ACS श्रीमती शुभ्रा सिंह ने कहा कि राजस्थान में भी 1 जुलाई से 2 माह के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए स्टॉप डायरिया अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जाएगा।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए निर्धारित मानक बेहतर होंगे और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।
#मिलावट के विरूद्ध कार्रवाई
जगतपुरा स्थित केपिटल मॉल में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सीएमएचओ ने किया निरीक्षण
मैसर्स तंदूरवाला में कार्रवाई के दौरान मिली भारी अनियमितता
लाइसेंस, साफ़ सफाई सहित अन्य दस्तावेज मिले नदारद
पनीर का नमूना लेकर FS एक्ट के तहत नोटिस दिया
@fssaiindia
मिलावट के खिलाफ अभियान
मेसर्स खंडेलवाल ढाबा का निरीक्षण में भारी मात्रा में गंदगी पाई गई। साफ—सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। खाद्य पदार्थ बिना ढके हुए थे। स्टाफ का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाया गया और ना ही पानी की जांच रिपोर्ट पाई गई। पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड भी नहीं पाया गया
#मिलावट के खिलाफ अभियान
नकली घी के मामले में सरस डेयरी ने डी-मार्ट एवं खण्डेलवाल एण्ड कंपनी के विरूद्ध एफआईआर
करवाई दर्ज
विभिन्न स्थानों पर प्रो-वैदिक घी का स्टॉक सीज किया
डी मार्ट के लालकोठी स्टोर पर भी 600 लीटर सरस घी संदेह के आधार पर सीज किया और सैम्पल लिए गए।
#मिलावट के खिलाफ अभियान
आइपर मार्ट पर भी लिए सैम्पल*
मानसरोवर में श्री अमर मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई कर लिए सैंपल, यहां रसोई में वाशिंग एरिया मानक स्तर का नहीं पाया गया। किचन में उपयोग लिये जा रहे पानी की वाटर टेस्टिंग रिपोर्ट पुरानी थी।
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय द्वारा #मिलावट के खिलाफ अभियान
#डी_मार्ट पर मिला नकली घी
डिस्ट्रीब्यूटर असली घी के कार्टून में कुछ डिब्बे नकली घी के करता था सप्लाई
इस पर VKI में डिस्ट्रीब्यूटर पर कार्रवाई में सरस डेयरी के प्रतिनिधि ने नकली घी प्रमाणित किया
नकली घी को सीज किया व सैंपल लिए
#internationalyogaday#21June
चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने #RUHS परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास
कहा, प्राणायाम, ध्यान, योगासन आदि से हमारी आंतरिक शक्ति मजबूत होती है, ऊर्जा का संचार होता है। हर व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए
वादे नहीं इरादे लेकर आएं है...!
गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा से "आयुष्मान राजस्थान" के संकल्प को साकार करना हमारा धेय है। UDH मंत्री श्री झाबरमल जी द्वारा प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य हित में लिए निर्णयों के लिए हृदय से धन्यवाद...!
एसएमएस अस्पताल में निर्माणाधीन 24 मंजिला आईपीडी टॉवर हेतु कल संबंधित विभागों की बैठक कर 30 जून तक सभी ड्राईंग को अनुमोदित करने का निर्णय लिया गया। यह आईपीडी टावर "आयुष्मान राजस्थान" के संकल्प को पूर्ण करने में "मील का पत्थर" साबित होगा
राजस्थान सरकार प्रदेश में हैल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में देश के सबसे ऊंचे अस्पताल का निर्माण करवा रही है।
कल नगरीय विकास मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा जी के साथ एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में आईपीडी टॉवर को 24 मंजिला ही बनाने की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए इसके लिए आवश्यक वित्त प्रबन्धन शीघ्र करने पर चर्चा हुई।
इस आईपीडी टॉवर में कम से कम 600 कारों की अतिरिक्त पार्किंग की आवश्यकता है जिसके संबंध में अस्पताल प्रशासन, जविप्रा एवं पीडब्ल्यूडी द्वारा संयुक्त मौका निरीक्षण कर विभिन्न प्रस्तावों की रिपोर्ट बनाने के निर्देश प्रदान किए गए।
