हर तरफ़ अखबारों में खबरें साफ़-साफ़ छपी हैं
रिमोट एक्सेस, हैकिंग, गिरोह, एजेंसी के लोग सब पकड़े जा रहे हैं। स्टूडेंट के कंप्यूटर का सिस्टम बाहर से कंट्रोल हो रहा है, बच्चे को सिर्फ़ “माउस हिलाने” के लिए बोला जा रहा है और पूरा पेपर कोई और बैठकर दे रहा है।
ये खेल खुलेआम हो रहा है।
लेकिन दूसरी तरफ़, SSC का चेयरमैन कह रहे हैं
पेपर smooth हुआ है ।
मतलब चारों तरफ़ आग लगी है और ऊपर से कोई ठंडे दिमाग़ से कह रहा है “सब काबू में है।”
अब सवाल ये है क्या उन बच्चों की मेहनत की कोई क़ीमत ही नहीं, जो सालों से दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं?
इस बार 14,582 वैकेंसी आई है। सोचो, लाखों बच्चे अपने घर की उम्मीदें, अपनी नींद, अपना समय सब दांव पर लगाते हैं। लेकिन जब सिस्टम ही बिक चुका है, जब सर्वर ही गिरोह के हाथ में है, तो असली पढ़ने वाला बच्चा अपनी सीट कैसे पाएगा?
SSC बार-बार अपने काले सच को छुपाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाती है।
कोई paper analysis नहीं कर सकता।
कोई अपना answer key download नहीं कर सकता।
transparency नाम की चीज़ ख़त्म।
ये सब क्यों? क्योंकि अगर बच्चे असली data देख लें,
तो SSC का खेल उजागर हो जाएगा।
और सच मानो, अगर आज आवाज़ नहीं उठाई गई, तो आने वाले समय में और भी देर हो जाएगी।
आज भी ये remote access वाले गिरोह मज़े से काम कर रहे हैं, कल ये पूरे exam सिस्टम पर राज करेंगे।
इसलिए सवाल सीधा है क्या SSC उन मेहनती बच्चों का हक़ देगी या फिर ऐसे ही “smooth exam” के झूठे दावों के पीछे सबकुछ दबा दिया जाएगा?
कब तक मेहनत का मज़ाक बनता रहेगा? कब तक बच्चों के सपनों की कुर्बानी होती रहेगी?
Hum aakhir kab tak ladte rahe System se?? Har baar ka Yhi haal h, saari gadbadiyo ke bawajood bola jarha sab smooth chal rha h💔😓 #cji_help_us#ssc_chairman_jwab_do
SSC वालों आंखों से पट्टी खोलों।
कोचिंग माफिया का खेल साफ है—
लाखों-करोड़ों का टर्नओवर, बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें, चमचमाते बोर्ड और भारी-भरकम फीस… लेकिन जब बच्चों का भविष्य दांव पर होता है, तब ये सब चुप्पी साध लेते हैं। लेकिन अगर इन्हें रील बनाने के लिए कहें तो ये बच्चों का नाम देकर रील बनाने के लिए प्रोटेस्ट कर देंगे।
अगर कोचिंग वाले सच में शिक्षा के ठेकेदार नहीं, बल्कि मार्गदर्शक होते तो आज सड़कों पर सबसे पहले स्टूडेंट्स के साथ खड़े मिलते। लेकिन रील नहीं बनने देंगे।
लेकिन इनके लिए बच्चों का दर्द, बेरोजगारी और संघर्ष कोई मायने नहीं रखता—क्योंकि असल में इनके लिए “स्टूडेंट” सिर्फ़ कस्टमर हैं और “संघर्ष” सिर्फ़ प्रमोशन का टूल।
सरकार की नाकामी पर पर्दा डालने का काम भी यही संस्थान करते हैं। इनका मकसद बच्चों की लड़ाई लड़ना नहीं, बल्कि अपना दुकान चमकाना है। लेकिन सच ये है—अगर ये करोड़ों कमाने वाले कोचिंग संस्थान छात्रों के साथ मिलकर खड़े हो जाएं तो सरकार को झुकना ही पड़ेगा।
याद रखो, शिक्षा बेचने वाले व्यापारी कभी क्रांति नहीं करते। असली क्रांति तब होगी जब बच्चे इनकी पोल खोल देंगे।
#HAMARI_AWAJ_UTHAO
#Hamari_Awaaj_Uthao
SSC परीक्षा को मजाक बना दिया गया है। बच्चे सेंटर जाते हैं परीक्षा देने और वहाँ उन्हें ऐसे हालात का सामना करना पड़ता है । स्टूडेंट्स की दिक्कत और परीक्षा में गड़बड़ी के कारण उपज रहे गुस्से को समझे सरकार
SSC एग्ज़ाम अब मेहनत की नहीं, सेंटर की बदइंतज़ामी की परीक्षा बन चुका है इसका जिम्मेदार कौन है @DoPTGoI? छात्रों ने गड़बड़ी hone par virodh kiy, तो पुलिस उन्हें खींचकर उठा ले गई
क्या ग़लत के खिलाफ आवाज़ उठाना ही अपराध है?
