जयपुर प्रवास के दौरान रेलवे अधिकारियों से हिसार/भिवानी से अमृतसर नई ट्रेन की मांग को उठाया जिस पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई गई है और अग्रिम कार्यवाही हेतु आगे भेजा है।
रायपुर हरियाणा - सातरोड लाइन को पैसेंजर ट्रेनों हेतु CRS करवाने को कहा। जल्द ही सकारात्मक परिणाम नज़र आयेंगे।
भिवानी सिटी स्टेशन पर टर्मिनल सुविधाओं के न होने से आगामी समय में हिसार - भिवानी - दिल्ली/ रेवाड़ी रूट पर अगले 4 साल तक नई ट्रेनों का संचालन मुश्किल हो जाएगा। ये इस रूट के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भिवानी सांसद जी से उम्मीद है कि वो इस मामले में जल्द ही हस्तक्षेप करेंगे।
हिसार जंक्शन की मौजूदा और भविष्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भिवानी के माननीय सांसद श्री धर्मवीर सिंह जी से भिवानी सिटी पर टर्मिनल सुविधाओं बढ़वाने के लिए अनुरोध किया ताकि रोहतक भिवानी दोहरीकरण के बाद पहले दिल्ली से ट्रेनों का विस्तार भिवानी और बाद में हिसार तक हो सके।
सिरसा,हिसार, भिवानी, दादरी और रेवाड़ी के जैन समाज द्वारा निरंतर श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर से इलाके का जुड़ाव और हिसार से अलवर तक जनता की हावड़ा की ट्रेन की मांग के अनुरूप माननीय सांसद श्री नवीन जिंदल जी द्वारा रेल मंत्री जी को चंबल एक्सप्रेस के विस्तार का मांग पत्र भेजा गया है।
हरियाणा दिवस की सभी हरियाणा वासियों को शुभकामनाएं। इस शुभ मौके पर माननीय सांसद श्री नवीन जिंदल जी के अथक प्रयासों से कुरूक्षेत्र वासियों को मिली फिरोजपुर से दिल्ली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस।
नरवाना - कुरूक्षेत्र रेलमार्ग जिसे ब्रांच लाइन कहते है। मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी समय में लोकप्रिय सांसद @MPNaveenJindal जी के सानिध्य में यह रेलमार्ग सिर्फ कहने के लिए ब्रांच लाइन होगी पर ट्रैफिक मेन लाइन जैसा होगा। उदयपुर से चंडीगढ़ 27 तारीख से शुरू।
26471/72 बीकानेर - दिल्ली कैंट - बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस का लोहारू जंक्शन पर ठहराव देने पर माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी सम्मानित अधिकारियों का आभार।
मित्र नवदीप को शुभकामनाएं। काफी अच्छी मेहनत की आपने और उसका परिणाम आ चुका है। @LoharuJ
साथियों हिसार जंक्शन पर ट्रेनों का कंजेशन ज्यादा हो चुका है जिसको ध्यान में रखते हुए हम रेलवे को 2 सुझाव भेज रहे हैं जिससे हिसार जंक्शन पर रेल ट्रैफिक को आसानी से कंट्रोल किया जा सकेगा इनमें जो रेलवे को सही लगेगा उस पर काम करेगा अगर किसी साथी का कोई अन्य सुझाव है तो दे सकता है।
हिसार यार्ड में नई पीट लाइन, स्टेबलिंग लाइन, मार्शलिंग लाइन और सिक/फिट लाइन के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। जिससे भविष्य में हिसार में वॉशिंग स्लॉट ना मिलना, प्लेटफार्म और स्टेबलिंग लाइन ना मिलना जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। साथ ही हिसार से नई ट्रेनों का संचालन सुगमता से हो सकेगा।
माननीय सांसद महोदया जी भविष्य को ध्यान मे रखते हुए भिवानी जं पर 6 प्लेटफार्म और भिवानी सिटी पर 26 कोच की ऑटोमेटिक वशिंग लाइन का निर्माण अति आवश्यक है जिसे दिल्ली से गाड़ियों का भिवानी तक विस्तार हो सके और दिल्ली NCR से कनेक्टिविटी मिले तभी भिवानी को NCR का फायदा होगा।
बीकानेर मंडल की drucc मीटिंग बीकानेर में होने वाली है।
कोसली, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी, हिसार, सिरसा और कलांवाली से सबंधित उचित सुझाव कृपया इस पोस्ट के कमेंट में साझा करे। हमारी एसोसिएशन के drucc सदस्य की कोशिश है की रेवाड़ी से कलांवाली तक सबकी मांगों को मीटिंग में उठाया जा सके।
माननीय सांसद @MPNaveenJindal जी के अथक प्रयासों से कुरूक्षेत्र और कैथल को मिली बड़ी सौगात। चंडीगढ़ से उदयपुर सिटी के बीच नई द्विसाप्ताहिक ट्रेन। माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का दिल से आभार।
आज रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन (रेवाड़ी -सिरसा सैक्शन) के Drucc एवं प्रधान श्री हरीश गोस्वामी जी द्वारा साथियों के साथ स्टेशन अधीक्षक भिवानी को यात्रियों के लिए ट्रेनों की सुविधाएं बढ़ाने हेतु मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर के नाम ज्ञापन सौंपा। @drmbikaner