आदिशक्ति माँ जगदंबा की उपासना के महापर्व नवरात्रि का तृतीय दिवस माँ चंद्रघंटा को समर्पित है, जो की वीरता, निर्भयता, सौम्यता और विनम्रता का प्रतीक है, मातारानी से राष्ट्र के कल्याण हेतु करबद्ध प्रार्थना हैं।🙏 #शुभ_नवरात्री
अपार ऊर्जा, अदम्य संकल्प एवं नवाचारों के प्रेरणापुंज, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की कोटिशः शुभकामनाएँ। 🙏
प्रभु श्री राम से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की..
Cont.
॥श्रीमद्भगवद्गीता- द्वितीयोऽध्यायः॥
क्लैब्यं मा स्म गमः पार्थ नैतत्त्वय्युपपद्यते ।
क्षुद्रं हृदयदौर्बल्यं त्यक्त्वोत्तिष्ठ परन्तप ॥
हे पार्थ! कायरता मत ला, यह तुझमें शोभा नहीं पाती, हे शत्रुतापन! हृदय की क्षुद्र दुर्बलता को छोड़कर युद्ध के लिये खड़ा हो॥
जिनके संकल्प और सेवा भाव से गाँव, गरीब एवं वंचित जनों के जीवन में आशा और उजाले का नया प्रभात आया है, ऐसे प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना हेतु 17 सितम्बर को साँय 6 से 7 बजे #AshirwadKaDiya अवश्य प्रज्वलित करें। 🪔
आज पावन धाम श्रीवृन्दावन में पूज्य संत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज के 546वें आविर्भाव महोत्सव में सहभागिता की।
कार्यक्रम में पूज्य संत वृंद के सानिध्य से हृदय आध्यात्मिक आनंद और नव ऊर्जा से अभिभूत है। स्वामी हरिदास जी महाराज के श्रीचरणों में कोटि-कोटि वंदन।
राधे-राधे! 🙏
देश के प्रति सदैव समर्पित,हर वर्ग की उन्नति के लिए संकल्पित, राष्ट्रहित में अनेक ऐतिहासिक फैसलों के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, राष्ट्रनायक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ
नई दिल्ली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में दिल्ली पुलिस से जुड़े पिछड़ा वर्ग के शिकायती विषयों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
॥श्रीमद्भगवद्गीता- द्वितीयोऽध्यायः॥
श्रीभगवानुवाच—
कुतस्त्वा कश्मलमिदं विषमे समुपस्थितम् । अनार्यजुष्टमस्वर्ग्यमकीर्तिकरमर्जुन ॥
श्रीभगवान् ने कहा—हे अर्जुन! तुझे यह श्रेष्ठ पुरुषों से असेवित, स्वर्ग का विरोधी और अपकीर्ति करनेवाला मोह इस रणक्षेत्र में क्यों हुआ? ॥
आज पावन धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी श्रीवृंदावन धाम में आराध्य प्रभु श्री बाँके बिहारी जी के दर्शन-पूजन कर समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वकल्याण की मंगलकामना की।
श्री बाँके बिहारी लाल जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
श्री बाँके बिहारी लाल की जय! 🙏🚩
कश्यपोत्रिर्भरद्वाजो विश्वामित्रो गौतमः।
जमदग्निर्वशिष्ठश्च सप्तैते ऋषय स्मृताः॥
समस्त देशवासियों को 'ऋषि पंचमी' के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। वैदिक ज्ञान, तप और मानवता के कल्याण हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य सप्तऋषियों के चरणों में कोटि-कोटि नमन।
॥श्रीमद्भगवद्गीता- द्वितीयोऽध्यायः॥
सञ्जय उवाच—
तं तथा कृपयाविष्टमश्रुपूर्णाकुलेक्षणम् ।
विषीदन्तमिदं वाक्यमुवाच मधुसूदनः ॥
संजय बोले—इस तरह आँसूभरे कातर नेत्रों से युक्त करुणा से घिरे हुए उस शोकातुर अर्जुन से भगवान् मधुसूदन यह वचन कहने लगे ॥
नागरिकों के अधिकारों, आकांक्षाओं और विकास की मजबूत आधारशिला है हमारा लोकतंत्र।
'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस' के अवसर पर आइए, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।
#InternationalDemocracyDay
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक श्री के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।राष्ट्र-निर्माण, समाज जागरण और स्वदेशी मूल्यों के प्रति समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
आपके दूरदर्शी एवं प्रखर नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे।माँ गंगा एवं बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना है।