माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी एवं रेल मंत्रालय @RailMinIndia से विनम्र अपील है कि RPF कांस्टेबल एवं SI की नई भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं की आवाज़ सुनी जाए और जल्द भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए।
वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना लेकर युवा दिन-रात मेहनत करते हैं। इस तैयारी में उनका समय, परिवार की उम्मीदें और सीमित संसाधन लगते हैं। भर्ती को लेकर अनिश्चितता बनी रहने से उन्हें अपने भविष्य की योजना बनाने में कठिनाई होती है।
देश के लाखों युवाओं की माँग है कि RPF कांस्टेबल एवं SI की नई भर्ती की विज्ञप्ति और स्पष्ट समय-सारणी जारी की जाए। भर्ती प्रक्रिया तय समय में पूरी हो, ताकि अभ्यर्थी निश्चित लक्ष्य के साथ अपनी तैयारी आगे बढ़ा सकें।
आज का यह Twitter/X अभियान इन्हीं युवाओं की उम्मीदों और उनकी आवाज़ को रेल मंत्रालय तक पहुँचाने का प्रयास है। मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि उनकी बात पर गंभीरता से विचार किया जाए।
युवाओं की मेहनत को अवसर दीजिए और वर्दी पहनकर देश की सेवा करने के उनके सपने को साकार होने का रास्ता दीजिए।
#RPF_Vacancy
@PMOIndia@DoPTGoI@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी,
आपका ध्यान हम बहुत ही गंभीर विषय पर केंद्रित करना चाहेंगे -
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड तथा UPSSSC की भर्तियों में वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता है।
हाल ही में होमगार्ड भर्ती के कई अभ्यर्थियों का अन्य भर्तियों में भी चयन हुआ है। ऐसे अभ्यर्थियों के दूसरी नौकरी जॉइन करने से पद रिक्त रह सकते हैं।
इसी प्रकार प्रदेश की अन्य भर्तियों में भी चयनित अभ्यर्थियों के जॉइन न करने से पद खाली रह जाते हैं, जबकि कुछ अंकों से चयन से वंचित योग्य अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिल पाता।
इसलिए प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों की मांग है कि उपरोक्त आयोगों की भर्तियों में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान किया जाए, ताकि पद रिक्त न रहें और योग्य युवाओं को अवसर मिले। आपसे विनम्र निवेदन है कि इस विषय पर गंभीरता पूर्वक विचार कीजिए 🙏
#WAITING_LIST_JARI_KARO
@CMOfficeUP@myogioffice@UPTakOfficial@aajtak@InfoDeptUP
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आपका ध्यान हम बहुत ही गंभीर विषय पर केंद्रित करना चाहेंगे-
महोदय,
UP Home Guard भर्ती का अंतिम परिणाम आ चुका है, लेकिन आगे बड़ी संख्या में पद रिक्त होने की संभावना है। कई चयनित अभ्यर्थी UP Police Constable अथवा अन्य सरकारी भर्तियों में चयन होने पर स्वाभाविक रूप से Home Guard पद जॉइन नहीं करेंगे।
ऐसी स्थिति में अनुमानतः 8–10 हजार तक पद रिक्त रह सकते हैं, जबकि हजारों योग्य अभ्यर्थी आज भी अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
छात्रों की मांग —
रिक्त होने वाले पदों को खाली न छोड़ा जाए और UP Home Guard भर्ती में Waiting List जारी की जाए।
Waiting List जारी होने से रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सकेगा और हजारों परिवारों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी, कृपया अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए इस मांग पर संज्ञान लेने की कृपा करें।
#UP_HOMEGUARD_WAITINGLIST_जारी_करो
@myogioffice@CMOfficeUP@upprpb@UPTakOfficial@InfoDeptUP@aajtak@TheLallantop
लखनऊ- केंद्रीय मंत्री के घर पर विनय की हत्या का मामला,पुलिस के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी,परिजनों ने शव वाहन रोककर सड़क पर लगाया था जाम,कल सुबह तक 3 आरोपियों को जेल भेजा जाएगा-पुलिस.
#Lucknow