आज हिंदुत्व के नाम पर दिन-रात सोशल मीडिया पर गला फाड़ने वाले तथाकथित हिंदूवादी इन्फ्लुएंसर्स पर सबसे बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। ये वही लोग हैं जो कभी कश्मीर फाइल्स, कोलकाता फाइल्स, छावा जैसी फ़िल्मों पर अपनी छाती पीटते नहीं थकते थे। हर वक्त खुद को हिंदू समाज का बड़ा पैरोकार साबित करने का दावा करते थे।
लेकिन जब बात राजपूत वीरता और राजपूत अस्मिता पर आई, तब सबकी ज़ुबान क्यों सिल गई? वीर केसरी जैसी फ़िल्म, जो एक शूरवीर राजपूत के बलिदान और साहस पर आधारित थी, उसके समय पर इन इन्फ़्लुएंसर्स ने चुप्पी साध ली। और अब जब योगी आदित्यनाथ जी की अजेय फ़िल्म रिलीज़ हुई, तब भी इनकी चुप्पी उतनी ही गहरी है। दोनों ही फ़िल्में उन राजपूत महापुरुषों से जुड़ी थीं, जिन पर पूरा समाज गर्व करता है। फिर भी इनकी खामोशी राजपूत समाज के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है।
राजपूत समाज सवाल पूछ रहा है – जब हमारे इतिहास, हमारी वीरता और हमारे नेताओं पर बनी फ़िल्मों को नज़रअंदाज़ किया जाता है, तो ये तथाकथित इन्फ्लुएंसर आखिर कहाँ गायब हो जाते हैं? क्या उनकी आवाज़ सिर्फ़ उन्हीं मुद्दों के लिए है, जहाँ से उन्हें ताली, भीड़ और पैसा मिलता है?
यही कारण है कि लोगों को अब यह शक होने लगा है कि इनका असली चेहरा कुछ और है। बाहर से यह लोग धर्म और हिंदुत्व का नारा लगाते हैं, मगर भीतर से सिर्फ़ मौकापरस्ती और स्वार्थ की राजनीति खेलते हैं। यही तो असली मायने हैं “मुख में राम, बगल में छुरी” के।
राजपूत समाज अब यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। हमें असली और नकली हिंदुत्व की पहचान करनी होगी। असली हिंदुत्व वही है जो हर परिस्थिति में सत्य और न्याय के साथ खड़ा हो, चाहे सामने राजपूत वीरों की गाथा हो या किसी महापुरुष का संघर्ष। बाकी सब केवल दिखावा और खोखली बयानबाज़ी है, जो समय आने पर बेनक़ाब हो ही जाएगी।
#Ajey
#AjeyTheUntoldStoryOfAYogi
Hi @TeamYouTube,
My channel was terminated and I submitted an appeal more than 24h ago
I only create original podcast content and never post spam, scams, or misleading videos
Kindly update me on the review status This channel is my hard work & dream 🙏❤️
#YouTube#SupportCreators
@dodooni8 @ArunKosli7 मुझे तो पहले भी दिक्कत था यदमुला कहने पर भी मुझे आज भी दिक्कत है वह इसलिए कि कल को फिर दूसरा को तीसरा कुछ ऐसे बढ़ता ही जाएगा यह इसके लपेटे में धीरे-धीरे सारे ही आ जाएंगे
@ArunKosli मैं पक्का बोल रहा हूं यह आदमी किसी का नहीं है पहले यदमुला बोला अब पांडेमुला बोल रहा है यह आज नहीं तो कल किसी का नहीं है याद नहीं बहुत खतरनाक है देख लेना