जहाँ संविधान की शपथ ली, आज वहीं संविधान का सम्मान बचाने बैठा हूँ।
मासूमों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध अपना कर्तव्य निभा रहा हूँ।
जय भीम, जय भारत।
#संसद_मार्च#जंतर_मंत्र
बारिश की हर बूँद स्वीकार है, मगर मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं, जिन्होंने अन्याय किया वो कितने ही ताकतवर क्यों ना हो, उनके पीछे कितनी बड़ी शक्ति क्यों ना हो, लेकिन जवाब देना ही होगा।
महापुरुषों के विचार ही मेरे संघर्ष की ताक़त हैं। जय भीम, जय भारत।
A big thank you to @BhimArmyChief sir for joining CJP’s protest today and extending his support to our movement.
Your presence has lifted the spirits of the students who have been protesting for the past 25 days.
महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक जी की जयंती के उपलक्ष्य पर जिला लखीमपुर खीरी में आयोजित “बहुजन भाईचारा संकल्प महारैली” का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल आयोजन यह सिद्ध करता है कि बहुजन आंदोलन अब नई ऊर्जा, नई चेतना और नई ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है।
लखीमपुर खीरी की इस ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही इस महारैली को अपना अपार समर्थन और प्यार देकर इसे ऐतिहासिक बनाने वाली जागरूक, सम्मानित और संघर्षशील महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आप सभी साथियों की यह एकजुटता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि बहुजन महापुरुषों का मिशन अब और अधिक गति से आगे बढ़ेगा और बहुजन समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करता रहेगा।
जय भीम! जय भारत!
जय सम्राट अशोक!
#29_मार्च_चलो_लखीमपुरखीरी #ASP_K_Mission2027
मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयंती एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला बाराबंकी में आयोजित “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” महारैली का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल आयोजन यह साबित करता है कि बहुजन आंदोलन अब नई ऊर्जा, नई चेतना और नई ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है।
बाराबंकी की इस ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही इस महारैली को अपना अपार समर्थन और प्यार देकर इसे ऐतिहासिक बनाने वाली जागरूक, सम्मानित और संघर्षशील बाराबंकी की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आप सभी साथियों की यह एकजुटता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि बहुजन महापुरुषों का मिशन अब और तेजी से आगे बढ़ेगा और बहुजन समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करता रहेगा।
जय भीम! जय भारत!
जय मान्यवर कांशीराम!
#ASP_K_Mission2027
#15_मार्च_चलो_बाराबंकी
दिल्ली
➡नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लिखा पत्र
➡सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
➡निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग
➡‘महंगी किताबों, यूनिफॉर्म के नाम पर शोषण’
➡RTE के प्रावधानों का उल्लंघन - चंद्रशेखर
#Delhinewss | @BhimArmyChief
हम लोगों ने समाज कल्याण विभाग को ₹500 करोड़ उपलब्ध करवाए हैं कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी, सद्गुरु रविदास जी महाराज और महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमाएं जहां कहीं भी हैं,
उनको भव्य स्वरूप प्रदान करें...
सद्गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उनकी नवनिर्मित भव्य प्रतिमा एवं सभागार का लोकार्पण भी किया।
सद्गुरु रविदास जी महाराज ने अपनी कर्म-साधना से लोक-कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
उनकी पावन स्मृतियों को नमन।
मैं सभी देशवासियों को गुरु रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। समानता और समरसता पर आधारित उनका संदेश समाज के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत है। त्याग और तपस्या के मार्ग पर चलकर वे जाति और धर्म के भेदभाव को दूर करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। आइए इस अवसर पर, सेवा और भक्ति पर आधारित उनकी शिक्षाओं को अपनाएं और विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।
ये हमारे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि आज संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। ये हम सबके लिए अत्यंत खुशी का दिन है। ये श्री गुरु रविदास महाराज जी के शाश्वत आदर्शों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि है। समानता, करुणा और सेवा का उनका संदेश हम सभी को गहराई से प्रेरित करता है।
सद्गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
सद्गुरु रविदास जी ने कर्म से सेवा, समरसता और समानता का जो संदेश दिया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है।
आज 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास' का जो संकल्प है, उसकी आत्मा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं में है।
आइए, उनके विचारों को आत्मसात कर समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 पर माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने एवं पुनर्समीक्षा के निर्देशों के आलोक में सुझाव देने हेतु माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री @dpradhanbjp जी को पत्र लिखा!
@mygovindia@EduMinOfIndia
#ASP_K_Support_UGC_Act
#ASP_K_Support_UGC_Act
मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।
उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से लाए गए UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 का विरोध—अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के छात्रों के अधिकारों के संदर्भ में—किया जाना सामाजिक न्याय के विरुद्ध एक भ्रामक एवं संगठित प्रयास है, जो अत्यंत चिंताजनक है।
जबकि UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 का मूल उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्म-स्थान अथवा दिव्यांगता के आधार पर—विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तथा दिव्यांगजनों—या इनमें से किसी भी वर्ग के सदस्यों के विरुद्ध होने वाले भेदभाव का उन्मूलन करना तथा सभी हितधारकों के मध्य पूर्ण समता एवं समावेशन को सुनिश्चित करना है।
उच्च शिक्षा संस्थानों के हितधारकों के मध्य पूर्ण समता एवं समावेशन को संवर्धन करने के उद्देश्य लाए गए UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 का भीम आर्मी - आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूर्ण समर्थन करती है।
#ASP_K_Support_UGC_Act
#ASP_K_Support_UGC_Act
भगवान बुद्ध का मेरे जीवन में बहुत ही गहरा स्थान रहा है। वडनगर हो या सारनाथ या फिर वैश्विक बौद्ध स्थल, उनकी विरासत से जुड़ना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात रही है।