नजफगढ़ मे आम आदमी पार्टी चारों सीट जीत रही है। पूरी दिल्ली मे आम आदमी पार्टी की लहर है लेकिन नजफगढ़ मे तो आम आदमी पार्टी की सुनामी आ गयी है @ArvindKejriwal@kgahlot
MCD चुनाव में नजफगढ़ के चारों वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के साथ आज CM श्री @ArvindKejriwal जी से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आइए हम सब मिलकर नजफगढ़ के चारों वार्ड में @AamAadmiParty के उम्मीदवार को विजयी बनाएं और MCD में भी केजरीवाल सरकार लाएं।
दिल्ली की महिलाओं के लिए ख़ुशखबरी
आज से दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल होने जा रही है। सरकार महिलाओं के लिए विशेष “महिला मोहल्ला क्लिनिक” शुरू करने जा रही है जहां महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएँ, जाँच, दवाइयाँ व टेस्ट मुफ़्त उपलब्ध होंगे।
बधाई दिल्ली!
CM @ArvindKejriwal के कुशल नेतृत्व में हमने स्मार्ट परिवहन की दिशा में आज एक और क़दम बढ़ाया।
दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया जहां ऐप (One Delhi App) के ज़रिए अब सभी सरकारी बसों की लाइव ट्रैकिंग संभव है। रियल टाइम में यात्री शिकायत या सुझाव भी भेज सकेंगे।
आज बुराड़ी में बजरंगी घाट और परशुराम एन्क्लेव स्थित छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से बातचीत कर बहुत अच्छा लगा।
मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने छठ व्रतियों के लिए हर जगह उत्तम प्रबंध किए हैं।
@Sanjeev_aap
गुजरात से आए हर्ष सोलंकी के परिवार का अपने घर पर आदर सत्कार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम दोनों के परिवारों ने साथ बैठकर खाना खाया। ईश्वर इनके पूरे परिवार को सुख-समृद्धि और ख़ूब तरक़्क़ी दें।
समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। माता रानी की कृपा से हर किसी का जीवन सुख, सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण हो।
जय माता दी। 🙏
आज वार्ड127, नजफगढ़ के A M N ब्लाक गोपाल नगर में माननीय मंत्री श्री कैलाश गहलोत जी के आदेशानुसार घर घर जाकर दिल्ली सरकार द्वारा बिजली सब्सिडी जारी रखने के लिए लोगों का online रजिस्टरेशन करवाने में सहायता की ।
राजेश मंजीत सिंह @ArvindKejriwal@kgahlot@ipathak25 @rohitsharmanjf
केजरीवाल मॉडल पूरे देश को एक नई राह दिखा रहा है। दिल्ली की तरह अब केंद्रीय परिवहन सेवाएं भी हुई फेसलेस!
CM @ArvindKejriwal ने दिल्ली में फेसलेस सेवाओं की शुरुआत पिछले वर्ष की थी।मुझे खुशी है कि अब केन्द्र सरकार ने इसे अपनाया है। दिल्ली की तरह देश भर में लोग इससे लाभान्वित होंगे।
भाद्रपद की द्वितीया तिथि को नजफ़गढ़ के ढांसा और ईसापुर गांव में श्री दादा बूढ़े के वार्षिकोत्सव मौके पर बेहद भव्य मेला लगता है। मैं अपनी विधानसभा के सभी लोगों को इस शुभ दिन की बधाई देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि आप सभी स्वस्थ रहें और ख़ूब तरक्की करें।
"जय दादा बूढ़े की" 🙏
आप सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं।
भगवान विनायक से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास लाएं तथा अपना आशीर्वाद सदैव आप पर बनाए रखें।
गणपति बप्पा मोरया!
कश्मीरी गेट पर इलेक्ट्रिक बस में महिला कंडक्टरों से मिला। इन तीनों महिला कंडक्टरों ने कल ही ज्वाइन किया है। मुझे खुशी है कि CM @ArvindKejriwal के दूरदर्शी नीतियों की वजह से आज न सिर्फ महिलाएं बसों में बड़ी संख्या में यात्रा कर रहीं बल्कि स्टाफ के तौर पर अपनी सेवाएं भी दे रही हैं।
नजफगढ़ में शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल की शुरुआत करने के लिए CM @ArvindKejriwal का धन्यवाद।
हमारी खुशकिस्मती है कि इस तरह का पहला स्कूल नजफगढ़ में शुरू हुआ है। अब दिल्ली के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में ही सेना में भर्ती होने की ट्रेनिंग ले सकेंगे।
@msisodia