मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp, कल प्रदेश के विशेष शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर अपनी पीड़ा साझा की। कांग्रेस सरकार के दौरान हमने विशेष शिक्षकों और मानदेय कर्मियों के हितों का सदैव ध्यान रखा।
2020 में मानदेय में 25%, 2021 में मानदेय में दोगुनी एवं 2023 में 10% वार्षिक बढ़ोतरी का प्रावधान किया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 3 वर्षों से इन मानदेय कर्मियों की सुध नहीं ली गई है। हमारी सरकार द्वारा घोषित 10% स्वत: वार्षिक वृद्धि की अनुपालना वर्तमान सरकार में नहीं हो रही है।
मेरा मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इन "विशेष योग्यजन" की सेवा में जुटे शिक्षकों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक वि��ार कर मानदेय वृद्धि के आदेश तुरंत जारी करें।
भाजपा सरकार के बजट ने प्रदेश के विशेष योग्यजनों को पूरी तरह निराश किया है।
हमारी सरकार ने 2 दिव्यांग विश्वविद्यालय दिए, जिन्हें आज ठप कर दिया गया है। इनका काम आगे बढ़ता तो ये प्रदेश के दिव्यांगों के काम आते।
विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार मौन है।
दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में कोई प्रभावी बढ़ोतरी नहीं।
समझ नहीं आता कि भाजपा को वंचित व कमजोर वर्गों से इतनी असंवेदनशीलता क्यों है? क्या बजट में इनके लिए बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए थीं? दिव्यांगजन आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आशा करता हूं कम से कम एप्रोपिएशन बिल में दिव्यांगों के हित की घोषणाएं करनी चाहिए।
अध्यापक भर्ती विशेष शिक्षा में पद नहीं आना उन सभी साथियों के लिए बेहद चिंताजनक है सभी साथी लंबे समय से पात्रता परीक्षा उसके बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहें थे ले��िन पदों की संख्या नहीं आने से सभी विशेष शिक्षा साथी परेशान हो रहें है ।।
माननीय शिक्षा मंत्री @madandilawar जी से निवेदन है प्रकरण को संज्ञान में लेकर विशेष शिक्षा में भी पदों की संख्या आनी चाहिए ।।
@RajCMO @rajeduofficial @Ravindrachdry @RamdevChotiya76
ज्ञापन और संघर्ष का दौर ...!✊
#विशेष_शिक्षा को लेकर डेलिगेशन ने कल चंपावती नगरी चाकसू में हवामहल (जयपुर) विधायक महोदय बालमुकुंदाचार्य जी के आगमन पर उनको राज्य में तीनों श्रेणियों पर #विशेष_शिक्षक_भर्ती करवाने के लिए ज्ञापन सौ��पा।
डेलिगेशन का आभार 🙏
#विशेष_शिक्षक_भर्ती_करो