हिन्दी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं,
यह हमारी संस्कृति, संस्कार और स्वाभिमान की संवाहक है।
हिन्दी दिवस के अवसर पर आइए, हम सब संकल्प लें कि अपनी प्यारी भाषा हिन्दी का सम्मान और गौरव बढ़ाएँगे, और इसे विश्व पटल पर पहुँचाएँगे।
हिन्दी दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
पूज्य पिताजी की जन्म जयंती पर कोटि-कोटि नमन🙏
पूजनीय पिताजी एवं पूर्व मंत्री स्व. इंद्रजीत कुमार जी एक पाठशाला थे। जिन्होंने अपने जीवन में शोषित पीड़ित व्यक्तियों को अपने ह्रदय से लगाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया। वह एक समाज के नहीं वरन समग्र समाज के थे। परमात्मा का विशेष आशीर्वाद रहा कि मुझे उनके पुत्र होने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्हीं की दी हुई सीख पर हम निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। पूजनीय पिताजी की 82 वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्ण नमन🙏
सीधी में आज ग्राम कोदौरा शासकीय हाई स्कूल प्राचार्य श्री जवाहर पटेल जी के सुपुत्र चि.अंशुमान पटेल जी के सगाई समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी आद. श्री रतन जी टाटा के निधन के निधन से दुःख हुआ।
ऐसे महान उद्योगपति के चले जाने से देश को अपूरणीय क्षति हुई है ।
ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ,शत शत नमन 🙏
चंदेलों की बेटी थी, गौंडवाने की रानी थी।
चण्डी थी रणचण्डी थी, वह दुर्गावती भवानी थी।।
भारतीय स्वाभिमान की प्रतीक, महापराक्रमी, अपने युद्ध कौशल से मुगल शासकों को नतमस्तक कराने वाली महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर कोटिशः नमन...
महात्मा गाँधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बापू के आदर्शों व विचारों ने देश में आजादी व स्वाभिमान की अलख जगाई। अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ देशवासियों के अधिकार, न्याय एवं आजाद भारत के लिए उनके द्वारा किए गए सत्याग्रह, त्याग व बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
विदेशी भूमि पर सर्वप्रथम भारतीय ध्वज लहराने वाली भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारिका एवं महान क्रांतिकारी भीकाजी कामा (मैडम कामा) जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
तुम जैसे शंकर रघुनाथों से , हुई लाल हमारी थाती थी ।
गुज़रे जब भी इस चौराहे से ,चौड़ी हो जाती छाती थी ।
महान क्रांतिकारी , अंग्रेजो से लोहा लेने वाले वीर शहीद आदिवासी महाराजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।।
राष्ट्रीय एकता की सूत्रधार और हम सभी की पहचान है हिंदी।
हिंदी हमारी शान है, देश का अभिमान है।
आप सभी को #विश्व_हिंदी_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🙏