हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के संबोधन के बाद उसी मंच पर भाजपा-आरएसएस के लोगों द्वारा तथाकथित हवन-पूजा कराया जाना बेहद शर्मनाक, घृणित और निंदनीय है। यह एक बार फिर भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी सोच को बेनकाब करता है।
यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, इस देश के करोड़ों गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों का अपमान है। भाजपा-आरएसएस आज भी उसी संकीर्ण मानसिकता में जी रही है जिसे बाबा साहेब ने संविधान के जरिए तोड़ा था।
देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, भाजपा-आरएसएस की जातिवादी सोच से नहीं। इस ओछी और घृणित मानसिकता के खिलाफ श्री @kharge जी एवं श्री @RahulGandhi जी की अगुवाई में हमारी लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।
राजस्थान में हर 44 मिनट में एक व्यक्ति सड़क हादसे में अपनी जान गंवा रहा है। सबसे अधिक सड़क हादसे राजधानी जयपुर में हो रहे हैं। ये आंकड़ें बेहद भयावह और चिंताजनक हैं।
हर साल सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते है, लेकिन गुणवत्ता और सुरक्षा के अभाव में गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। जगह-जगह खस्ताहाल सड़कें और अधूरी व्यवस्थाएँ दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं। यह केवल अनियमितताओं, धन और संसाधनों की बर्बादी का मामला नहीं, बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ भी है।
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के दावों को धरातल पर उतारने के लिए सरकार को सड़क सुरक्षा को भी उतनी ही अहमियत देनी होगी।
@RajCMO@nitin_gadkari
बहरीन में राजस्थानी समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए धन्यवाद।
मुझे खुशी है कि अपनी विरासत से जुड़े रहते हुए उन्होंने अपने योगदान से एक सशक्त पहचान बनाई है, जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
आज हम सब लोग यहां इकट्ठा हुए हैं, ताकि हम संकल्प ले सकें कि कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक न्याय की जो ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी है, उसमें हम सब भागीदारी दें और पार्टी के साथ हम लोगों की आवाज बनें।
मैं राहुल गांधी जी का धन्यवाद देना चाहता हूं कि जब उन्होंने देश में टकराव देखा, तब उन्होंने भारत जोड़ने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों को जोड़ने का काम किया।
राहुल गांधी जी ने मांग रखी कि पिछड़े वर्ग के लोगों की पहचान और उनकी गिनती हो। हमने सरकार पर दबाव बनाया और आखिर में PM मोदी को जातिगत जनगणना कराने का फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
जातिगत जनगणना कराने को लेकर हमारा उद्देश्य है कि लोगों को पता चले कि देश में उनकी कितनी भागीदारी है।
: 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' में कांग्रेस महासचिव @SachinPilot जी
📍 नई दिल्ली
I pay tributes to my late father
Sh. Rajesh Pilot ji.
On this day 25 years ago, he left us for his heavenly abode - but he lives on in our memories and in our hearts.
From very humble beginnings to great heights in public life. From being a fighter pilot in the Indian Air Force to a successful politician. From being a fantastic father to being a grassroots leader- he made a mark all along.
What I miss the most - is his infectious smile…
#राजेश_पायलट_अमर_रहे
भाजपा के नेताओं की सोच इस निम्न स्तर पर पहुंच गई है कि वे महिलाओं का आदर करना तो दूर, उनके लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर अपनी असली मानसिकता दिखा रहे हैं।
कांग्रेस सांसद एवं AICC महासचिव @priyankagandhi जी पर भाजपा नेता रमेश विधूड़ी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
भाजपा की महिलाविरोधी सोच उसके नेताओं की तुच्छ शब्दावली से साफ झलकती है।
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जो महिला सशक्तिकरण का झूठा दम भरता है, उसे पहले अपने नेताओं को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना चाहिए।
@RahulGandhi@kcvenugopalmp@INCIndia
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज प्रचार समाप्त हो जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन, कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट(@SachinPilot) ने जम्मू क्षेत्र में दो जनसभाओं को संबोधित किया। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम ने दावा किया कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में विजयी होगा।
#ReporterDiary (@sunilJbhat)
Campaigning to end for the third & final phase of assembly polls in J&K today. On the last day of campaigning, Congress' General Secretary @SachinPilot addressed two public meetings in Jammu region. Speaking exclusively to India Today's @sunilJbhat, the former Rajasthan Deputy CM exuded confidence that Congress-NC alliance will emerge victorious in J&K.
#ReporterDiary #JammuAndKashmir #Politics