कार्यक्रम दिनांक 20/09/2026 - लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “पंचम गोमती बुक फेस्टिवल” में देश के प्रतिष्ठित दिव्यांश पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित एवं डॉ० अमिताभ कुमार जी द्वारा लिखित पुस्तक “लखनऊ: शहर-ए-अदब” के विमोचन में सम्मलित हुआ।
बाराबंकी के ग्राम शाहपुर भगोली तीर्थ के निवासी व हमारे प्रिय अनुज श्री आशीष सिंह जी की पूज्य चाची स्व.श्रीमती सुचिता सिंह जी के निधन उपरान्त आयोजित तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करी।
हमारे अग्रज व पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय श्री
अश्विनी कुमार सिंह "अश्विनी दादा " की लम्बी बिमारी चलते आज निधन की अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुई।
उनका स्नेह,आशीर्वाद सदैव मुझे मिला। उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
@narendramodi यह दीप जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को निरंतर प्रकाशित करता रहे एवं सेवा और समर्पण की यह ज्योति सदैव यूं ही प्रज्ज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 'सेवा संकल्प अभियान' के अन्तर्गत आज दीया जलाकर प्रभु से मा. प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
अपार ऊर्जा, अदम्य संकल्प एवं नवाचारों के प्रेरणापुंज, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की कोटिशः शुभकामनाएँ। 🙏
प्रभु श्री राम से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन करता हूँ।
शिल्प, कौशल और सृजन के आराध्य भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से हर हाथ को कौशल, हर श्रम को सम्मान और हर सृजन को सफलता प्राप्त हो।
लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित कूर्मांचल नगर में भाजपा नेता एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त मंत्री श्री योगेश तिवारीजी की पूज्य माताजी के निधन की दुःखद समाचार पश्चात निज निवास पर पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करी।
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
गणपति बप्पा मोरया!
@shivprakashbjp वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
गणपति बप्पा मोरया!
दिनांक 12/09/2026 - सीतापुर में वरिष्ठ समाजसेवी व भा.ज.पा नेता श्री संजीव गुप्ता 'टिन्चु' जी व श्री राजीव गुप्ता जी के पूज्य पिता जी एवं लोकतंत्र सेनानी स्व० प्रेम नारायण गुप्ता जी का दुःखद स्वर्गवास पश्चात उन्के टाउन हॉल स्थित निवास पर आयोजित तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित हुआ ।
आज सीतापुर स्थित ग्राम व पो० भिठौरी में हमारे शुभचिंतक श्री अनिल प्रताप सिंह जी के पूज्य पिताजी व हमारे अनुज श्री ब्रजेन्द्र सिंह के चाचा स्व०कमलेश बखश सिंह जी का दुःखद स्वर्गवास पश्चात आयोजित तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिवार का ढांढस बांधा।
पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु का ज्ञान और मार्गदर्शन ही जीवन को सही दिशा देता है।
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण जी की कृपा से आप सभी के जीवन में प्रेम, सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो ।
जय श्रीकृष्ण!
आज @BJP4India की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर श्रीमती @rekhavermabjp जी का सीतापुर प्रथम आगमन पर मा.जनप्रतिनिधिगण व सम्मानित पदाधिकारीगण द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम की कुछ झलक।
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
राखी का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि लेकर आये, यही कामना है।
आज सिधौली-सीतापुर के सिंहपुर स्थित नारायणी प्राइवेट आईटीआई में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रकृति संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।