टोंक जेल में नरेश भाईसाहब की तबीयत बिगड़ने के कारण आनन फानन में सहादत अस्पताल में भर्ती कराया है, स्वास्थ्य कारणों की वजह से ICU में किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा, सीने के दर्द और चक्कर की आवश्यक जांचें कि जा रही है.!
@NareshMeena__@RajCMO@BhajanlalBjp @RajGovOfficia
🙏 हमारी यही दुआ है 🤲🏻
आदरणीय बाबा डॉ. किरोड़ी लाल जी मीणा के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना है। बाबा जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के पथ पर लौटें। ❤️🙏
जल्दी स्वस्थ हों बाबा, हम सब आपके साथ हैं
@DrKirodilalBJP
जाति जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया पूरी तरह त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया है। यह कोई संयोग नहीं बल्कि केंद्र सरकार की सोची-समझी रणनीति लगती है, ताकि जाति जनगणना का मुख्य उद्देश्य ही खत्म हो जाए और सही आंकड़े कभी सामने न आएं। जब जातिगत जनगणना की घोषणा की गई तब सबने इसका स्वागत किया था परन्तु अब जिस तरह भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है, वह दिखाता है कि मोदी सरकार की नीयत ठीक नहीं है।
सरकार ने "मुक्त प्रश्न" (Open ended questions) का तरीका चुना है, जिसमें हर व्यक्ति अपनी जाति का जो नाम बताएगा, वही दर्ज होगा। भारत में एक ही जाति अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नामों, उपजातियों और भाषाओं से जानी जाती है। नतीजा यह होगा कि एक जाति हजारों नामों में बंट जाएगी और पूरा आंकड़ा ही अनुपयोगी हो जाएगा। सबसे गंभीर बात, इस जनगणना में "पिछड़ा वर्ग" शब्द तक शामिल नहीं है, यानी पिछड़ा वर्ग की सही आबादी का पता ही नहीं चलेगा।
श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और श्री राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि जातियों की एक सूची पहले से बनाई जाए, ठीक वैसे ही जैसे तेलंगाना (2024) और बिहार (2022) के जाति सर्वेक्षणों में किया गया था।
केंद्र सरकार को इस त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया को तुरंत रद्द कर, राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से बातचीत कर नई प्रश्नावली बनानी चाहिए, ताकि जाति जनगणना सटीक, सार्थक और लाभकारी साबित हो।
टोंक जेल में बंद श्री नरेश मीणा के स्वास्थ्य को लेकर मिल रही खबरें बेहद चिंताजनक हैं। समाचार पत्रों के अनुसार नरेश मीणा जी के सीने में दर्द और चक्कर आने जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की बात सामने आई है।
राजस्थान सरकार से अनुरोध है कि यथाशीघ्र उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच-पड़ताल की जाए और उन्हें उचित तथा समय पर चिकित्सीय इलाज प्रदान किया जाना चाहिए।
@RajCMO@NareshMeena__
आज सुबह से NSUI राजस्थान के कार्यकर्ता जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़कर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं।
घंटों बीत जाने के बावजूद अभी तक प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने या उनकी मांगों को सुनने के लिए नहीं पहुंचा है। यह रवैया छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ के प्रति प्रशासन की गंभीर उदासीनता को दर्शाता है।
छात्र अपने भविष्य, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी जायज़ मांगों पर संवेदनशीलता दिखाने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। यह केवल छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और छात्र सम्मान की लड़ाई है।
जब तक छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए जाते, छात्रों पर दमन की कार्रवाई बंद नहीं होती और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तब तक यह आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा I
@INCIndia@nsui@NSUIRajasthan@INCRajasthan
समानता और सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
#AmbedkarJayanti
महान समाज सुधारक, शोषितों और वंचितों के प्रखर स्वर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने हमें सिखाया कि समाज तब आगे बढ़ता है, जब हर व्यक्ति को शिक्षा, सम्मान और अवसर मिले। उनके संघर्ष ने लाखों लोगों के जीवन में नई रोशनी जलाई।
छात्र हितों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के 56वें स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
NSUI ज़िंदाबाद 👍
@VinodJakharIN#56thNSUIFoundationDay#NSUIFoundationDay