बच्चों की जान और उनके भविष्य की परवाह किसी को नहीं; सत्ताधारी अब अनदेखी की सीमा पार कर चुके हैं।
SSC Chairman साब ने 4 दिन में दूसरी बार Press Release कर के सफाई दे रहे हैं कि Exam Smoothly चल रहे पर सच्चाई सबको पता है। हर बार झूठी सफ़ाई देकर झूठ को सच में नहीं बदल सकते, झूठ को बार बार बोलने से सच नहीं बन जाएगा।
#SSC_VENDOR_FAILURE#SSCCGL#SSCChairman
SCC/PIB के दावे बनाम असलियत #fact_check
PIB ने SSC CGLE 2025 पर प्रेस रिलीज़ जारी कर दावा किया कि सब कुछ “smoothly” चल रहा है। आओ देखें असलियत 👉 ये दावे और ग्राउंड रियलिटी में कितना फर्क है। ये युवाओं के साथ सीधा अन्याय है। is thread ke sath :-
PIB और SSC का दावा -1:- CGLE 2025 देशभर में सामान्य तरीके से चल रही है (smoothly)
👉असलियत: ग्राउंड रिपोर्ट्स में कई स्थानों पर बड़े डिसरप्शन और रद्द की खबरें आईं - दिल्ली, गुरुग्राम, जम्मू समेत कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द या शिफ्ट कैंसिल रही और उम्मीदवारों ने हूजूम-रिएक्शन दिखाया। ये रिपोर्ट्स मीडिया/स्थानीय पुलिस/स्थानीय स्कूल-स्रोत से मिलती हैं। यानी PIB का दावा पूरा झूठा है
राजस्थान Bikaner SSC CGL के Wisdom Computer सेंटर पर आ लग गई फिलहाल Exam Cancel हो गया है। लेकिन , सवाल ये है कि क्या सेंटर के सुरक्षा पैरामीटर को SSC ने चेक किया था? #ssc_jawab_do , @DoPTGoI SSC के 50% सेंटर पर आपातकालीन सुरक्षा के इंतजाम नहीं है इसका जिम्मेदार कौन ? @DoPTGoI ?
आज मेरे एक भाई का SSC CGL का 12 बजे से परीक्षा था। परीक्षा से कुछ घंटे पहले मैसेज आया की आपका परीक्षा आज नहीं बल्कि अब कल होगा! और कल कहां होगा ये भी नहीं बताया गया।
मतलब क्या नौटंकी चल रहा है, मोदी सरकार SSC के लाखों छात्रों को हल्के में ले रही है। इनको कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।
🛑 नाली में SSC CGL छात्र🛑
अब तक तो बॉडीगार्ड ने ही SSC के छात्र को मारा था लेकिन पुलिस तो उससे भी सौ कदम आगे निकली। ये सब तो मार भी रहे है और नाले में भी फेक रहे है। ये कैसे पुलिस है?
