कॉन्ग्रेस के शून्य को प्राथमिकता देने से बिहार और UP में भाजपा का परिणाम छुप नहीं जाता। कॉन्ग्रेस से स्वयं कॉन्ग्रेस को भी आशा नहीं थी, पर आप उसको ट्रोल करके पा क्या लोगे?
बिहार में सवर्णों ने राजद तक को वोट दे दिया (क्योंकि भूमिहार प्रत्याशी था), सजातीय निर्दलीय को जिताया, जन सुराज को जिताया। ये आपको यदि नहीं दिख रहा है, जैसे बाँकीपुर नहीं रजिस्टर हो रहा था, तो रहिए मूर्खों के स्वर्ग में।
'वाराणसी में तो पहले से ही सपा थी!' अरे, क्या हुआ डबल इंजन का? मतलब आप स्वीकार रहे हो कि शिक्षकों और छात्रों में मोदी-योगी-भाजपा का कोई क्रेज नहीं है? 27,000 की बढ़त और मार्जिन में आपको दिख नहीं रहा समीकरण कहाँ जा रहा?
कॉन्ग्रेस से क्या आशा थी? अपना ढेढर ना देखे, दूसरे की फूली निहारे!
मैं इन चुनावों में अधिक नहीं पढ़ता था, पर जब से ये चटुआ गिरोह के मूर्ख गुजरात के निकाय चुनावों में जीत को UGC पर रेफरेंडम बता रहे थे और झारखंड में हुई हार पर चुप होते थे, तब से इनको याद दिलाना आवश्यक है कि प्रबुद्ध युवा और शिक्षक अब अपने विकल्प देख रहा है। ये वो लोग हैं जो कक्षा में बच्चों को पढ़ाते हैं, कहीं ना कहीं नैरेटिव शेप करते हैं। यह भी रेफरेंडम नहीं है, पर संकेत अवश्य है एक क्षेत्र का।
100-200 वोट अधिकारी मैनेज कर भी देते हैं, यदि कोई नेता उन्हें माँ-बहन की गाली देता फिरे, पर 4000 या 27000 की बढ़त मैनेज नहीं होती, सरकार कोई भी हो। यूपी के जितने जानकार हैं, वो बताएँ कि इस बार प्रदेश भाजपा (मूलतः योगी) चुनावों से पूर्व कितना बल लगा रही थी?
विधान परिषद् चुनावों में यदि आपको CM की रैली और भाषणों की आवश्यकता पड़े, और आपका स्कोर 6-5 रहे, तब बैठ कर आत्ममंथन कीजिए। मोदी की बकलोली वाली पोस्ट और genZ इमोजी का उतना ही अंतर पड़ रहा है जितना डैश उखाड़ने से मुर्दे के भार पर पड़ता है।
सत्य को स्वीकारो और जगो। कोई नहीं चाहता अखिलेश आए, राहुल आए, पर तुम्हारा नीला प्रेम सब को अपने विकल्प और जाति को देखने को विवश कर रहा है। हर चुनाव, हर निर्णय ऐसा आता जा रहा है जैसे सवर्ण इस देश का हिस्सा केवल मोटा टैक्स भरने के लिए और मोदी की घटिया, दो कौड़ी की, जातिवादी, समाज विभाजनकारी नीतियों को फण्ड करने के लिए है।
सुधर जाओ, थोड़ा समय है अभी भी।
पिछले महीने दीपक जाटव (हत्या), विनोद साहनी (हत्या), रुद्र प्रताप कुशवाहा (हत्या का प्रयास) के पश्चात, सप्ताह भर पूर्व मनोज गौतम नामक भीम आर्मी के सैनिक की फावड़े से पीट कर हत्या कर दी गई क्योंकि ये मोदी एक्ट में अपने विरोधियों को फँसा कर बदला निकाल रहे थे।
इन घटनाओं में लगतार वृद्धि होती जा रही है। मोदी का बोया बवासीर है, समाज में घृणा बढ़ती जा रही है। इनको लगता है कि नमो घाट पर जहाज उड़ा कर, त्रिशूल बना कर, और भगवा रंग की खंजरी बजा कर, भजन क्लबिंग से ये हिंदुओं का विश्वास जीत लेंगे!
