students is an attack on every Indian family.
PM Modi believes he can get away without answers, without consequences. He cannot. Not this time.
I ask every patriotic Indian who believes our students deserve justice - join us in dharna in front of the Prime Minister’s residence.
The voice of India’s students will not be ignored.
लोकतंत्र सिर्फ़ वोट ले लेना है क्या ? उसके बाद की जवाबदेही किसकी है ?
लोकतंत्र सिर्फ़ बहुमत हासिल कर लेना भर नहीं, उसके बाद उन नागरिक के अधिकारों का सम्मान भी है।
लोकतंत्र सिर्फ़ सरकार चुनना नहीं, सरकार से सवाल पूछने का अधिकार भी है।
लोकतंत्र सिर्फ़ पाँच साल का जनादेश नहीं, हर दिन जनता के प्रति ज़िम्मेदारी भी है।
लोकतंत्र सिर्फ़ सत्ता बदलने के लिए ही नहीं, व्यवस्था बदलने के लिए भी है।
लोकतंत्र में जनता मालिक है, सरकार नहीं वो सेवक है।
लोकतंत्र में असहमति देशद्रोह नहीं, अधिकार है।
लोकतंत्र में ed cbi police किसी party की नहीं होती , संविधान की होती हैं।
लोकतंत्र में युवाओं के भविष्य की रक्षा भी उतनी ही ज़रूरी है जितनी सीमाओं की सुरक्षा।
लोकतंत्र का उद्देश्य सिर्फ़ सरकार बनाना नहीं होता न्यायपूर्ण शासन देना भी है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट एग्जाम पेपर लीक के बाद बनी CJP पार्टी के प्रदर्शन में एक नीट अभ्यर्थी ने पहुंचकर सबूतों के साथ एग्जाम रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर सबूत दिखाए. अभ्यर्थी का दावा है कि री एग्जाम के रिजल्ट में उसे कम नंबर दिए गए. वहीं जब उसने आंसर की से अपनी कॉपी मैच की तो उसके नंबर ज्यादा थे. आर्या सिंह के पिता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वे एक फौजी हैं और अपनी बेटी के लिए न्याय मांगने प्रदर्शन में पहुंचे हैं. राकेश कुमार ने कहा कि अगर हमें न्याय नहीं मिलता है तो हम कोर्ट का रुख़ भी करेंगे...
#jantarmantar #CJP #breaking #delhiprotest @I_Gaurav_Pandey
रेलवे ग्रुप-डी अभ्यर्थियों से जून माह में परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जून समाप्त और अभी तक परिणाम को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टता नहीं है।
01 जुलाई को 11 बजे सभी बच्चों तैयार रहे
#RAILWAY_GROUPD_RESULT_DO