भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई श्री विनोद जाखड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। Vinod Jakhar
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री AICC महासचिव आदरणीय श्री Sachin Pilot जी को जन्म दिवस की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं 💐🎂
कुछ करना है तो ख़ुद ही कुछ बनो दूसरो के भरोसे पर रहोगे तो लोगो की नजरो में सिर्फ़ मज़ाक़ बन कर ही रह जाओगे।
एक कहावत है की राज और खाज तो ख़ुद ही करे तब ही मज़ा आता है।
छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए। मैं हमेशा से छात्रसंघ चुनाव कराने के पक्ष में रहा हूँ।
सरकार आखिर किन कारणों से पंचायत, नगरपालिका और छात्रसंघ चुनावों से बच रही है? कहीं न कहीं सरकार को यह डर सता रहा है कि चुनाव हुए तो जनता और युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आ जाएगा।
— श्री @SachinPilot जी
कॉंपती हुई आवाज़ में संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए इरफ़ान को सुना जाये, सड़क पर अपने हक़ के लिये उतरे हुए छात्रों में ना जाने कितने एैसे युवा हैं जिनके सपने चकनाचूर हैं।
इनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिये, आपको सैल्यूट इरफ़ान
हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की नव-नियुक्त जिला कार्यकारिणी में नियुक्त हुए समस्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों एवं श्री @RahulGandhi जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। @INCIndia
जिला कांग्रेस कमेटी श्रीगंगानगर द्वारा नहरों में की गई अघोषित जल कटौती के विरोध में जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक रूपेंद्र सिंह कुन्नर, रायसिंहनगर विधायक सोहनलाल नायक, सांसद कुलदीप इंदौरा, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं एवं बड़ी संख्या में किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
क्षेत्र के किसानों की फसलों एवं सिंचाई आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नहरों में की गई जल कटौती को तत्काल समाप्त कर पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग की गई।
इस दौरान प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए पानी की कटौती को शीघ्र नहीं रोका गया, तो कांग्रेस पार्टी एवं किसान संगठनों द्वारा किसानों के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।
किसानों के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है।
#श्रीगंगानगर #किसानहित #नहरीपानी #जलकटौती #Congress #KuldeepIndora #RupinderSinghKooner #SohanlalNayak #किसान_एकता #जनआंदोलन
स्व. राजेश पायलट जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। उनकी सादगी, बेबाक नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें जननायक बनाता है।
जनहित और सामाजिक न्याय के लिए किया गया उनका संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। स्व. राजेश पायलट जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। #राजेश_पायलट_अमर_रहे
क्या परेग्नेट महिला हॉस्पिटल में नाचती हुई एडमिट हो सकती हैं क्या।
मेरे को लगता है जिनका मानसिक संतुलन ख़ुद का ही ठीक ना वो लोगो का क्या भला करेंगे।
राजस्थान में जंगल राज हो गया है।
नारी के सम्मान की बात करते है और ख़ुद एक महिला के लिए क्या बोल रहे है।
आज जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ के तत्वाधान में आयोजित 'जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव' में सम्मिलित होकर किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के हक व अधिकार की आवाज बुलंद की।
किसानों को बारदाना, बकाया डिग्गी अनुदान, किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने , NEET पेपर लीक तथा निरन्तर बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
प्रदेश के किसान, युवा, मजदूर और आमजन के अधिकारों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। अन्नदाता व युवाओं के समर्थन में संगरिया तथा जिले के कोने-कोने से पधारे समस्त साथियों को साधुवाद। @RahulGandhi@SachinPilot@INCIndia
आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान आदिवासी लोकनायक एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी श्री सूरज हेगड़े जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उनका असामयिक निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
संगठन के प्रति उनका समर्पण और सच्ची निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।
ॐ शांति !
हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 'जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव' में शामिल होकर किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं आमजन से जुड़े जनहित मुद्दों को मजबूती से उठाया एवं विरोध प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
तत्पश्चात अपने हक की मांग को लेकर विगत 302 दिनों से धरने पर बैठे धानका/धाणका समाज के प्रबुद्धजनों, प्रतिनिधियों एवं कामगार साथियों से मुलाकात कर उनके आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी से अनुरोध है कि 'धानका' और 'धाणका' दोनों को अनुसूचित जनजाति के रूप में एकरूपता प्रदान कर समाज के लोगों को उनके अधिकारों एवं योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराया जाए।
जयपुर के खो नागोरियन क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें।
मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
कल बुधवार सुबह 10:30 बजे जिले में फसल बीजाई के समय नहरी सिंचाई पानी में की गई अघोषित कटौती के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर श्रीगंगानगर को ज्ञापन दिया जाएगा। आप सभी साथियों से अपील है कि कल सुबह 10 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में भगत सिंह चौक श्रीगंगानगर पहुंचे।
#rajasthan #Congress #sriganganagar #कांग्रेस