बेबाक 🗣️ निडर 💪 आम भारतीय नागरिक 🇮🇳
नोट- मैं जो कुछ यहां कर रहा हूं निजी है. परिवार, दोस्त, या फिर इस संसार का इससे कुछ लेना देना नहीं🤔 अंधभक्त दूर रहें 🚫
ये वही BJP वाले हैं न जिनके नेता अटल बिहारी वाजपेयी संसद में विरोध करने के लिए बैलगाड़ी ले आए थे। इनके लिए संसद को तबेला बनाना गरिमापूर्ण था, लेकिन चाय पीने पर राष्ट्र से माफ़ी माँगने की बात करते हैं।
संसद की सीढ़ियों पर चाय-बिस्किट से संसद की गरिमा कम नहीं होती है,
गरिमा कम होती है जब प्रधान मंत्री संसद सत्र के दौरान संसद में नहीं, चुनावी दौरों पर होते हैं।
गरिमा कम होती है जब प्रधानमंत्री ये कह कर संसद नहीं आते कि उन्हें आवाज़ उठा रही महिला सांसदों से जान का खतरा है।
गरिमा कम होती है जब मुख्य विपक्षी दल के पूर्व अध्यक्ष @RahulGandhi की लोक सभा सदस्यता रद्द कर दी जाती है और सुप्रीम कोर्�� उसे बहाल कर देता है।
गरिमा कम होती है जब दर्जनों, सैकड़ों सांसद को सदन से सस्पेंड कर दिया जाता है।
आज BJP का दूसरा नाम है - पेपर चोर!
देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की ज़िंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है।
उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है। लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।
��म लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मज़बूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए। लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है - क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोज़गारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है।
बेरोज़गारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है। पेपर चोरों को पता है - अगर युवाओं को रोज़गार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे।
युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं - ‘पेपर चोर, गद्दी छोड़!’
यह सिर्फ़ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है। मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं।
#PaperChorGaddiChod
"सोनम वांगचुक ने देश ��े कुछ नया या ग़ैरकानूनी नहीं माँगा, उन्होंने वही माँगा जो सरकार ने जनता से वादा किया था। लेकिन सवाल पूछना और अपना हक़ माँगना आज इस सरकार को गवारा नहीं।
जो इंसान देश के लिए अवॉर्ड लाता है, शिक्षा में क्रांति लाता है, सीमा पर चीन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है… आज वही ��ेल भेजा जा रहा है। ये कैसी विडंबना है?
अगर सोनम वांगचुक जैसे पढ़े-लिखे और ईमानदार लोगों को "देशद्रोही" बताकर दबाया जाएगा तो समझ लीजिए असल समस्या उन लोगों में नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार में है।
हम सब सोनम वांगचुक के साथ खड़े हैं। आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का जवाब और बुलंद आवाज़ से दिया जाएगा।
#SonamWangchuk
Election Commission of India must stop protecting Vote Chors.
They should release all incriminating evidence to Karnataka CID within 1 week.
#VoteChoriFactory
चुनाव आयोग, 5 सवाल हैं - देश जवाब चाहता है:
1. विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं ���िल रही? क्या छिपा रहे हो?
2. CCTV और वीडियो सबूत मिटाए जा रहे हैं - क्यों? किसके कहने पर?
3. फर्जी वोटिंग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई - क्यों?
4. विपक्षी नेताओं को धमकाना, डराना - क्यों?
5. साफ-साफ बताओ - क्या ECI अब BJP का एजेंट बन चुका है?
भारत का लोकतंत्र बेशकीमती है - इसकी चोरी का अंजाम बहुत भयानक होगा। अब जनता बोल रही है - बहुत हुआ!
#VoteChori
Vote Chori सिर्फ़ एक चुनावी घोटाला नहीं, ये संविधान और लोकतंत्र के साथ किया गया बड़ा धोखा है।
देश के गुनहगार सुन लें - वक़्त बदलेगा, सज़ा ज़रूर मिलेगी।