विश्व ह्रदय दिवस है आज ।
29 सितम्बर 2026, मंगलवार । आज विश्व ह्रदय दिवस है । विश्व हृदय दिवस, हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है । विश्व ह्रदय दिवस मनाने का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हृदय रोगों की रोकथाम को मोटिवेट करना है ।
भगत सिंह की जयंती पर कोटि कोटि नमन ।
28 सितम्बर 2026, सोमवार । आज भगत सिंह जी की जयंती है । भगत सिंह का जन्म 27 या 28 सितंबर 1907 को लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है । भगत सिंह की मां का नाम विद्यावती और पिता का नाम किशन सिंह था ।
अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस (International Daughter’s Day) की हार्दिक शुभकामनायें ।
27 सितम्बर 2026, रविवार । आज अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस है । आज सितम्बर मास का चौथा रविवार है । प्रति वर्ष सितम्बर मास के चौथे रविवार को अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है ।
पितृ पक्ष आज से प्रारम्भ ।
श्राद्ध पूर्णिमा है आज ।
26 सितम्बर 2026, शनिवार । आज भादों मास की पूर्णिमा है । आज से पितृ पक्ष प्रारम्भ हो रहा है । भाद्रपद ( भादों ) मास की पूर्णिमा से आश्विन ( क्वार ) मास की अमावस्या तक के सोलह दिनों को पितृपक्ष कहते हैं ।
अनंत चतुर्दशी एवं श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन की हार्दिक शुभकामनाये ।
25 सितम्बर 2026, शुक्रवार । आज अनंत चतुर्दशी है । आज भादों मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है । भादों मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है आज ।
25 सितम्बर 2026, शुक्रवार । आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है । पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को राजस्थान में जयपुर के निकट धानकिया गांव में उनके नाना के घर पर हुआ था । उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था।
बुढ़वा मंगल की हार्दिक शुभकामनायें ।
22 सितम्बर 2026, मंगलवार । आज बुढ़वा मंगल है । आज भादों मास का अंतिम मगलवार है । हर साल भाद्रपद मास के अंतिम मंगलवार को बुढ़वा मंगल मनाया जाता है । इस दिन हनुमानजी के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है, इसलिए इसे बुढ़वा मंगल कहा जाता है ।
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें ।
19 सितम्बर 2026, शनिवार । आज राधा अष्टमी है । आज भादों मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी है । भादों मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है । माना जाता है कि राधा रानी का जन्म इसी दिन हुआ था ।
विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनायें ।
17 सितम्बर 2026, गुरुवार । आज विश्वकर्मा जयंती है । प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है । भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन का देवता माना जाता है । भगवान विश्वकर्मा को 'देवताओं का शिल्पकार’ कहा जाता है ।
नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है आज ।
17 सितम्बर 2026, गुरुवार । आज नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन है । नरेन्द्र मोदी का जन्म तत्कालीन बॉम्बे राज्य के महेसाना जिला स्थित वडनगर ग्राम में हीराबेन मोदी और दामोदरदास मूलचन्द मोदी के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में 17 सितम्बर 1950 को हुआ था ।
ऋषि पंचमी की हार्दिक शुभकामनायें ।
15 सितम्बर 2026, मंगलवार । आज ऋषि पंचमी है । आज भादों मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी है । भादों मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को ऋषि पंचमी का उत्सव मनाया जाता है । ऋषि पंचमी पर सप्त ऋषियों का पूजन किया जाता है ।
इंजिनियर दिवस ( Engineer’s Day ) की हार्दिक शुभकामनायें ।
15 सितम्बर 2026, मंगलवार । आज इंजीनियर दिवस है । 15 सितंबर को पूरे देश में इंजिनियर दिवस मनाया जाता है । इंजीनियर दिवस देश के महान इंजिनियर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर मनाया जाता है ।
अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ।
15 सितम्बर 2026, मंगलवार। आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है। 15 सितंबर को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है । अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस हर साल 15 सितंबर को मनाया जाता है ।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनायें ।
14 सितम्बर 2026, सोमवार । आज गणेश चतुर्थी है । आज भादों मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है । भादों मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाता है । हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, आज ही के दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था ।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ।
14 सितम्बर 2026, सोमवार । आज हिंदी दिवस है । हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है । 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया था कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी ।
भारतेन्दु हरिश्चंद्र की जयंती है आज ।
9 सितम्बर 2026, बुधवार । आज भारतेन्दु हरिश्चंद्र की जयंती है । भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जन्म 9 सितम्बर, 1850 को काशी के एक प्रतिष्ठित वैश्य परिवार में हुआ । उनके पिता गोपालचंद्र एक अच्छे कवि थे और 'गिरधरदास' उपनाम से कविता लिखा करते थे ।
विश्व साक्षरता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ।
8 सितम्बर 2026, मंगलवार। आज विश्व साक्षरता दिवस है । विश्व साक्षरता दिवस हर साल 8 सितम्बर मनाया जाता है । पहला अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस साल 1966 में मनाया गया था ।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनायें ।
5 सितम्बर 2026, शनिवार । आज शिक्षक दिवस ( Teacher’s Day ) है । उन सभी शिक्षकों को, जो अपने छात्रों की सफलता के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते है और अपने छात्रों की सफलता को ही अपने जीवन का उद्देश्य मान लेते है, शत शत नमन एवं अभिनन्दन ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें ।
4 सितम्बर 2026, शुक्रवार । आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है । आज भाद्रपद ( भादों ) माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी है । भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था ।
कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनायें ।
31 अगस्त 2026, सोमवार। आज कजरी तीज है । आज भादों मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया है। भादों मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है । कजरी तीज को कजली तीज भी कहा जाता है । कजरी तीज को सातूड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है।