Wrapping up Day One of the 12th BRICS Parliamentary Forum 2026, marked by bilateral meetings, Plenary Sessions and meaningful exchanges at Parliament of India, New Delhi.
#BRICS2026#BRICSParliamentaryForum
Is nation-building driven by constructive debate or chaotic anarchy?
Show us your perspective in the BJYM Essay Competition: "Democracy, Not Anarchy".
📝 800–1,200 words (English or State's Official Language)
🥇 National, State & District level cash prizes
⏳ Deadline: 20 Nov
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के स्वर्गीय पिताजी के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा राजस्थान द्वारा जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय से चौंमू हाउस सर्किल तक विरोध प्रदर्शन किया गया।
जन-मन की आस्था के केंद्र, लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा रामदेव जी की लोकमान्यता केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे, सेवा और मानव कल्याण की सीख देता उनका जीवन सभी के लिए मार्गदर्शक भी है। राजस्थान, गुजरात और देश के कई हिस्सों की लोक परंपरा में बाबा रामदेव जी का स्थान विशेष है तथा देशभर से श्रद्धालु उनके प्रति अपनी आस्था प्रकट करने रामदेवरा आते हैं।
बाबा री कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में प्रेम, सद्भाव, शांति एवं परस्पर सम्मान की भावना निरंतर मजबूत होती रहे, यही कामना है।
जय बाबा री।
#BabaRamdevJayanti
वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। 🙏🚩
त्याग, शौर्य और वचनबद्धता की आपकी गाथा सदैव समाज को प्रेरणा देती रहेगी।
तेजाजी महाराज की जय! 🚩
भारत माता का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
यदि जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में करोड़ों जनों के आस्था के केन्द्र प्रभु श्री राम व भारत माता का स्टिकर फाड़कर कचरा पात्र में फेंकने की घटना हुई है, तो यह अत्यंत निंदनीय है।
ऐसी राष्ट्रविरोधी सोच और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति अनादर का लोकतांत्रिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
विश्वविद्यालय प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जो स्वागत योग्य है। राष्ट्र का सम्मान सर्वोपरि है और इसके विरुद्ध किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
जय श्री राम! भारत माता की जय!
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन।
उनका अदम्य साहस, असीम शौर्य और राष्ट्रप्रेम युगों-युगों तक हर भारतीय के हृदय में अमर रहेगा।
#KargilVijayDiwas
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री मदन राठौड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं प्रभु श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।
#HBDayMadanJi#Bjym@madanrrathore
संसदीय क्षेत्र कोटा के श्रीनाथपुरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक वॉकिंग ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, मल्टीपरपज़ हॉल सहित विभिन्न आधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया। हमारा संकल्प है कि कोटा-बून्दी के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएं। इसी उद्देश्य से शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी आधुनिक खेल स्टेडियमों एवं खेल सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।
#KOTA
ऐतिहासिक यमुना जल समझौते के पश्चात आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री जी ने संबोधित करते हुए यमुना जल समझौते से प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य, जल सुरक्षा और समग्र विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार साझा किए।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @ajaeybjp, उपमुख्यमंत्री डॉ. @DrPremBairwa, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री @AshokParnamiBJP, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री @Rajendra4BJP, प्रदेश महामंत्री श्री @_kailashmeghwal, श्री @SharwanBagdiBjp, श्री @bjpbhupendraRYB, श्री @mithileshjaipur, जयपुर शहर सांसद श्रीमती @Manju4bjp सहित कैबिनेट मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#आभार_भजनलाल4यमुना_जल
@ashokgehlot51 जी आपका ये बयान आपकी बौखलाहट का प्रमाण है। राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार, पेपर लीक, तुष्टिकरण और कुशासन के कारण सत्ता से बाहर किया था। आज जब भाजपा सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है तथा भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई हो रही है, तब कांग्रेस नेताओं को हर संस्था में साजिश दिखाई देने लगी है।
गहलोत जी आप तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। आपके राज में राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अव्यवस्था की चरम सीमा देखी है ।
अपने आलाकमान को खुश करने के लिए आरएसएस पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक आदत है। जब भी कांग्रेस हार की हताशा में डूबती है ,तब वह आरएसएस पर झूठी बयानबाजी कर अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास करती है।
लोकतंत्र में आपका और आपकी पार्टी का कितना विश्वास है ये तो कुछ दिन पहले आपने ख़ुद बता दिया था , जब आपने कहा था की इंदिरा गांधी होती तो भाजपा को बेन कर देती । दुनियाँ के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोकतांत्रिक पार्टी के लिए ऐसी सोच कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता दिखाता है
भाजपा सरकार जनता के जनादेश से चुनी हुई सरकार है और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान का शासन जनता की सेवा को प्राथमिकता में रखकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार चल रहा है
सच्चाई यह है कि राजस्थान में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। इसलिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयान अब जनता के मुद्दों से ज्यादा उनकी राजनीतिक निराशा को प्रतिबिंबित करते हैं। राजस्थान की जनता विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन चाहती है, और भाजपा सरकार उसी दिशा में दृढ़ता से कार्य कर रही है
राजस्थान में 19 पेपर लीक पर न कोई ट्वीट, न कोई छात्र गुंज, न कोई प्रेस कॉन्फ्रेन्स... लगता है उस समय थाईलैंड गए होंगे राहुल बाबा।
#kota#RahulGandhi@RahulGandhi