चंबल नदी में अवैध बजरी खनन की रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में आयोजित, स्टेट लेवल कॉर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में, संबंधित विभागों एवं जिला कलेक्टरों को प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि, चंबल नदी में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही, सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
@svoruganti1466
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
वीबी-जी राम जी में, काम कर रहे श्रमिकों को पंचायती राज चुनाव में मतदान कर, लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए, मतदान के दिन का अवकाश घोषित किया गया है। उन्हें इस दिन की मजदूरी भी, बिना काम किए मिल जाएगी।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में, महिलाओं की 100 मीटर T12 स्पर्धा में, भारतीय खिलाड़ी सिमरन को एवं पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में, दिलीप गावित को स्वर्ण पदक जीतने पर, बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि, इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।
@LokBhavanJaipur
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
साइबर ठग अब, वॉट्सऐप अकाउंट पर कब्जा जमाकर, लोगों को निशाना बना रहे हैं। महानिदेशक पुलिस के निर्देशानुसार, राजस्थान पुलिस की आर-फोर-सी साइबर क्राइम शाखा ने इससे बचाव के लिए, एडवाइजरी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) ने बताया कि, ठग फर्जी क्यूआर कोड, सोशल इंजीनियरिंग और ओटीपी हासिल करने जैसे तरीकों से, अकाउंट में सेंध लगाते हैं। अकाउंट हाथ में आते ही, वे संपर्क सूची के परिचितों को इमरजेंसी या इलाज के नाम पर, पैसे मांगने के संदेश और संदिग्ध लिंक भेजते हैं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए, कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिस जवानों को, राजस्थान पुलिस ने नमन किया। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर, राजस्थान पुलिस अकादमी के पुलिस शहीद स्मारक स्थल पर, श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। यहाँ महानिदेशक पुलिस, राजस्थान ने शहीद पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
नशे के खिलाफ जन-जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकल रही, राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली जयपुर के आमेर पहुँची। रैली का स्वागत राजस्थान पुलिस बैंड की स्वरलहरियों के बीच फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर किया गया। ऐतिहासिक आमेर में उप महानिरीक्षक पुलिस ने सभी राइडर्स का अभिवादन करते हुए, गुलाबी नगरी पधारने पर स्वागत किया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और नगर निकायों की वित्तीय एवं प्रशासनिक क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से, विश्व बैंक ने सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन इन राजस्थान एक्सीलरेटेड (सूत्रा) परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्तावित परियोजना की कुल लागत 38 करोड़ 57 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग, 3 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए गर्व का क्षण है। राष्ट्रीय पोषण माह-सितंबर 2026 के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए, राजस्थान ने पूरे भारत में द्वितीय (2nd) स्थान प्राप्त कर, इतिहास रचा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक, 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में, शासन सचिवालय में सेना कल्याण आवास संगठन (एडब्ल्यूएचओ) की ओर से, नीमराना में प्रस्तावित आवासीय परियोजना के लिए, भूमि आवंटन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि, सेना की ओर से प्राप्त अनुरोध पर राज्य सरकार द्वारा, आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए, राज्य सरकार की ओर से भूखंडों के विकल्प प्रस्तावित किए गए हैं।
@svoruganti1466
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जापान के नागोया में आयोजित, पैरा एशियन गेम्स की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में, कांस्य पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने पर, अजमेर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सृष्टि अरोड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
महानिदेशक, आईजीपीआरएस ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा राजस्थान संपर्क एआई के माध्यम से, शिकायतों के विश्लेषण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने राजस्थान संपर्क एआई की सराहना करते हुए, इसे उपयोगी एवं प्रभावी पहल बताया। उन्होंने एआई के माध्यम से, शिकायतों के गहन विश्लेषण की प्रक्रिया को समझा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जयपुर के आदर्श नगर में, रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने, श्रीराम मंदिर में राम दरबार के दर्शन और पूजा-अर्चना की तथा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से, अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में, शहरी स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में, पंचशील स्थित गणेश गुवाड़ी में आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को सर्दी, खांसी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित, विभिन्न सामान्य बीमारियों की जाँच, उपचार एवं दवाइयाँ घर के नजदीक ही, निःशुल्क उपलब्ध हो सकेंगी।
@VasudevDevnani
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत, जयपुर जिले में प्रथम चरण के मतदान की तैयारियाँ, पूरी कर ली गई हैं। प्रथम चरण के लिए बुधवार, 21 अक्टूबर को मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत, संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में, सभी संबंधित 8 पंचायत समितियों को रिटर्निंग अधिकारी सहित, अन्य सभी चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ, प्रथम चरण के मतदान व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में, महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी दीप्ति जीवनजी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि इनके खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। श्री बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि, देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।
@LokBhavanJaipur
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संचालित, पीएम विश्वकर्मा योजना, कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को आधुनिक तकनीक एवं वित्तीय सहायता से जोड़कर, उनके आर्थिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने इस योजना के अंतर्गत, पंजीकरण और प्रशिक्षण से लेकर ऋण स्वीकृति तक उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। इसके अन्तर्गत, प्रदेश के 2 लाख 30 हजार से अधिक कारीगरों का पंजीकरण हो चुका है तथा इस श्रेणी में राजस्थान पूरे देश में चौथे स्थान पर है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत, आयोजित ‘सपनों की उड़ान– असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में शामिल हुए शिवम वैष्णव ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि, राजस्थान सरकार की नीतियों ने उनके सपनों को साकार करने में किस तरह मदद की।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन तथा प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देशन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए, प्रदेश में ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देशानुसार, केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल एवं सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने मुहाना मंडी स्थित मैसर्स श्री श्याम फूड्स पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान करीब 85 हजार किलोग्राम अचार एवं अचार बनाने के लिए रखे कच्चे माल को नष्ट करवाने हेतु सीज किया गया।
@GajendraKhimsar
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित, ‘सपनों की उड़ान– असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम में शामिल हुए मनोज कुमार त्रिवेदी ने बताया कि, उन्हें इस कार्यक्रम में फर्श से अर्श तक पहुँचने की कहानियाँ सुनने को मिलीं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान