आवासन मण्डल आयुक्त श्री पवन अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान आवासन मण्डल की प्रतिष्ठित मानसरोवर योजना में स्थित टेक्नॉलोजी पार्क में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा महिलाओं की समस्याओं के समाधान एवं काउंसलिंग के लिए इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र बनाया जायेगा।