राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम को बीच में ही बंद करके प्रदेश BJP सरकार ने संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा सरकार के इस कदम का मैं पुरजोर विरोध करता हूं।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को उनका लाभ दिलाने में सहयोगी की भूमिका निभा रहे हजारों युवाओं को हतोत्साहित कर दिया।
यदि भाजपा को राजीव गांधी जी के नाम से दिक्कत है तो मेरा मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से आग्रह है इसका नाम बदल दें लेकिन सकारात्मक सोच के साथ इस कार्यक्रम को जारी रखें।
रोजगार देंगे या बेरोजगार करेंगे जवाब दे @BhajanlalBjp सरकार
राजस्थान के #युवा_मित्र ने सरकार की योजनाओं का जन जन तक पहुंचाने का काम किया है #विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा में भी राजस्थान की जनता को लाभ दिलाने का कार्य #युवा_मित्र कर रहे थे उसके बाद भी आपने हमारे साथ अन्याय किया
राजस्थान की भाजपा सरकार ने नए साल से पहले हज़ारों राजीव गांधी युवा मित्रों का इंटर्नशिप कार्यक्रम समाप्त कर उन्हें #बेरोजगारी का गिफ्ट दिया है।
अगर भाजपा की राजनीतिक दुर्भावना सिर्फ नाम से थी, तो वो नाम बदल देते लेकिन युवाओं को बेरोजगार क्यों किया?
जबकि पिछली भाजपा सरकार में पंचायत सहायकों की नियुक्ति हुई थी, हमारी सरकार आने पर उनका मानदेय बढ़ाकर उन्हें स्थाई करने के प्रावधान का प्रयास किया गया। भाजपा और कांग्रेस की नीति में यही फर्क है।
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में चयनित सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
राजस्थान की कांग्रेस सरकार सरकारी भर्तियों का सफलतापूर्वक आयोजन कर युवाओं को अधिक से अधिक नौकरी देने के लिए संकल्पबद्ध है।
हाल ही में रीट परीक्षा का सफल आयोजन कर करीब 50,000 युवाओं को नौकरी दी गई है। हम आगे भी ऐसे ही युवाओं को नौकरियां देते जाएंगे।
जो इस बार सफल नहीं हुए वो निराश ना हों, पुन: मेहनत से आपको भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि राज सिलिकोसिस पोर्टल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एप्लिकेशन विकसित की गई है, जिसे जिला न्यूमोकोनियोसिस बोर्ड के स्तर पर उपयोग करने हेतु क्रियाशील (Live) कर दिया गया है।
एमएसएमई पॉलिसी की रियायतों से 16000 से अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। पांच साल तक किसी भी सरकारी स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होने के प्रावधान से छोटी-छोटी इकाइयां बढ़ी हैं: CM @ashokgehlot51
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को जयपुर से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से कोटा शहर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के तहत सीवरेज परियोजना के 2 कार्यों का लोकार्पण कर कोटा शहर वासियों को सौगात दी।