बंगा��� में ममता, बिहार में नीतीश कुमार और पंजाब में केजरीवाल ने गठबंधन की हवा निकाल दी। साफ पता चलता है कि सीटों के लिए ही सही पर इन सबने दिखा दिया कि ये कितने लालची किस्म के लोग हैं। और सच यही है कि लालच से न तो देश चलेगा ना ही बचेगा। जनता तय करे कि क्या करना है।
फारूख अब्दुल्ला का बयान आया है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से तूफान आ जायेगा। अब्दुल्ला सहाब को शायद याद नहीं कि 370 को लेकर भी ये बात कही गयी थी कि खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन ये मोदी है, डराने से डरेगा नहीं और झुकेगा नहीं। ucc लागू करके मानेगा।
कुछ लोगों को केदारनाथ में पर्यटकों पर डंडे पड़ना रास नहीं आ रहा। छोटे बच्चों की तरह बिलबिला रहे हैं। हाय मार दिया...तोड़ दिया.…फोड़ दिया...। केदारनाथ आस्था का केंद्र है न कि कोई पर्यटक स्थल। यहां आएं तो श्रद्धाभाव से श्रद्धालु बनकर आएं, पर्यटक नहीं।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये खबर काफी म��त्वपूर्ण है। साइबर ठगी का ये नया तरीका है। लोग हैलीसेवा टिकट किसी भी वेबसाइट से बुक करा लेते हैं। बिना किसी जानकारी के। ऐसे में वो ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक करें।
पूरी दुनियां को अपने ���िकंजे में जकड़ने वाले कोरोना का अब अंत नजदीक दिख रहा है। अच्छी खबर यह है कि उत्तराखंड देश का पहला कोरोना मुक्त राज्य बन गया है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि पिछले एक हफ्ते में कोई भी केस नहीं आया है।
गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में पीछे क्या हुए कि भारत में विपक्षी खुश हो गए। भाजपा और दूसरी पार्टियों में फर्क यहीं दिखता है। जहां भाजपा हर वक्त देश के साथ खड़ी नजर आती है वहीं अन्य पार्टियां भारत की हार पर अपनी जीत मानती है। शायद यही कारण है कि देश की जनता मोदीजी के साथ खड़ी है।
कारण जो भी हो, सच तो यही है कि आदिगुरु शंकराचार्य की नगरी खतरे में हैं। ऐसे में जोशीमठ के लोग पलायन को मजबूर हैं। मैं भी इसी पहाड़ का हूँ इसलिए इस पीड़ा को भली भांति समझता हूँ। हमें पहाड़ पर विकास तो चाहिए पर इस शर्त पर नहीं कि हम अपने पहचान और संस्कृति को खो दें।