इस मीटिंग नगरीय विकास मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा जी ने फिजीबिलेटी रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। फिजीबिलेटी रिपोर्ट के बाद ही मोर्चरी एवं पार्किंग बिल्डिंग ड्राईंग अनुमोदित की जायेगी.. 30 जून, 2024 तक आईपीडी टॉवर की सभी ड्राईंग का अनुमोदन के निर्देश दिए।
इस दौरान नगरीय विकास मंत्री श्री झाबरमल जी द्वारा ने अधिकारियों को जयपुर विकास प्राधिकरण को योगदान राशि ट्रांसफर करने के निर्देश दिए जाने हेतु हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
बैठक में आईपीडी टॉवर की उंचाई पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में सर्वसम्मति से आईपीडी टॉवर की उंचाई 24 मंजिला रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि कॉर्डियोलोजी बिल्डिंग का निर्माण 31 अगस्त, 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन द्वारा जेडीए को आवश्यक भूमि शीघ्र उपलब्ध करवाने एवं उनकी निविदाओं को शीघ्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।
सुविधा संपन्न होगा यह नवनिर्मित आईपीडी टावर
इसमें भूमिगत एवं भूतल ढांचा, 03 सर्विस तल का ढॉंचा, 14 मंजिल ढांचे का 60 प्रतिशत कार्य, मुख्य कोर (सीढ़ी, रेम्प व लिफ्ट क्षेत्र) 19वीं मंजिल तक (80 प्रतिशत पूर्ण) एवं विद्युत व फिनीशिंग इत्यादि का कार्य प्रगति पर है। आईपीडी टॉवर का निर्माण कार्य तेजी से करवाया जा रहा है। यह आईपीडी टॉवर अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं से युक्त होगा।
24 मंजिला इस टावर में 1243 बैड की क्षमता होगी। एयर एंबुलेंस के लिए हेलीपैड, आईपीडी टॉवर में हेलीपैड से लेकर अत्याधुनिक ओटी, सुपर लग्जरी कॉटेज समेत तमाम सुविधाएं होंगी। 1243 बैड्स में 792 जनरल, 150 कॉटेज, 166 आईसीयू और 92 प्रीमियम बैड होंगे। इसके अलावा डबल बेसमेंट पार्किंग, मरीज परिजन के लिए दो बड़े वेटिंग हॉल, मेडिकल साइंस गैलेरी, 20 ऑपरेशन थिएटर, फूडकोर्ट के अलावा रेडियो और माइक्रोबायोलॉजी जांच संबंधित एडवांस लैब होंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट को 2 फेज में पूरा किया जा रहा है। देश में अपनी तरह का यह पहला टॉवर होगा, जहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एसएमएस अस्पताल में आउटडोर मरीजों की संख्या प्रतिदिन करीब 15 हजार है, ऐसे में इसके बनने के बाद इलाज के लिए एसएमएस आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें समस्त सुविधाएं एक बिल्डिंग में उपलब्ध होंगी। जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में आईपीडी टावर बनाया जा रहा है ताकि कोई भी मरीज गुणवत्तापूर्ण उपचार से वंचित ना हो और सरकारी अस्पताल में ही बेहतरीन इलाज मिल सके। टावर के निर्माण से प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से आने वाले मरीजों को भी अच्छा इलाज मिल सकेगा।
टावर के भूतल में अत्याधुनिक मोर्चरी का निर्माण होगा। टॉवर की छत पर गंभीर मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस हेलीपैड बनाया जायेगा।
इस दौरान बैठक में मेरे साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा विभाग श्रीमती शुभ्रा सिंह, प्रमुख शासन सचिव,नगरीय विकास विभाग, श्री टी.रविकान्त, प्रिसिंपल एसएमएस, निदेशक (अभियांत्रिकी) श्री देवेन्द्र गुप्ता, निदेशक अभियांत्रिकी यूडीएच श्री अशोक चौधरी, जेडीए एवं चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे
#मिलावट के खिलाफ अभियान
अति. आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि FSO टीम ने मंगलवार को क्राइम ब्रांच की सूचना पर VKI क्षेत्र में श्री अन्नू मिल्क प्रोडक्ट पर कार्रवाई कर डेयरी फ्रेश एवं बिलोना घी के 2 सैंपल लेकर जांच हेतु लैब भेजा।
887 लीटर घी अमानक स्तर का होने के कारण सीज किया गया।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री @GajendraKhimsar जी के निर्देशों पर जारी है कार्रवाई।
आप भी जागरूक बनें, स्वस्थ रहें।
मिलावटी, अशुद्ध या अवधीपार खाद्य पदार्थों के संबंध में व्हाट्सएप करें 9462819999 अथवा 181 पर कॉल करें।
#iecsrignganagar@fssaiindia