ज़ुल्म का सूरज डूबेगा,
छात्र युवा का इंकलाब जीतेगा!
आज सड़कों पर उमड़ा छात्रों का हुजूम सिर्फ़ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। यह दिन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
#इंकलाब_जिंदाबाद#जयहिन्द
अगर आज तुम चुप रहे,
तो आने वाली पीढ़ियों तुमसे पूछेंगी,
जब युवाओं के हक के लिए जंतर मंतर पर लोग,
भूखे प्यासे तानाशाह के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे,
तब आप क्यों उनका समर्थन नहीं कर रहे थे!
इसलिए जो भी लोग जंतर मंतर नहीं जा पा रहे हैं वो अपना समर्थन सोशल मीडिया के माध्यम से अवश्य दें।
आज सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके और ये युवा आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।
हम सबको इन लोगों के साथ खड़े रहने की जरूरत है क्योंकि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि भारत में हो रहे आए दिन पेपर लीक के खिलाफ है।
#जयहिंद#इंकलाबजिंदाबाद
माननीय श्री सम्राट चौधरी कुशवाहा जी को बिहार बीजेपी
विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
यह सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि समर्पण, संघर्ष और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
बिहार में बीजेपी को भी स्थापित करने में कुशवाहा समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं।
शोषित, वंचित, दलित पिछड़े वर्ग, को न्याय अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले और उनके हक-हकूक के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले बहुजन नेता एवं बहुजन समाज के मसीहा "मान्यवर कांशीराम जी" की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन, एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
भारत की एकता, अखंडता और समानता का प्रतीक है संविधान 🇮🇳
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
हमारा संविधान न केवल नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि उनके कर्तव्यों के पालन का संदेश भी देता है।
@khesariLY बहुत अच्छा अपने काम समय रहते हुए भी बहुत ही मेहनत किया और बहुत मजबूती चुनाव लड़े हार जीत तो होती रहती है। मेहनत करते रहिए बिहार के लोगों के लिए कार्य करते रहिए आप एक दिन जरूर जीतेंगे।
बोए जाते हैं बेटे, उग जाती है बेटियाँ।
खाद-पानी बेटों में, लहराती है बेटियाँ।
आज सच में पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है हमारी देश की बेटियों ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।
#ICCWomensWorldCup2025
आप सभी को हर्ष, उल्लास एवं प्रकाश के पावन पर्व 'दीपावली' की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ लक्ष्मी हर घर में सुख, समृद्धि तथा खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।
#HappyDiwali#lights#Diwali2025
इस कदर वाकिफ है,
मेरे जज्बातों से मेरी कलम,
मैं “इश्क़” भी लिखना चाहूँ तो “इंक़लाब” लिख जाता है.
~ भगत सिंह
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
#इंकलाबजिंदाबाद
अभिभूत हूँ, निःशब्द हूँ, भावविभोर हूँ !
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में उपाध्यक्ष पद पर विश्वास जताने के लिए मैं आप सभी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।
दिल्ली हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी प्रकार विजय जुलूस निकालना प्रतिबंधित है। अतः सभी कार्यकर्ताओं, साथियों और शुभचिंतकों से अपील करता हूँ कि न्यायालय के आदेशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के विजय जुलूस से दूर रहे।
अंग्रेजी के तो अक्षर भी साइलेंट हो जाते है, हमारी हिंदी की बिंदी भी बोलती है।
आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है।