मैं अब भाजपा के साथ हूँ क्योंकि देश और विकास के लिए वे जो काम कर रहे हैं, मैं उसकी सच में तारीफ़ करती हूँ।
इसीलिए मैं उनसे जुड़ी हूँ। मैं देश के लिए और भी बहुत कुछ करना चाहती हूँ।
मैंने हमेशा देश की भलाई के बारे में सोचा है। इतने सारे मेडल जीतने के बाद, मैं चाहती हूँ कि हम सब देश के लिए एकजुट होकर खड़े हों, और देश की बेहतरी के लिए की जाने वाली किसी भी कोशिश का मैं मज़बूती से समर्थन करती हूँ।
: साइना नेहवाल, भारतीय बैडमिंटन स्टार
राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि!
नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारियों, संगठन महामंत्रियों एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में सहभागिता की।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यों की दिशा पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। संगठन को सशक्त करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और गति देने की दिशा में बैठक सार्थक रही।
#BJP4India
मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद।
भाजपा ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसका मैं पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूँगा और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करूँगा।
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई, जिन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी जुड़ाव भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरे समर्पित भाव से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।
@BJP4India
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल @BJP4India ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता का सृजन किया तथा उस संगठन में योगदान देने हेतु राष्ट्रीय महामंत्री का असाधारण दायित्व दिया जाना कार्यकर्ता-आधारित व्यवस्था का सम्मान है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के मार्गदर्शन तथा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के नेतृत्व में संगठन की सेवा एवं योगदान देने का यह अवसर मेरे लिए निष्ठा एवं समर्पण का विषय है।
राष्ट्र प्रथम की भावना को साकार करने तथा माँ भारती के गौरवगान हेतु संकल्पित भाजपा की नवगठित टीम #ViksitBharat के संकल्प को साकार करने हेतु आधारशिला के रूप में कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री जी के सतत प्रेरणा एवं सानिध्य तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सहित शीर्ष नेतृत्व, पार्टी के वरिष्ठजनों द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
भारत माता की जय!
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में संगठन एवं राष्ट्रसेवा का अवसर प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का आभार।
संगठन द्वारा नई जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में कामयाब होंगे।
भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!
#JaiJaiRajasthan #BJP4India