एक-एक नीति, केवल और केवल समाज को तोड़ने के लिए बनाई जा रही है।
नीलेन्द्र जी अपने पीआर की जूस का एक-एक बूँद निचोड़ लेना चाहते हैं। जब आशीर्वाद का दीया, बाइक यात्रा, सेवा सप्ताह आदि चलते ही फ्लॉप हो गया तो सोचे कि मंदिर में चला जाता हूँ, हिन्दू नाचने लगेगा।
हिन्दू ने कहा कि बंद करो ये नौटंकी। फिर सोचे कि आडवाणी जी का तो आज भी जलवा है, पुष्पगुच्छ दे आता हूँ, फोटो देख कर राष्ट्रवादी जनता पगला जाएगी। नहीं पगलाया कोई। आडवाणी जी भी सोच रहे होंगे कि न तो कोई बर्थ डे है उनका, फिर महामानव उनके द्वार क्यों?
नीलेन्द्र जी अपने पीआर के निम्नतम स्तर पर हैं। पिछले दस महीनों में तीन बार वायरल हुए हैं, जिसमें एक बार झालमूढ़ी है, एक बार असम की चाय बगान और एक बार तो चटुआ गिरोह ‘हैलो फ्रेन्स’ की L क्रिंज को W मान कर नाच उठा।
ऐसे में ये सब करना होता है कि जन्मदिन का माह बनाया जाए। पब्लिक फंड से दीये जलाए जाएँ, पूरे सरकारी तंत्र को घुसा कर रंगारंग कार्यक्रम बना कर, ‘नया राम’ बनाया जाए कि अब दीपावली ऐसे मनेगी।
फिर भी, नीतियों में सुधार नहीं। दस महीनों से समाज का एक बड़ा हिस्सा बिलबिला रहा है मोदी एक्ट से, UGC से, आरक्षण पर चर्चा की अनुपस्थिति से, पर महामानव भगवा बंडी और खंजरी निकाल कर स्वयं को कृष्ण और सवर्णों को गोपियाँ बनाने पर तुला हुआ है।
लोग अब बंडी के भीतर के व्यक्ति को पहचान चुके हैं, जिसकी चमड़ी नीली है।
फूलपुर प्रयागराज से यह रिपोर्ट है। कोई कन्फर्म करेगा कि यह घटना किस तारीख की है? ब्राह्मण परिवार की स्थिति देखिए, उनके महल देखिए जो पीछे हैं।
न तो इन्हें PM आवास योजना मिली, न @myogiadityanath की मुख्यमंत्री आवास योजना। हाँ, मोदी एक्ट अवश्य मिल गया है।
यही वह दृश्य है जहाँ योग्यता, @narendramodi के भीड़तंत्र के समक्ष झुक कर बिछ जाने के सामने, कलम निकाल कर अपनी अंतिम यात्रा का आरंभ कर रही है।
डायरेक्टर केदारे साहब शांत हैं, 18 माँगें हों या 180, वो स्वीकार कर लेंगे क्योंकि @PMOIndia से कारण बताओ नोटिस आ जाएगा कि आपसे एक छोटा सा प्रोटेस्ट नहीं सँभलता, जबकि हमने तिलचट्टों के प्रोटेस्ट में पूरे देश को बताया है कि करना क्या है।
भीड़ ही ‘लोकतंत्र’ का ‘लोक’ है, अतः वह जो भी कहे, वह जाँच से पहले ही कर दीजिए। मुझे थूकने की इच्छा हो रही है किसी के मुँह पर!
भाजपा की नीतियाँ और मोदी एक्ट का बवासीर अब 91% आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट में डिफेंड करने से ले कर IIT के प्रोफ़ेसरों को एक विषाक्त माहौल में जीने को विवश कर रहा है।