रक्षाबंधन का पावन पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक नहीं यह राष्ट्रीय बंधुत्व को सुदृढ़ करने का भी अवसर है।
रक्षाबंधन पर प्रेम, विश्वास और राष्ट्रभाव के इस पवित्र बंधन को और प्रगाढ़ करें तथा समरस भारत के निर्माण का संकल्प लें।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ...!!
"दंड नहीं, संवाद; नफरत नहीं, मार्गदर्शन। आइए, कटुता छोड़कर नई पीढ़ी का हाथ थामें और मिलकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।"
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक अभिभावक की तरह पहल करते हुए देशवासियों से अपील की है कि जो युवा किसी कारणवश अपनी राह से भटक गए हैं, उन्हें सजा या कटुता देने की बजाय, संवाद और क्षमा के जरिए सही दिशा दिखाना हमारा कर्तव्य है।
आइए, अपनी युवा शक्ति पर विश्वास जताएं, उनका मार्गदर्शन करें और मिलकर 'विकसित भारत' के भविष्य को गढ़ें।
2 अगस्त | इतिहास-गाथा 🇮🇳
जब तिरंगा गर्व से लहरा उठा
15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ, लेकिन दादरा और नगर हवेली सहित कुछ क्षेत्र पुर्तगाल के कब्जे में रहे। 2 अगस्त 1954 को 116 स्वयंसेवकों ने साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दादरा और नगर हवेली को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया।
इस सफल अभियान के बाद 2 अगस्त 1954 की सुबह शासकीय भवन पर तिरंगा गर्व से फहराया गया और यह क्षेत्र स्वतंत्र हुआ।
बाद में 19 दिसंबर 1961 को भारतीय सेना ने गोवा, दमन और दीव को भी पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आदरणीय श्री @shivprakashbjp जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन प्राप्त हो।
#ShivPrakashJi#BJP
आज IMRT बिज़नेस स्कूल विपुल खंड लखनऊ में नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर आयोजित बैठक प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री संजय राय जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री नीरज सिंह जी, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद त्रिवेदी जी, लखनऊ जिलाध्यक्ष श्री विजय मौर्य जी, सदस्य विधान परिषद् श्री उमेश द्विवेदी जी एवं श्री मुकेश शर्मा जी, श्री पवन सिंह चौहान जी सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में अभियान की आगामी रूपरेखा, संगठनात्मक रणनीति एवं महिला सशक्तिकरण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण — यही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है।
#WomenEmpowerment #NariShakti #LeadershipMatters #BJP #EmpoweredIndia
स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
स्वाधीनता संग्राम के निर्भीक सेनानी वीर सावरकर जी ने मातृभूमि की सेवा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। देश और विचारधारा के प्रति अटूट समर्पण कैसा होता है, उनके जीवन और लेखनी से इसकी सीख मिलती है। “हे मातृभूमि! तेरे बिना जीवन मृत्यु के समान है।” उनका यह कथन राष्ट्र के प्रति उनके अथाह प्रेम का प्रतिबिंब है।
अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध कर देशवासियों को एक करने वाले सावरकर जी का जीवन युगों-युगों तक हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।"
अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर दिल्ली स्थित रामकृष्ण आश्रम में युवाओं के पथप्रदर्शक स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
स्वामी विवेकानंद जी का जीवन आज भी युवाओं को आत्मबल, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
समस्त देश व प्रदेशवासियों को आंग्ल नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह नववर्ष आप व आपके परिजनों के जीवन में नई खुशियां, सुख, शांति, समृद्धि एवं वैभव लेकर आए।
#HappyNewYear2026
ग्रामीण भारत के लिए प्रगति की नई राह बना रही मोदी सरकार।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अब तक 7.87 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया है।
#PMGSY#NewIndia
आरामः कल्पवृक्षाणां विरामः सकलापदाम्।
अभिरामस्त्रिलोकानां रामः श्रीमान्स नः प्रभुः॥
श्री राम जन्मभूमि मन्दिर, श्री अयोध्या धाम में प्रतिष्ठा द्वादशी के पुनीत अवसर पर आज माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी के साथ 'शरणागतवत्सल' प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की अनुकंपा से संपूर्ण जगत में धर्म, शांति और सद्भाव का विस्तार हो तथा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है।
सियावर रामचन्द्र की जय।
નાવલી સ્થિત શ્રી કમલમ જિલ્લા ભાજપ કાર્યાલય આણંદ ખાતે પ્રદેશ સંગઠનના નવનિયુક્ત મહામંત્રીશ્રી હિતેન્દ્રસિંહ ચૈહાણ, શ્રી અજયભાઈ બ્રહ્મભટ્ટ, મંત્રીશ્રી નિરવભાઈ અમિન તેમજ અમૂલ ડેરીના નવનિયુક્ત ચેરમેનશ્રી અને વાઈસ ચેરમેનશ્રી ના પરિચય તથા સન્માન સમારોહનું
આયોજન કરવામાં આવ્યું
आप सभी को कल्पतरु दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
इस पावन अवसर पर आज दिल्ली स्थित रामकृष्ण आश्रम में श्री रामकृष्ण परमहंस जी के चरणों में नमन किया।
सन् 1886 में आज ही के दिन श्री रामकृष्ण परमहंस जी ‘कल्पतरु’ अर्थात आत्मबोध प्रदान करने वाले दिव्य वृक्ष के रूप में प्रकट हुए और शिष्यों को आध्यात्मिक जागृति का वरदान दिया। अपने दिव्य भाव को प्रकट करते हुए उन्होंने कहा था, "तुम्हारा चैतन्य हो।'"
श्री रामकृष्ण परमहंस जी का आध्यात्मिक प्रकाश हम सभी के जीवन को सत्य, शांति और आत्मबोध के पथ पर निरंतर आलोकित करता रहे।
आंग्ल नववर्ष के पावन अवसर पर आज छपिया मंदिर में श्री स्वामीनारायण महाराज के दर्शन–पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रीहरि की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का संचार हो यही प्रार्थना है।
नववर्ष आप सभी के लिए शुभ, मंगलमय और कल्याणकारी हो।