सुशासन की नीति और सिंगल विंडो सिस्टम के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए आकर्षक केंद्र बन रहा है। बढ़ता औद्योगिक निवेश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोल रहा है।
#SushasanSarkar#ViksitChhattisgarh#Chhattisgarh #IndustrialGrowth #InvestmentDestination #InvestInChhattisgarh #EaseOfDoingBusiness #YouthEmployment #EconomicGrowth
संकट की घड़ी में हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी सुशासन सरकार
चक्रवात से प्रभावित किसानों को सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता तथा फसल बीमा योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को बीमा दावा राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
#SushasanSarkar #KisanKalyan #KisanHitay #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #KisanSahayata
बस्तर ओलंपिक 2026 - खेल के मैदान में निखर रही जनजातीय प्रतिभाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक जनजातीय अंचलों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और नई पहचान बनाने का मंच मिल रहा है। यह आयोजन बस्तर में खेल भावना, उत्साह और संभावनाओं को नई दिशा दे रहा है।
#BastarOlympics2026 #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #Bastar #SportsForAll
विश्व बाल अधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आइए, हम सभी बच्चों के सुरक्षित भविष्य, उत्तम शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए बाल अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें।
#विश्व_बाल_अधिकार_दिवस#WorldChildrensDay
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में आयोजित विकास संकल्प तिहार में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ₹459 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के हर अंचल तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनसुविधाओं के विस्तार से लोगों का जीवन बेहतर बने, इसी प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और हर परिवार के जीवन में खुशहाली लाते हुए समृद्ध एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण सुशासन सरकार का संकल्प है।
#SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #DevelopmentForAll #GoodGovernance #PublicWelfare
सेवा सेतु पोर्टल ने जनसेवाओं को बनाया आसान और सुलभ। अब 36 विभागों की 700 से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे, सिर्फ एक क्लिक पर मिल रहा है।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍 "भूमिपूजन एवं लोकार्पण" कार्यक्रम, दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार
#SevaSetu #DigitalGovernance #SushasanSarkar #DigitalChhattisgarh #EaseOfLiving #JanSeva #ViksitChhattisgarh
छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज रायपुर में छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय का आयोजन किया गया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 150 उद्योगपतियों ने भाग लिया। यह आयोजन प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के उद्योग जगत की सबसे बड़ी सहभागिताओं में से एक रहा।
Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3
📍 नवा रायपुर अटल नगर
#ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustryDialogue3 #InvestChhattisgarh #Chhattisgarh #NavaRaipur #IndustrialGrowth #InvestmentDestination #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai
"ब्रह्मेन्द्ररुद्राग्निकुबेरसूर्यसोमादिभिर्वन्दितवन्दनीय।
बुध्यस्य देवेश जगन्निवास मन्त्रप्रभावेण सुखेन देव॥"
देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री हरि विष्णु सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता प्रदान करें, कुटुंब में धन-धान्य की सतत वृद्धि हो।
#देवउठनी_एकादशी #DevUthaniEkadashi2026
हमारी सरकार का मंत्र है- सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक के माध्यम से हर नागरिक तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना। इसी उद्देश्य से हमने राज्य में सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है। वर्ष 2026-27 के लिए हमने 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि प्रदेश के लगभग 3 करोड़ लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍ऑडिट पखवाड़ा - 2026 उद्घाटन समारोह, सामुदायिक भवन, महालेखाकार आवासीय परिसर, रायपुर
#GoodGovernance #Transparency #DigitalGovernance #SushasanSarkar #Chhattisgarh
निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण, गुणवत्ता पर भी रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर
अगले 4 से 5 महीने निर्माण कार्यों के लिए महत्वपूर्ण, विकास कार्यों को गति देने के निर्देश
#raigarh
हर घर जल का लक्ष्य हासिल करने जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी-कलेक्टर
कार्यों में गुणवत्ता और नियमित निगरानी रखने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
#Raigarh
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सुशासन सरकार ने कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। सिंगल विंडो सिस्टम से उद्योग स्थापना की प्रक्रिया सरल, सुगम और तेज हुई है। अब निवेशकों को कम समय में जरूरी स्वीकृतियां और प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3
📍 नवा रायपुर अटल नगर
#ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustryDialogue3 #InvestChhattisgarh #Chhattisgarh #NavaRaipur #IndustrialGrowth #InvestmentDestination #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai
छत्तीसगढ़ की धरती रत्नगर्भा है। ऊर्जा, जल, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और कुशल श्रमशक्ति जैसी हर आवश्यक सुविधा यहां उपलब्ध है।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3
📍 नवा रायपुर अटल नगर
#ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustryDialogue3 #InvestChhattisgarh #Chhattisgarh #NavaRaipur #IndustrialGrowth #InvestmentDestination #ViksitChhattisgarh #Sushasansarkar #VishnuDeoSai
किसानों को घर बैठे सुविधा, उपज का पूरा सम्मान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से किसानों को धान बेचने में मिल रही डिजिटल सुविधा। नारायणपुर के किसान श्री मनकेर दुग्गा ने 'तुंहर टोकन' ऐप से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर 55.20 क्विंटल धान बेचा और ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर
साथियों, मैं हमेशा कहता हूं कि लेखा एवं लेखा परीक्षा की टिप्पणियां शासन के लिए सुधार का अवसर हैं। हमारे विभागों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं की राशि समय पर हितग्राहियों तक पहुंचे, उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत हों, बैंक खातों में पड़ी राशि का मिलान एवं समुचित उपयोग हो और लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों तथा लोक लेखा समिति की अनुशंसाओं पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍ऑडिट पखवाड़ा - 2026 उद्घाटन समारोह, सामुदायिक भवन, महालेखाकार आवासीय परिसर, रायपुर
#CAG #Audit #PublicAccountability #FinancialTransparency #GoodGovernance #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए किसानों को अब मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ के जरिए किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर सकते हैं और लंबी कतारों से मुक्ति पा सकते हैं।
#धानखरीदी2026