TRE1- 1 लाख 75000 सीट आई कोई नहीं रोका
TRE-2 -1 लाख 20000 सीट आई कोई नहीं रोका
TRE-3- में 87000 सीट आया कोई नहीं रोका इन सब में domicile नही था
फ़िर TRE-4 में रोक कौन रहा है कौन बिहारी का दुश्मन है ???? @samrat4bjp
@_biharteacher @amitkvikram@News18Bihar@NitishKumar
बिहार सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने TRE 4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर सार्वजनिक मंचों और चुनाव के दौरान वादा किया था
लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस विषय में न तो कोई ठोस कार्रवाई दिख रही है और न ही कोई स्पष्ट समय-सीमा बताई जा रही है। @amitkvikram@NitishKumar
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और परंपरा में पर्व-त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतीक है। आज के इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को आत्मसात करने का संकल्प लें। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना है।
राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। अब हमलोगों ने युवाओं के हित में एक निर्णय और लिया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों (बिहार लोक सेवा आयोग/ बिहार कर्मचारी चयन आयोग/ बिहार तकनीकी सेवा आयोग/ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग/ केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद आदि) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। अब प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रूपए का शुल्क रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रारंभिक (PT) परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा।
राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। राज्य सरकार की इस पहल से युवा और प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
रेलवे उम्मीदवारों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं, जिसको मेरा पूर्ण समर्थन है। भर्ती कैलेंडर, खाली पदों पर नियुक्ति, वेटिंग लिस्ट जारी करना, परीक्षा केंद्रों की स्थिति में सुधार और भर्ती घोटालों पर कड़ी कार्रवाई होना ज़रूरी है। #Railway_Reform