कलम देश की बड़ी शक्ति है भाव जगाने वाली,
दिल की नहीं दिमागों में भी आग लगाने वाली ।
राष्ट्र कवि दिनकर जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्व श्रद्धासुमन अर्पित।
#दिनकर
देखिये नेपाल में जनता और खासकर युवा वर्ग का व्यापक विरोध प्रदर्शन मूल रूप से भ्रष्टाचार और सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ है। कुछ दिन पहले नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध ने आग में घी का काम किया।
दिनकर जी की लाइन है
सिंहघासन खाली करो जनता आती है।
#loktantra#लोकतंत्र
Remembering Gauri Lankesh “Amma”🙏🏿
Her courage and commitment for love, equality and justice will always inspire us.
5 सितम्बर 2017, जब पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा था, तभी बेंगलुरु कर्नाटक में समाज के सभी वर्ग और धर्म के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव की शिक्षा देने वाली, संविधान को ही अपना धर्म मानने वाली, निडर व निर्भीक वरिष्ठ पत्रकार ‘गौरी लंकेश’ की सनातन संस्था से जुड़े लोगों ने निर्मम हत्या कर दी।
ये “नए भारत” की नई व्यवस्था है जहाँ निर्दोष बिना ट्रायल के जेलों में बंद हैं। सत्ता से सवाल पूछने वालों को जेल और अपराधियों की गोली खानी पड़ती है। जेल को नियम और बेल को अपवाद बना दिया गया है जबकि वर्षों बाद भी गौरी के मामले में दोषी आज़ाद हैं और न्याय आज भी इंतज़ार में है।
इंदौर में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की चूहों के काटने से मौत - यह कोई दुर्घटना नहीं, यह सीधी-सीधी हत्या है। यह घटना इतनी भयावह, अमानवीय और असंवेदनशील है कि इसे सुनकर भी रूह कांप जाए।
एक मां की गोद से उसका बच्चा छिन गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि सरकार ने अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी नहीं निभाई।
हेल्थ सेक्टर को जानबूझकर प्राइवेट हाथों में सौंपा गया - जहां इलाज अब सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है, और गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन चुके हैं।
प्रशासन हर बार की तरह कहता है - “जांच होगी” - लेकिन सवाल यह है - जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा तक नहीं कर सकते, तो सरकार चलाने का क्या हक़ है?
PM मोदी और MP के मुख्यमंत्री को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए। आपकी सरकार ने देश के करोड़ों गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया है - और अब मां की गोद से बच्चे तक छिनने लगा है।
मोदी जी, यह आवाज़ उन लाखों मां-बाप की तरफ से उठ रही है जो आज सरकारी लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। क्या जवाब देंगे?
हम चुप नहीं रहेंगे। ये लड़ाई हर गरीब, हर परिवार, हर बच्चे के हक़ की है।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित।
इस अवसर पर सभी गुरुओं को हृदय से नमन करते हुए आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
#शिक्षक#TeachersDay2025
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि और व्यापक तबाही बेहद दुखद और पीड़ादायक है।
मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और फंसे हुए सभी लोगों की सलामती की कामना करता हूं।
केंद्र और राज्य सरकार से अपील है कि राहत और बचाव कार्यों में और अधिक तेज़ी और मज़बूती लाई जाए। बर्बादी की भयावहता को देखते हुए सरकार को मिशन मोड में काम करना होगा।
किसानों, मज़दूरों, पशुपालकों और आम नागरिकों को तुरंत और प्रभावी सहायता मिलनी चाहिए।
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि राहत कार्य ही इस समय आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता हो - यही आपका एकमात्र दायित्व है। हमें मिलकर पंजाब के लोगों का हाथ थामना है।
आज सालों बाद अपने गाँव में बुजुर्गों, बच्चों, बचपन के मित्रों और जिस मिट्टी में पला-बढ़ा उसकी ख़ुशबू के बीच आज़ादी का जश्न मनाया।
इस उम्मीद के साथ कि हमेशा यह देश आज़ाद रहे, आबाद रहे।
#IndependenceDay2025 🇮🇳
नाथूराम वाले चाहते हैं कि भारत की “Democracy” को “Demo-कुर्सी” में तब्दील कर दिया जाए लेकिन शायद वो भूल रहे हैं कि जिस देश में दुनिया की सबसे प्राचीन लोकतंत्र की जड़ें मौजूद हो वहाँ लोकशाही को तानाशाही से दबाना मुश्किल है।
#VoteChori
रख हौसला वे दिन जल्दी आएंगे,
देश के बड़े जेल भी सजाए जाएंगे।
अडानी भी मित्र सहित जेल जाएंगे,
स्वागत में जेल के कैदी गीत गाएंगे।
बहारों फूल बरसाओ मेरा मेहबूब आया है......
@RahulGandhi जिंदाबाद
@kanhaiyakumar जिंदाबाद
इंडिया गठबंधन जिंदाबाद
कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद
नेता प्रतिपक्ष खड़गे जी और राहुल गांधी सहित विपक्ष के तमाम सांसदों को वोट-चोरों ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने के जुर्म में हिरासत में लिया है। यह लड़ाई वोट-चोरों और संविधान के रक्षकों के बीच है।
याद रहे कि सत्ता आती-जाती रहती है लेकिन लोकतंत्र और संविधान का शासन क़ायम रहा तो एक दिन शाह और तानाशाह भी जेल में होगें।
लोकतंत्र को चोरों का तंत्र नहीं बनने देंगे।
कदम-कदम पर लड़े हैं तुमसे,
कदम-कदम पर लड़ेंगे तुमसे।
हम भारत के लोग भावुक जरूर हैं पर बेवकूफ नहीं हैं।इस रंगे-बिल्ले को क्यों लगता है कि इनकी चोरी पकड़ी नहीं जाएगी?
एक बात गौर करने लायक है:
नेता प्रतिपक्ष ने सबूत के साथ सवाल चुनाव आयोग से पूछा पर उसका बचाव भाजपा और इसकी दरबारी मीडिया कर रही है।
ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग का बयान और भाजपा का बयान एक ही कंप्यूटर पर टाईप किया गया हो?
कर्म, ज्ञान, भक्ति, और जीवन के सही मार्ग पर चलने की सीख देने वाले धैर्य के देवता बाबा भोलेनाथ की जय हो।
हे नाथ अविनाशी आपके श्रीचरणों में शीश नवाते सकल समाज की मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
हर हर महादेव।
#भोलेनाथ#रामायण
सामाजिक चेतना में सामाजिक न्याय की समझ, समानता और अधिकारों की लड़ाई, पर्यावरण और संरक्षण की चिंता और समुदाय के विकास में योगदान यह हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज को बेहतर बनाने में मदद करती है।