भौंटवाड़ा की जगह किरवाड़ा का शटडाउन, बिजली सप्लाई चालू होने से बाल-बाल बचे एफआरटी कर्मी
भौंटवाड़ा की जगह किरवाड़ा का शटडाउन दे दिया, चालू मिली बिजली सप्लाई
विद्युत कर्मी की लापरवाही से पोल पर चढ़े एफआरटी कर्मियों की जान पर बनी, 4 दिन में दूसरी गंभीर घटना।
नांगल शेरपुर। करौली राजस्थान
विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली में लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है। नांगल शेरपुर सहायक अभियंता कार्यालय क्षेत्र के गांव भौंटवाड़ा में विद्युत लाइन का कार्य करने पहुंचे एफआरटी कर्मियों को गलत फीडर का शटडाउन दे दिया गया। शटडाउन मिलने के बाद कर्मचारी पोल पर चढ़कर काम करने लगे, लेकिन इसी दौरान पास के घर में बल्ब जलता दिखाई देने पर उन्हें विद्युत सप्लाई चालू होने का संदेह हुआ। एफआरटी कर्मी तत्काल पोल से नीचे उतरे और संभावित हादसा टल गया।
एफआरटी कर्मियों हेमराज व देशराज ने बताया कि भौंटवाड़ा में विद्युत शिकायत के निस्तारण के लिए टीम पहुंची थी। टीम ने शेखपुरा ग्रिड स्टेशन से विद्युत कर्मी राकेश से शटडाउन लिया। लाइन क्लियर होने की जानकारी मिलने के बाद एफआरटी कर्मी सुमेर, दयाराम व बहादुर सिंह समस्या के समाधान के लिए पोल पर सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़ गए।
इसी दौरान पास के मकान में बल्ब जलता दिखाई दिया। कर्मचारियों को विद्युत सप्लाई चालू होने का शक हुआ और वे तुरंत नीचे उतर आए। जब विद्युत कर्मी राकेश से संपर्क किया गया तो उन्होंने कथित तौर पर बताया कि भौंटवाड़ा की जगह गलती से किरवाड़ा का शटडाउन दे दिया गया।
चार दिन में दूसरी घटना, कर्मियों में रोष
एफआरटी कर्मियों के अनुसार, करीब चार दिन पहले भी कटारा अजीज गांव में इसी तरह की लापरवाही सामने आई थी। उस घटना के बाद एफआरटी कर्मियों ने नांगल शेरपुर सहायक अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर संबंधित विद्युत कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तब सहायक अभियंता द्वारा विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
इसके बावजूद दोबारा ऐसी घटना सामने आने से एफआरटी कर्मियों में आक्रोश है। कर्मियों का कहना है कि शटडाउन में मामूली चूक भी उनकी जान ले सकती है। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं उनकी सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ हैं।
एफआरटी कर्मियों ने सहायक अभियंता यूनुस खान को शिकायत देकर संबंधित फीडर इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कर्मियों के अनुसार, पूर्व में भी करीब पांच बार इस तरह की लापरवाही की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी-
एफआरटी कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी सुरक्षा को लेकर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई और जिम्मेदार कार्मिकों पर कार्रवाई नहीं हुई तो टीम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होगी। कर्मियों ने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
विभाग ने जांच के दिए आदेश:-
सहायक अभियंता नांगल शेरपुर यूनुस खान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय टीम का गठन कर दिया गया है। टीम सोमवार को अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कार्मिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#बिजलीविभाग #ऊर्जाविभाग #राजस्थान
🌙✨ शुभ रात्रि दोस्तों ✨🌙
दिनभर की भागदौड़, चिंताओं और परेशानियों को आज यहीं छोड़ दीजिए।
रात हमें याद दिलाती है कि हर अंत के बाद एक नई शुरुआत जरूर होती है। 🌿
💫 सपने वही नहीं जो नींद में आएं,
सपने वो हैं जो हमें नई सुबह के लिए प्रेरित करें।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आपकी रात सुकून भरी हो,
मन में शांति हो और आने वाली सुबह
नई खुशियां, नई उम्मीदें और नई ऊर्जा लेकर आए। 🙏❤️
🌹 मुस्कुराते रहिए, खुश रहिए और अपनों का ख्याल रखिए।
🌙 आप सभी को मेरी ओर से शुभ रात्रि एवं मीठे सपनों की शुभकामनाएं। 🌙
#शुभ_रात्रि #GoodNight #शुभ_रात्रि_दोस्तों #मीठे_सपने #सुप्रभात_की_उम्मीद #सकारात्मक_सोच #सकारात्मक_विचार #नई_उम्मीद #नई_सुबह #खुश_रहिए #मुस्कुराते_रहिए #आपका_दिन_शुभ_हो #GoodNightFriends #PositiveVibes #SweetDreams
सत्य निकेतन में रेस्क्यू जारी है और एक-एक कर हमारे भाईयों के शव निकाले जा रहे हैं। यह सिर्फ हादसा नहीं, सिस्टम की विफलता है।
DU के छात्रों से अपील है आज अपनी क्लास का बॉयकॉट कर जवाब मांगिए। VC और सरकार से पूछिए: इन मौतों का जिम्मेदार कौन है?
कल शाम से NSUI का धरना दूर्गाबाई देशमुख मेट्रो स्टेशन के नीचे जारी है। हमारी मांग है जवाबदेही तय हो, परिवारों को मुआवजा मिले और DU में सुरक्षित हॉस्टल की व्यवस्था हो।
छात्रों की आवाज़ दबेगी नहीं, जवाब लेकर रहेंगे।
आज बालाजी ईंट भट्टा दुब्बी से आगे किरवाड़ा की तरफ जाने वाले श्री महावीर जी मैन रोड पर फर्स्ट घुमाव पर बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें 3 आदमियों की मृत्यु ऑन स्पॉट हो गई।। किशोरपुर गांव के निवासी थे।
बहुत ही दुःखद घटना भगवान ऐसी अनहोनी किसी के साथ नहीं करें।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।।