हमारे रेलवे सिस्टम में कंबल का उपयोग वर्षों से होता आ रहा है, लेकिन हमारे यात्रियों के मन में हमेशा एक संशय रहता था। उस संशय को दूर करने के लिए आज एक नई पहल की गई है- कंबल के कवर की शुरुआत: माननीय रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw जी
बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब माँ का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है।
यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया।
गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएँ लांघ दी हैं। यह हर माँ का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
#माँ_का_अपमान_कॉंग्रेस_की_पहचान
तुर्की का बयान आया है:
"भारत-पाक संघर्ष का हमारे टूरिज़्म पर कोई असर नहीं, भारतीय पर्यटक आ सकते हैं।"
या तो तुर्की बेशर्म है,
या जानबूझकर हमें चिढ़ा रहा है।
जिस देश ने खुलेआम संघर्ष के बीच पाकिस्तान को ड्रोन सप्लाई किए,
जिसने पाकिस्तानी सैनिकों के हाथ में ड्रोन थमाए, और जिन ड्रोन हमलों में हमारे निर्दोष नागरिकों की जान गई-
जिस देश के हाथ भारतीयों के खून से सने हैं।
अब वही देश भारत से टूरिस्ट बुला रहा है!
एक भी हिंदुस्तानी पर्यटक को तुर्की नहीं जाना चाहिए।
#BoycottTurkey
पिछले 24 घंटों में पूरा घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला है। हम सभी को आश्चर्य हुआ कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति ने की।
यह शायद पहली बार हुआ है, जब सीजफायर की घोषणा सोशल मीडिया के ज़रिए अमेरिका के राष्ट्रपति करते हैं। उन्होंने जो अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, हमें उस पर भी ध्यान देना चाहिए।
भारत और पाकिस्तान के बीच जो मसला है, उसका अंतरराष्ट्रीयकरण करना बेहद आश्चर्यजनक है।
: कांग्रेस महासचिव @SachinPilot जी