माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी को भारत का आम नागरिक 'युग पुरुष' मानता है। वह अति-सक्षम प्रशासक, दूरदर्शी, & विकास-केंद्रित नीतियां के रचनाकार हैं। सबसे महत्वपूर्ण है उनके ह्रदय में विश्वास कि सबसे सर्वोच्च एवं सम्मानित भारत की जनता, विशेषकर वञ्चितवर्ग है। भारत की धरती और भारतीय उनके लिए ईश्वरतुल्य हैं। @AmitShah@blsanthosh
कुसुम, किसलय, कुंज,
कोकिल कूकते हैं फाग में।
तन और मन भीगे हुए हैं,
प्रेम और अनुराग में।
तन प्रफुल्लित, मन प्रफुल्लित,
नित नए उत्सर्ग में।
ईश अनुकंपा बिखेरे,
रंगोत्सव के पर्व में।
*होली के पावन पर्व पर आपको परिवार सहित हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*
समस्त देशवासियों को रंग, उमंग, उल्लास और उत्साह के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में आनंद, स्नेह और समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूँ।
सामाजिक समरसता और सद्भाव के महापर्व होली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई!
आइए, प्रेम के रंगों से एक सशक्त, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें।
आज आवास पर जनपद बदायूं के विधानसभा क्षेत्र बिल्सी से जनप्रिय विधायक श्री हरीश शाक्य जी से भेंटकर कुशलक्षेम जाना एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
@harishshakyabjp
#VijayDiwas के अवसर पर, हम अपने बहादुर सैनिकों के साहस, बलिदान और वीरता का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारे देश की जीत सुरक्षित की। उनका समर्पण हर भारतीय को प्रेरित करता है।
जय हिन्द !
अद्भुत, अद्वितीय, अभिनंदनीय स्वागत...
इथोपिया में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का भारतीय गीत 'ऐसा देश है मेरा... गाकर जोरदार स्वागत हुआ।
इस अवसर पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली भी मौजूद रहे।
जन-जन की सुरक्षा, समृद्धि व खुशहाली सरकार की शीर्ष प्राथमिकता...
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में आए लोगों की समस्याएं सुनीं एवं अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया।
#JantaDarshanUP
@BJP4UP सोशल मीडिया विभाग में, @Bjp4Awadh के बहुत ही कर्मठ सहसंयोजक हमारे परम शुभचिंतक आदरणीय श्री Manoj Trivedi जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की मंगलकामनाएं प्रभु श्री राम से।।
#HappyBirthday
लोक आस्था एवं भगवान भास्कर के प्रति अगाध श्रद्धा को समर्पित छठ महापर्व की आप सभी को कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
आस्था, लोक संस्कृति, समर्पण और त्याग का संगम यह महापर्व सूर्य देवता और प्रकृति के प्रति, मानव का सबसे पवित्र संबन्ध को दर्शाता है। छठ का प्रत्येक अर्घ्य जीवन में प्रकाश, सत्य और संतुलन का संदेश देता है।
छठी मैया और भगवान सूर्य से कामना करता हूँ कि वे सभी के जीवन को सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय आशीर्वाद से परिपूर्ण करें।
जय छठी मैया।