कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास जैसे अतिसंवेदनशील स्थान को राजनीतिक प्रदर्शन का मंच बनाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध तथा अराजकता के बीच की मर्यादा का पालन भी उतना ही आवश्यक है।
आज भोपाल स्थित रेड क्रॉस हॉस्पिटल से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक विपक्ष की इस निंदनीय राजनीति के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुआ।
कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि देश की जनता हर विषय पर संवाद चाहती है, न कि संवैधानिक संस्थाओं तथा उच्च पदों की गरिमा को चुनौती देने वाले राजनीतिक प्रपंच। दुर्भाग्य से नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जो लोकतांत्रिक विमर्श को कमजोर कर अराजकता का वातावरण निर्मित करने का प्रयास प्रतीत होते हैं।
एक परिवार के चंगुल में फँसकर कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह तार-तार कर रही है। यदि कांग्रेस अपने इस रवैये में सुधार नहीं करती, तो भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए वैचारिक स्तर पर तथा जनसंघर्ष के माध्यम से उसका मजबूती से प्रतिकार करने के लिए सदैव तैयार है।
इतिहास याद रखेगा कि जब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा था, तब कांग्रेस का ध्यान जनहित के प्रश्नों के समाधान की बजाय टकराव, भ्रम फैलाने और नकारात्मक राजनीति पर केंद्रित था।
निश्चित ही देश की जागरूक और समझदार जनता लोकतंत्र की मर्यादाओं को भंग करने वालों तथा अराजक राजनीति को बढ़ावा देने वालों को उनकी ओछी राजनीति का करारा जवाब देगी।
#अराजक_काँग्रेस
मध्यप्रदेश को पुनर्विकसित और आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न 13 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात देने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार एवं धन्यवाद।
#AmritStation#75अमृत_स्टेशन
वाह! अमेरिकी दूतावास की 'जानकारी' तो गज़ब निकली।
दिल्ली में प्रदर्शन कहाँ होगा, किन-किन जगहों पर होगा, 250 से अधिक किसान संगठनों की मौजूदगी होगी, इतनी बारीक जानकारी पहले से कैसे उपलब्ध थी?🤔
और यह सब ठीक उसी वक्त, जब संसद में FCRA जैसे अहम विषय पर चर्चा हो रही थी।
क्या यह महज़ संयोग था, या फिर कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अभी बाकी है?🤷♀️
इतनी सटीक जानकारी का स्रोत क्या था? जनता जवाब चाहती है।😠
कांग्रेस का नया घोषणापत्र... हंगामा, धक्का-मुक्की और अराजकता।
लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी राजनीति का असली चेहरा दिखाया।
प्रधानमंत्री जी के आवास की ओर निकाले गए विरोध मार्च के दौरान कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसी दौरान सामने आए एक वीडियो में एक कांग्रेस सांसद पुलिस वाहन के अंदर से पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं।
विरोध करना लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन हिंसा, दुर्व्यवहार और अराजकता किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराई जा सकती।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सब ठीक उसी समय क्यों हुआ, जब संसद में FCRA जैसे अहम विषय पर चर्चा चल रही थी? क्या यह केवल एक संयोग था, या फिर बहस से ध्यान भटकाने की एक सोची-समझी रणनीति?
क्या कांग्रेस सिर्फ़ राजनीतिक हंगामा कर रही है, या फिर उसके कदम ऐसे सवाल खड़े कर रहे हैं जिनमें विदेशी हितों और प्रभाव को लेकर भी चर्चा होना स्वाभाविक है?
यह जो INDI अलायंस है, इसका व्यवहार बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना है। संसद की मर्यादाओं को तार-तार करके, ये प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन कर रहे हैं।
हमारे संसदीय कार्य मंत्री @KirenRijiju जी ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। और इसके साथ-साथ NEET में पेपर लीक और उससे निकलने वाली सारी गतिविधियों पर भी हमारी सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार एक पारदर्शी सरकार है और हमेशा लोगों के पक्ष में फैसला करने वाली सरकार है। यह जो जन-विरोधी गतिविधि इनकी (विपक्ष की) चल रही है, इसकी हम लोग तीव्र भर्त्सना करते हैं। इनको प्रजातंत्र में कोई विश्वास नहीं है, न ही उसके मूल्यों के प्रति विश्वास है।
- केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda जी
#MonsoonSession2026
आज कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 का अनुमोदन हुआ है।
मुझे प्रसन्नता है कि मध्य प्रदेश की 8 करोड़ से अधिक जनता इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी
#UniformCivilCode#UCC#CabinetMP
असम सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर श्री @Rameswar_Teli जी, श्री @ATULBORA2 जी, श्री चरण बोरो जी एवं श्रीमती @AjantaNeog जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @himantabiswa जी के नेतृत्व में आप सभी असम की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
#BJPAssamHattrick
“आपका ही हूं, आपके लिए हूं और आपके कारण हूं...”
पीएम मोदी के इन शब्दों में एक पूरा जीवन समाया है। न घर, न परिवार, न अपना कोई सपना। बस देश और देश के लोग।
जो इंसान खुद को मिटाकर दूसरों में जी ले, उसका अपनापन सीधे दिल में उतरता है। यही अपनापन, यही आत्मीयता, लोगों को उनके दिल से जोड़ देती है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री पंकज जोशी जी को मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष,श्री सत्येंद्र भूषण जी को मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष एवं श्री राकेश जादौन जी को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।