प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।
यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।
नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था।
कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला - अबू धाबी।
न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है - क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?
आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है।
जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है - उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं।
कोटा में मैंने यही कहा था - यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है।
हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं - और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
कांग्रेस नेता राजेश पांडे ने कांग्रेस संगठन को निकाय और पंचायत चुनाव से पहले मजबूत करने का सुझाव दिया है, उन्होंने चिंता जाहिर की है कि अगर कार्यकारिणी का विस्तार नहीं हुआ तो कार्यकर्त्ताओं में नाराजगी बढ़ जाएगी। राजेश पांडे प्रदेश कांग्रेस में सचिव और इसके अलावा यूथ कांग्रेस में जयपुर शहर के सी स्कीम ब्लॉक के अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस में प्रदेश सचिव रह चुके है। और जयपुर शहर कांग्रेस में जिला महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
मध्यप्रदेश में शिवराज के बुल्डोजर तंत्र, हर तबके के साथ घोर अन्याय, अधर्म और अत्याचार के खिलाफ आज उज्जैन में युवा शंखनाद मशाल जुलूस का नेतृत्व IYC अध्यक्ष श्री @srinivasiyc जी ने किया।
The environmental problems of developing countries are not the side effects of excessive industrialisation but reflect the inadequacy of development.
- Smt. Indira Gandhi
चोरी से बनी सरकार चोरी ही करती है - जो 40% भाजपा सरकार ने की।
कांग्रेस सरकार गरीबों की सरकार होगी
कांग्रेस सरकार मज़दूरों की सरकार होगी
कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार होगी
अपने पहले दिन, पहली कैबिनेट में
5 गारंटी पूरी करेगी - ये मेरी गारंटी है।