झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री
@HemantSorenJMM जी की माताजी एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत ही दुःखद है।
इस कठिन और दुःख की घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।🙏🙏
@JmmJharkhand@INCIndia
दुःखद क्षण…
आज अपने प्रिय साथी उमेश यादव जी के दादी की अंतिम यात्रा में साथियों और परिजनों संग शामिल होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दिया तथा उनकी अर्थी को कंधा देकर अंतिम यात्रा में शामिल हुआ !!
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
@RahulGandhi@HemantSorenJMM@KRajuINC@INCIndia@INCJharkhand_@JmmJharkhand@kcvenugopalmp
झारखंड राज्य के यशस्वी मुख्यमत्री आदरणीय श्री @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई,बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@INCJharkhand_@JmmJharkhand
प्रयागराज गूंजा है… अब देश गूंजेगा! ⚡️
कल प्रयागराज में राहुल गांधी जी के साथ खड़ा युवा सिर्फ अपना दर्द बताने नहीं आया था - वह अपने भविष्य का हिसाब मांगने आया था।
पेपर लीक से लेकर बेरोज़गारी तक, डर से लेकर व्यवस्था के चक्रव्यूह तक - हर सवाल का जवाब चाहिए।
और अब ये आवाज़ रुकेगी नहीं।
छात्रों की गूंज,
युवा शक्ति की हुंकार,
और बदलाव की शुरुआत - प्रयागराज से!
#छात्रोंकीगूंज #RahulGandhi #Prayagraj #YouthPower
आज हूल दिवस के अवसर पर जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित सिदो-कान्हू प्रतिमा युवा साथियों के साथ हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
हूल जोहार।
@HemantSorenJMM@RahulGandhi@INCIndia@JmmJharkhand@INCJharkhand_
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष जननायक आदरणीय श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की असीम शक्ति प्रदान करें ।
@INCIndia@INCJharkhand_
आधुनिक भारत के निर्माता, देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्रान्ति के जनक, महिला सशक्तिकरण के महानायक, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलाने वाले, पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा प्रदान कराने वाले, #भारत_रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री #राजीव_गांधी जी के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।🙏💐
@INCIndia@INCJharkhand_@RahulGandhi@KRajuINC
I ordered Namakwali Alsi (flaxseed) chutney from Blinkit today, but they sent me an expired item. This is playing with people's health. I noticed it before eating, but what about those who don't notice?"@letsblinkit@blinkitcares
📍 जरमुंडी
🚩🚩सूर्य मंदिर , केसरी प्रांगण में आयोजित पीपल वृक्ष शुभ विवाह महोत्सव में शामिल होने का पुनीत सौभाग्य मिला,इस अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर सम्मानित अतिथियों संग उद्घाटन किया।
भगवान सूर्य सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें इसी कामना के साथ आयोजन समिति के सभी सदस्यों का आभार🙏
@RahulGandhi@HemantSorenJMM@INCIndia@kharge@INCJharkhand_@JmmJharkhand
चैंपियन टीम इंडिया 🇮🇳🇮🇳
तीसरी बार टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे जांबाज खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर आज फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर हर भारतीय की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है।हमे आपके शानदार ,दमदार और अविस्मरणीय प्रदर्शन पर गर्व है।
@BCCI@INCIndia
कांग्रेस का विश्वास है कि भारत की आत्मा उसकी आस्था, संस्कृति और संविधान - तीनों में बसती है।
प्रयागराज में ज्योतिषपीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ जैसा व्यवहार सामने आया है, वह अत्यंत दुखद है।
सनातन परंपरा का सम्मान “नारे” से नहीं, आचरण से होता है।
https://t.co/DwYlOns6rh
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस’ समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवम् अपने ऊर्जावान साथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संदेश के साथ कांग्रेस की विचारधारा को और अधिक सशक्त करने उद्देश्य से हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।
📍सारवां(देवघर)
झारखंड
@INCIndia@INCJharkhand_@RahulGandhi@kharge@kcvenugopalmp@KRajuINC@sirivellaprasad@MahtoKeshavINC
📍सारवां (देवघर)
‘कांग्रेस स्थापना दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष तथा ऊर्जावान साथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संदेश के साथ कांग्रेस की विचारधारा को और अधिक सशक्त करने उद्देश्य से हम निरंतर कार्य करते रहेंगे।
@kcvenugopalmp@KRajuINC@sirivellaprasad@MahtoKeshavINC@INCIndia