सुनो @BhajanlalBjp जी,
मैं ये वीडियो पोस्ट कर रहा हूँ। भेज दीजिए पुलिस, करवा लीजिए गिरफ़्तार।
ये वीडियो मंडावा, राजस्थान के नवी�� ने बनाया था। जिसमें उन्होंने दिखाया है कि एक तरफ़ शाखा वाले बच्चे हैं तो दूसरी और मैदान में मेहनत कर पसीना बहाते वो बच्चे जो देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं।
इस वीडियो के लिए @BhajanlalBjp सरकार ने पुलिस के माध्यम से न केवल नवीन का फोन कब्जाया बल्कि उसे गिरफ़्तार कर लिया।
आखिर नवीन ने इस वीडियो में देश की आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों का साथ देने वाले संगठन की हकीकत ही तो दिखाई है। उसमें क���या दिक्कत है? मगर खाकी चड्डी वालों की सरकार तो उससे भी डर गई। इतनी कायर?
देश तुम्हारी भावनाओं के मुताबिक नहीं चलेगा, संविधान से चलेगा। अविलंब नवीन को रिहा कीजिए।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की दुखद घटना में कई लोगों की जान चली गई है, जो बेहद पीड़ादायक व हृदयविदारक है।
पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना��ँ। कांग्रेस पार्टी सभी शोकसंतप्त परिवारों व घायलों के साथ है। मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
सरकार व प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा व राहत प्रदान की जाए।
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से कई छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
राज्य सरकार से आग्रह है कि घायलों के उपचार एवं पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की समुचित व्यवस्था की जाए। कांग्रेस के साथियों से अपील करती हूं कि पीड़ितों की यथासंभव मदद करें।
आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बड़े भाई श्री संदीप सिंह चौधरी जी से आत्मीय मुलाका�� कर उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रधान बड़े भाई श्री दिनेश सुंडा जी भी उपस्थित रहे।
@sandeepinc_ @officialdinesh1 @IYC @INCRajasthan
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
Wishing the Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru Joseph Vijay, a very happy birthday.
I wish you good health and success in all your efforts. I stand with you in defending the rights, dignity, and aspirations of the Tamil people, and in working together for the state’s progress.
नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था।
कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला - अबू धाबी।
न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है - क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?
आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं ��ोनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है।
जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है - उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं।
कोटा में मैंने यही कहा था - यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है।
हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं - और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
जननायक @RahulGandhi जी जन्मदिन पर युवा कांग्रेस के इस 'Mega Job Fair' में युवाओं को रोजगार की एक नई उम्मीद मिल रही है..❤️💼💯
: IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी
📍तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली
"हज़ारों बर्क़ गिरती हैं, कोई बिजली नहीं डरती,
सितम की रात से जो कौम लड़ती है वो लड़ती है!"
जब से मैंने राहुल जी को देखा है, उन्होंने संघर्ष का यही फ़लसफ़ा अपनाया है।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
युवाओं, किसानों, मजदूरों, वंचितों और शोषितों की आवाज़, संविधान और सामाजिक न्याय के योद्धा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सत्य, साहस और संवैधानिक मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्र��त है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के इस पावन पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें। @RahulGandhi
Warm birthday wishes to Shri @RahulGandhi.
Your unbridled dedication to the ideals of the Constitution and your uncompromising fight for the unheard voices have inspired millions.
The Congress party’s tradition of inclusiveness, social justice, harmony and compassion finds expression in your public life and leadership. Through your tireless engagement with people and your courage in speaking truth to power, you have consistently championed the cause of the most vulnerable and marginalised.
May you be blessed with good health, happiness, strength and a long life in service of the nation.
कोटा, आप कमाल थे।
यकीन मानिए, कल हमने मिलकर इतिहास की शुरुआत की।
हज़ारों छात्र मैदान में थे, लाखों लोगों ने ऑनलाइन देखा - और देश को पहली बार खुलकर पता चला कि शिक्षा के नाम पर कितनी बड़ी वसूली चल रही है।
लेकिन यह तो सिर्फ़ शुरुआत है। कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है। और इस सफ़र में आपकी जगह तय है।
अपने सुझाव ��ेजिए। Petition पर अभी Sign कीजिए।
#ChhatronKiGoonj
If you've suffered because of paper leaks, exam issues, or high fees
If this education system has shattered your dreams
If your family has invested a lifetime of savings in your education
Then “Chhatron Ki Goonj” is your voice.
This isn't just a campaign - it's a platform to take your demands directly to the government.
Affordable education. Fair examinations. Dignified employment.
Join the movement:
1️⃣ Click the link below.
2️⃣ Fill in your name and share your ideas.
3️⃣ Sign the petition - that's it.
Your signature will strengthen this movement. More the signatures, louder the goonj!
👉 Sign the petition now: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
अगर आपने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली, या महँगी fees का दर्द झेला है
अगर इस व्यवस्था ने आपके सपने तोड़े हैं
अगर आपके परिवार ने आपकी पढ़ाई के लिए जीवनभर की कमाई लगा दी है
��ो सुनिए: ‘छात्रों की गूंज’ आपकी आवाज़ है।
यह सिर्फ़ एक अभियान नहीं, यह आपकी मांग को सरकार तक पहुँचाने का ज़रिया है। सस्ती शिक्षा। निष्पक्ष परीक्षा। सम्मानजनक रोज़गार।
और इसमें जुड़ना सिर्फ़ 30 सेकंड का काम है:
1️⃣ नीचे दिए लिंक पर जाइए
2️⃣ अपना नाम भरिए, अपने सुझाव दीजिए
3️⃣ पिटिशन sign कीजिए - बस।
आपका एक हस्ताक्षर इस लड़ाई को ताक़त देगा। जितने ज़्यादा नाम, उतनी बुलंद गूंज।
👉 अभी sign कीजिए: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
पता है, भारत की सिर्फ़ 5 परीक्षाओं - NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार हर साल कितना ख़र्च करते हैं?
₹3.5 लाख करोड़।
यानी भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना। शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान और महिला-बाल विकास - इन पाँच मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर।
और बदले में करोड़ों युवाओं को क्या मिलता है? तनाव, अनिश्चितता, बेरोज़गारी, और टूटते सपने।
जो ख़र्च सरकार की ज़िम्मेदार�� है, उसका बोझ आज परिवार उठा रहे हैं।
#ChhatronKiGoonj
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
कोटा के लिए निकल चुका हूँ पर दिल में दो नाम गूंज रहे हैं: उमेश और रिया।
कल, सीकर में उमेश और देहरादून में रिया - दोनों ने Re-NEET के दबाव में अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली।
22 और 23 साल के बच्च�� - जिन्हें सपनों के खुले आसमान में उड़ना था वो इस अन्यायी व्यवस्था से हार गए।
ये मौतें एक टूटी, भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं। और इसके ज़िम्मेदार हैं मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिन्होंने छात्रों की रक्षा करने के बजाय, बार-बार पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, और भविष्य के सदागरों को संरक्षण दिया।
आज कोटा से हम वो लड़ाई शुरू करेंगे जिसका एक ही मक़सद है - किसी बच्चे के सपने ऐसे टूटन��� न पाएं, किसी माँ-बाप को फिर कभी अपने बच्चे को इस तरह खोना न पड़े।
हर ��रिवार की यह पीड़ा अब ‘छात्रों की गूंज’ बनकर पूरे देश में गूंजेगी।
#ChhatronKiGoonj