🚨 सावधान! e-Challan के नाम पर हो रहे SCAM से बचें।
❌ फर्जी SMS, WhatsApp लिंक या कॉल पर भरोसा न करें।
❌ अपनी बैंकिंग/OTP जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
✅ e-Challan की जानकारी एवं भुगतान केवल अधिकृत सरकारी माध्यम से ही करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
e-Challan हुआ है?
✔️ अधिकृत पोर्टल का उपयोग करें
✔️ समय पर निस्तारण करें
✔️ फर्जी लिंक और एजेंटों से सावधान रहें
नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।
चालान से बचने का सबसे आसान तरीका है—यातायात नियमों का पालन करना।
#UPTrafficPolice#eChallan#RoadSafety
🚗 गाड़ी स्टार्ट करने से पहले,
सीट बेल्ट लगाना न भूलें।
क्योंकि मंज़िल तक पहुँचने से ज़्यादा ज़रूरी है,
सुरक्षित पहुँच जाना।
सीट बेल्ट लगाइए,
अपने परिवार की मुस्कान बचाइए।
#DriveSafe#SeatBelt#RoadSafetyAwareness
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की 'गोल्डन ऑवर' (पहले 1 घंटे) में मदद कर उसकी जान बचाएं।
'राहवीर योजना' के तहत मददगार को मिलेगी पूरी कानूनी सुरक्षा (कोई पुलिसिया पूछताछ नहीं) और साथ ही ₹25,000 का नकद पुरस्कार।
डरें नहीं, आगे बढ़ें। बनें सच्चे राहवीर!
📞 आपातकालीन सहायता: 112
रफ्तार पर लगाम लगाओ, अपनों से नाता निभाओ; क्योंकि देर से पहुँचना, न पहुँचने से कहीं बेहतर है।
सड़क सुरक्षा का एक ही मंत्र: धीमी रफ्तार, सुरक्षित जीवन और यमराज से दूरी।
“ट्रैफिक निदेशालय,उ0प्र0 द्वारा आई0आर0टी0ई0 के माध्यम से पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद प्रेक्षागृह में प्रदेश के चिन्हित ज़ीरो फ़ेटैलिटी डिस्ट्रिक्ट के पुलिस अधि0/कर्म0को सड़क सुरक्षा प्रबंधन एवं क्षमता निर्माण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षित किया गया।”
हर सेकंड है कीमती, मत करो जल्दबाजी की भूल; समय बचाओ ज़रूर, पर सुरक्षा के साथ हर पल।
नजर हटी दुर्घटना घटी, एक सेकंड की चूक है भारी; तेज़ रफ़्तार छोड़ो, सुरक्षित घर पहुँचने की करो तैयारी।