@narendramodi भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं🌺🌺🙏🙏
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहे प्रभु श्रीराम व बजरंगबली महाराज से यही कामना है🌺🌺🙏🙏
सभी देशवासियों को अदम्य साहस और अविस्मरणीय शौर्य के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व #स्वतंत्रता_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले महान नायकों को मिलकर नमन करें।
#IndependenceDay2023
“सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।”
महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत माँ के वीर सपूत शहीद पंडित राम प्रसाद 'बिस्मिल' जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
बालासोर, उड़ीसा में हुई ट्रेन दुर्घटना का दुखद समाचार मिला।
मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं प्रभु श्रीरामचंद्र जी से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायलों को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ मिले।
भगवान शिव की कठोर तपस्या कर धरती पर माँ गंगा का अवतरण कराने वाले, प्रभु श्री राम जी के पूर्वज इक्ष्वाकु वंश के महान सम्राट महाराजा भागीरथ जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमनI
#महाराजा_भागीरथ#जय_माँ_गंगा
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्येज्येष्ठ माह के प्रथम 'बड़े मंगल'की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!श्री हनुमान जी से सभी के समृद्ध, शांतिपूर्ण एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।
छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए माँ भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि 😔
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
ओम शांति 🙏
विश्व को गणित की मूल अवधारणा शून्य से परिचित करा कर आधुनिक विज्ञान को आधार देने वाले महान गणितज्ञ एवं खगोल शास्त्री आर्यभट्ट जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
#AryaBhatt
महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, संविधान शिल्प, सामाजिक न्याय के प्रणेता, अद्वितीय विधिवेत्ता 'भारत रत्न' बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि ।💐💐💐
आपके द्वारा पोषित सामाजिक न्याय एवं समतामूलक समाज का दीप सदैव प्रज्ज्वलित रहेगा ।🙏
1857 में भारत की प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर आज़ादी की अलख जगाने वाले स्वतंत्रता सेनानी, महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन.
हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रनाम
राम काज किन्हे बिनू मोहि कहाँ विश्राम ।।
जिनके प्राण और प्रण में प्रभु श्रीराम व्याप्त हों ; प्रभु के अनन्य भक्त पवन पुत्र श्री हनुमान जी के " प्राकट्य उत्सव " के पावन अवसर पर उनके श्री चरणों में मेरा कोटि कोटि प्रणाम।
|| अहिंसा परमो धर्म: ||
सत्य, अहिंसा, त्याग और करुणा के मार्ग पर चल कर मानवता की सेवा का रास्ता दिखाने वाले भगवान महावीर जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
इंदौर के पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत गिरने से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है।
रामनवमी के दिन मंदिर पहुंचे कई श्रद्धालुओं के कुएं में गिरने की खबर से आहत हूं।
दुआ कर रहा हूं कि हादसे के शिकार श्रद्धालु जल्द सलामत बाहर निकले
भारत में महिला शिक्षा की ज्योति जला, महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने वालीं महान समाज सेविका, देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन ।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस पर बल के सभी बल वीर जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। देश के लिए अतिमहत्वपूर्ण संस्थाओं और स्थानों की सुरक्षा में आपका साहस और पराक्रम अद्वितीय है। कर्तव्यपथ पर आपका समर्पण देशवासियों को प्रेरित करता है।