कर्नाटक में वरिष्ठ मंत्री श्री ईशवरप्पा को ठेकेदार आत्महत्या मामले में व्यापक जनाक्रोश के कारण अन्ततः इस्तीफा देना पड़ा, किन्तु कर्नाटक भाजपा सरकार में जारी कथित 40 प्रतिशत ’कमीशन’ के खेल का अन्त कैसे होगा? इसकी न्यायिक जाँच जरूर होनी चाहिए ताकि आगे ऐसी कोई दुःखद घटना न हो।
आगरा की भीम नगरी में कल रात आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंधी के कारण केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में लाइटिंग स्टैण्ड मंच पर ही गिर जाने से पूर्व प्रधान के मौत हो गई जो अति-दुःखद। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। सरकार इनकी तुरन्त समुचित अर्थिक मदद करे।
महान समाज सुधारक व शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष, त्याग व तपस्या करके ऐतिहासिक कार्य करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन एवं उनके समस्त अनुयाइयों को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ऐसे महापुरुष सदा लोगों के दिलों में रहते हैं।
1. कारपोरेट जगत व धन्नासेठों के धनबल के प्रभाव ने देश में चुनावी संघर्षों में गहरी अनैतिकता व असमानता की खाई तथा ’लेवल प्लेइंग फील्ड’ खत्म करके यहाँ लोकतंत्र एवं लोगों का बहुत उपहास बनाया हुआ है। गुप्त ’चुनावी बाण्ड स्कीम’ से इस धनबल के खेल को और भी ज्यादा हवा मिल रही है।
2.किन्तु अब काफी समय बाद मा. सुप्रीम कोर्ट चुनावी बाण्ड से सम्बन्धित याचिका पर सुनवाई शुरू करेगी, उम्मीद की जानी चाहिए कि धनबल पर आधारित देश की चुनावी व्यवस्था में आगे चलकर कुछ बेहतरी हो व चुनिन्दा पार्टियों के बजाय गरीब-समर्थक पार्टियों को खर्चीले चुनावों की मार से कुछ राहत मिले
देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी की जबर्दस्त मार व तनाव झेल रही जनता अब पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घुट-घुट कर जीने को मजबूर है, यह अति-चिन्ताजनक है। केन्द्र सरकार इस मामले को जरूर गंभीरता से ले।
अगले दो महीने तक मैं देश के अलग अलग राज्यों में आपके बीच समय बीताऊँगा। पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थकों से मिलना चाहता हूँ आपकी बात को सुनना चाहता हूँ। इसी क्रम में आज दिल्ली कार्यालय में कुछ साथियों से मुलाक़ात हुयी। आप सभी से कई सुझाव मिले और जल्द ही उनको अमल में लाया जाएगा।
आख़िर कई दिनों के प्रयासों के बाद आज संसद के राज्य सभा में राजस्थान में हुए दलितों के साथ में अत्याचार और मर्डर के मुद्दों को उठाने का अवसर प्राप्त हुआ है क्योंकि बाबा साहेब ने कहा था अत्याचार के ख़िलाफ़ अपने लोगों की बात संवैधानिक फ़ोरम पर रखनी ज़रूरी है.जय भीम जय भारत
देश के पाँच राज्यों में विधान सभा आमचुनाव सम्पन्न होने के बाद अब तक उत्तर प्रदेेश सहित पूरे देश में डीजल व पेट्रोल आदि के कई बार दाम बढ़ चुके हैं, जिसकी सीधी मार गरीब एवं मध्यम वर्गो पर पड़ रही है। केन्द्र सरकार इसे कम करने हेतु उचित कदम ज़रूर उठाये।
कल राजस्थान में 2023 की तैयारी बैठक में नैशनल उपाध्यक्ष श्री आनन्द कुमार जी नैशनल कोऑर्डिनेटर श्री आकाश आनन्द ने सिरकत किया.और आये हुए सभी करकर्ताओ से सीधा संवाद किया .जयभीम जय भारत
2. उत्तर प्रदेश में बार-बार पेपर लीक होने से ऐसा लगता है कि नकल माफिया सरकार की पकड़ व सख्ती से बाहर हैं, किन्तु इस प्रकार की गंभीर घटनाओं से प्रदेश की पूरे देश में होने वाली बदनामी आदि के लिए असली कसूरवार व जवाबदेह कौन? दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बीएसपी की माँग।
1. यूपी बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दोपहर इण्टर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होने से पहले पेपर लीक होने के बाद गोरखपुर व वाराणसी सहित प्रदेश के 24 जिलों में परीक्षा रद्द करनी पड़ी है। छात्रों के जीवन से बार-बार ऐसा खिलवाड़ क्या उचित?
1. नवनिर्वाचित यूपी विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना के अनेकों बार विदेश भ्रमण की आड़ में नेता प्रतिपक्ष श्री अखिलेश यादव का अपने विदेश दौरों को विकास के बहाने उचित ठहराने का प्रयास उनकी उस कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश है जिसका शिकार भाजपा उनको अक्सर बनाती रही है, जो क्या सही?
2. समग्र विकास के लिए सही सोच व विज़न जरूरी जो बिना विदेशी दौरे के भी संभव। ऐसा बीएसपी सरकार ने ताज एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे आदि के जरिए साबित करके दिखाया है। जिस प्रकार दंगा, हिंसा व अपराध-मुक्ति के लिए आयरन विलपावर जरूरी, उसी तरह विकास हेतु भी संकीर्ण नहीं, सही सोच जरूरी।