शिक्षा, संघर्ष और सेवा 🙏🏼
Tehsil President National Jat Tejveer Sena Bikaner !! | @rlpindiaorg at student union leader
🚩जय वीर तेजाजी🚩
@vijaypalbeniwal
RIICO एवं प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं के नाम पर संतों की तपोभूमि भैराणा धाम की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तथा हजारों हरे-भरे पेड़ों की संभावित कटाई के विरोध में आयोजित विशाल महापंचायत में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
आइए, अपनी संस्कृति, आस्था, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा हेतु एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करें।
📍 स्थान : भैराणा धाम, जयपुर
▪️दिनांक : 27 मई 2026
▪️ बुधवार
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस जनआंदोलन को मजबूत बनाएं।
निवेदक : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
@VijayBeniwal_@RLPINDIAorg
#RLP_बचाएगी_भैराणाधाम
बीकानेर जिले के झझू (कोलायतजी) में श्री वीर तेजा सेवा समिति व ग्रामवासियों द्वारा आयोजित सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आदरणीय नेता श्री हनुमान जी बेनीवाल के साथ रालोपा टिम बीकानेर के साथ उपस्थित रहा!
@hanumanbeniwal@RLPINDIAorg
"अब बात सिर्फ एक भर्ती की नहीं रही... बात अब उस ज़ुल्म के खिलाफ़ आवाज उठाने की है, जिसने राजस्थान के लाखों युवाओं के सपनों को रौंदा है।"
मैं हनुमान बेनीवाल, वो बेटा हूं इस मिट्टी का, जो न कभी किसी सत्ता से डरा, न कभी अपने जमीर से समझौता किया। हर बार जब भी राजस्थान के किसी भी कोने में,किसी भी युवा पर अन्याय हुआ, मैंने आवाज़ उठाई—चाहे मुझे सदन से निकाल दिया गया हो, या मेरी आवाज़ दबाने की हर संभव कोशिश की गई हो।
25 मई को फिर एक इम्तिहान है—मेरा नहीं, आपका ।
ये आपकी तक़दीर, आपके भविष्य और आपकी आवाज़ का इम्तिहान है।
मुझे पता है, कोई जाति का नाम लेकर आपको रोकने आएगा... कोई धर्म की दीवार खड़ी करेगा... कोई कहेगा कि ‘क्या फर्क पड़ता है’। लेकिन मैं आपसे एक सवाल पूछता हूं—क्या आपकी बेरोजगारी जाति देखकर आती है? क्या पेपर लीक धर्म देखकर होते हैं? क्या सपनों की क़ीमत पार्टी देखकर तय होती है? नहीं।
तो फिर अब और चुप क्यों?
मैंने अपना सब कुछ दांव पर लगाया है—कभी संसद में लड़ा, कभी सड़कों पर उतरा, कभी जेल गया, कभी धमकियों से गुज़रा... सिर्फ इसलिए ताकि जब आप लड़ने को तैयार हों, तो कोई हनुमान बेनीवाल आपके साथ खड़ा हो।
अब मैं आपसे मांगने आया हूं—अपने लिए नहीं, बल्कि आपके उस भविष्य के लिए जिसे बार-बार कुचला गया।
25 मई को जयपुर की सड़कों पर सिर्फ भीड़ नहीं चाहिए, हर कदम में वो आक्रोश चाहिए जो एक नई व्यवस्था की नींव रखे।
मैं इंतज़ार करूंगा उन आंखों का जिनमें उम्मीद हो, उन आवाज़ों का जिनमें हिम्मत हो, और उन कदमों का जो इस व्यवस्था की नींद तोड़ सकें।
आइए... मेरे साथ...
पार्टी व झंडे का भेद भूलकर,
सिर्फ और सिर्फ अपने हक़ की लड़ाई के लिए।
अगर अब नहीं जगे,
तो फिर कभी मत कहना कि कोई लड़ा नहीं।
आपका साथी -
हनुमान बेनीवाल
कल दिनांक 25 मई 2025,रविवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर में S.I. भर्ती को रद्द करवाने,RPSC के पुनर्गठन सहित प्रदेश के युवाओं के हितों के संरक्षण को लेकर आयोजित " युवा आक्रोश महारैली " में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनावे |
आज बीकानेर जनता दरबार में पार्टी के जिला संयोजक प्रभु जी गोदारा एवं पार्टी के पूर्व पदाधिकारी और पार्टी परिवार के सदस्यों ने 25 मई को जयपुर में युवा आक्रोश महारैली को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर आह्वान किया और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी।
आज शाम तक सभी बसों का रूट मैप त्यार करके फेसबुक वाल पर अपलोड कर दिया जाएगा #SI_भर्ती_2021_रद्द_करो
@RLPINDIAorg@hanumanbeniwal
कुछ #टटपुंजिये लोग कल से हनुमान बेनीवाल को ट्रोल कर रहे हैं।
कभी आए हो तुम विद्यार्थी हित में ।
हनुमान बेनीवाल हमेशा विद्यार्थी हित में आगे रहता हैं।
@JatniGunnu@SantoshBishnoi_