#ssc_protest#ssccgl#sscchsl
It's disturbing that the SSC system isn't taking any stringent action against the exam conducting body, especially after a system caught fire at one of the exam centers. Fortunately, no aspirants were harmed. This incident is truly shameful.
#SHAME_ON_SSC#SSC_System_Sudharo #Chairmanहोश_में_आओ
Info Spark, Kandivali (Mumbai):
All upcoming examinations have been cancelled. आप सब लोग अपना स्टेटस चेक करते रहेंगे,काफी लोगों का exam Re-Schedule होगा इससे!
#SHAME_ON_SSC#SSCMISMANAGEMENT#SSCCGL2025
ssc की परीक्षाओं में जो विश्वास Chairman साहब ने बच्चों का तोड़ा है वो आज तक किसी ने नहीं तोड़ा , सब कुछ मालूम होते हुए भी ssc student क
के साथ अन्याय होता देख रहे है और कर भी रहे है
ssc की परीक्षा अगर ठीक से नहीं करवा सकते तो दे दीजिए इस्तीफ़ा! एहसान रहेगा
#chairman_resign_do
अभी SSC CGL EXAM चल रहा है और आप देख सकते हो बच्चों के हाथ में MOBILE PHONE मौजूद है, जबकि MOBILE PHONE ले जाना माना है।
ये साफ तौर पर धांधली की वोर इशारा करता है लेकिन SSC और उसके CHAIRMAN को इससे घंटा फर्क नहीं पड़ता 😡।
#Resign_SSC_Chairman#SSC_System_Sudharo
छात्र पूछ रहे हैं— हमारी गलती क्या है? मेहनत से पढ़ना, सपना देखना और परीक्षा देना? लेकिन हर बार @ssc की नाकामी और @Dopt की चुप्पी ने हमें निराश किया है। जब तक जिम्मेदार लोग जवाब नहीं देंगे 😤
SSC ने बार-बार साबित किया है कि उन्हें छात्रों की तकलीफ़ों से कोई लेना-देना नहीं। परीक्षा की पारदर्शिता शून्य है, भर्ती प्रक्रिया ठप्प है और भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है।
CHAIRMAN और अधिकारियों का रवैया ऐसा है मानो छात्रों का दर्द उनकी समस्या ही न हो। यह चुप्पी केवल अन्याय नहीं, बल्कि विश्वासघात है।
@DOPTGOI क्या आपकी ज़िम्मेदारी सिर्फ़ फाइलों तक है?
@narendramodi बेरोज़गारों की चीखें क्या आपके कानों तक पहुँचती भी हैं
#SSCजवाबदो
#चेयरमैनइस्तीफादो
भारतीय राजनीति आज सिर्फ़ भाषणों तक सीमित रह गयी है । Good governace बहुत पीछे छुट गया ।
आज देश का युवा वर्ग हो या किसान बस लाचारी में है ।
अमीर हुए अंबानी और अड़ानी वो भी कोई ख़ुद के ख़ास दम पर नहीं सरकार के मेहरबानियो से ।
में आपसे पूछना चाहता हूँ कि अड़ानी अंबानी में ऐसा कौन सा product बना दिया जो दूसरे देशों की भी जिसपे depedency हो ।
ये बस लाला type business करते रह गए
इन्होंने elon musk bill gates जैसो से कुछ भी नहीं सीखा ।
आज ये top १० से बाहर निकले है कल top १०० से निकेलेंगे ।
आज मैं कितने businessman भारत के गिना सकता हूँ जो सरकार बदलते ही road पे आ गए ।आज भी सरकार का आगे आने वाले ai या digital दौर को देखते हुए कोई vison दिखाई नहीं देता ।
भारत gdp का .7 % ही innovation पर खर्च करता है वहीं बाक़ी देश 3-4% ।
कैसे हो पाएगा देश 2047 तक विकसित?
@narendramodi
10 कंप्यूटर रख लो और कही भी किसी भी मकान में सेंटर खोल के #SSC का पेपर कराने लगी।
हा आज नई वेंडर द्वारा यही कराया जा रहा हैं। @DoPTGoI आंख की पट्टी खोलो मंत्री साहब।
#chairman_resign_do#sscvendorfailure