Currently, WhatsApp is a primary medium of communication. Therefore, it is essential to have knowledge about its security-related information. #jodhpur#StayCyberAware#CyberAwareness
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान...
निडर बनो, जागरूक रहो, हर पल अपना मान बढ़ाओ,
संकट आए तो साहस से, मदद के लिए तुरंत बुलाओ।
1090, 112, 1930 — सुरक्षा का हर पल है साथ,
राजकॉप सिटिजन ऐप संग, सुरक्षित बने हर नारी का पथ।
#jodhpur#WomenSafetyFirst#सुरक्षित_नारी_सशक्त_समाज#महिला_सुरक्षा
दिनांक 15 जुलाई 2026 को पूर्व छात्र पंजीयन एवं संपर्क अभियान के अंतर्गत अजमेर प्रवास के दौरान आदरणीय शिव प्रसाद जी, राष्ट्रीय मंत्री, विद्या भारती के सान्निध्य में झोटवाड़ा, जयपुर विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा बहिन आरती यादव जी का पूर्व छात्र पोर्टल पर पंजीयन संपन्न कराया गया।
#विश्व_युवा_कौशल_दिवस
कौशल ही युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति है।
सीखें नया हुनर, बढ़ाएं आत्मविश्वास और बनें आत्मनिर्भर।
कुशल युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।
विश्व युवा कौशल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#WorldYouthSkillsDay#YouthEmpowerment#jodhpur
सावधान! फर्जी लॉटरी स्कैम के झांसे में न आयें।
आजकल साइबर अपराधी आपको SMS, WhatsApp या Email पर बड़ी लॉटरी या इनाम जीतने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं।
खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें:-
झांसे में न आएं: यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग ही नहीं लिया, तो आप विजेता नहीं बन सकते। ऐसे अप्रत्याशित दावों से दूर रहें।
जल्दबाजी से बचें: जालसाज "अभी इनाम का दावा करें" कहकर कृत्रिम दबाव बनाते हैं। शांत रहें और कोई भी कदम जल्दबाजी में न उठाएं।
अग्रिम शुल्क न दें: असली लॉटरी कंपनियां पुरस्कार राशि देने के लिए आपसे कभी भी पहले एडवांस फीस, टैक्स या प्रोसेसिंग चार्ज नहीं मांगती हैं।
गोपनीयता बनाए रखें: किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता विवरण, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर, पासवर्ड या OTP कभी साझा न करें।
संदिग्ध लिंक से दूरी: अनजान नंबरों या ईमेल से प्राप्त किसी भी संदेहास्पद लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई अज्ञात ऐप इंस्टॉल करें।
यदि आपको किसी ठगी का संदेह हो, तो तुरंत बातचीत बंद करें और कोई भुगतान न करें। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या https://t.co/rXsEeqXsF7 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
#RajasthanPolice #CyberSecurity #FakeLotteryScam #StaySafeOnline
#CyberCrimeAwareness
पूर्व छात्र पंजीयन एवं संपर्क अभियान
दिनांक 9 जुलाई 2026 को पूर्व छात्र परिषद, विद्या भारती राजस्थान के जयपुर प्रांत सह-संयोजक आदरणीय CA अभिषेक जी एवं आदरणीय डॉ. शिखा गुप्ता जी द्वारा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों एवं विशिष्ट पूर्व छात्रों से आत्मीय संपर्क किया गया।
#alumni 🇮🇳
#महिला_सुरक्षा_संकल्प
महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर...
आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाकर छात्राओं को आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाया जा रहा है।
महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया।
#Jodhpur#selfdefensetraining
मोबाइल हैकिंग से बचें, साइबर ठगी से रहें सतर्क !
अनजान लिंक, APK फ़ाइल या संदिग्ध कॉल के झांसे में न आएं और किसी भी स्थिति में OTP, PIN या पासवर्ड साझा न करें।
केवल आधिकारिक ऐप्स का ही उपयोग करें तथा मोबाइल की सुरक्षा सेटिंग्स हमेशा अपडेट रखें।
#cybersecurity#CyberAwareness
सावधान! फर्जी लॉटरी स्कैम के झांसे में न आयें।
आजकल साइबर अपराधी आपको SMS, WhatsApp या Email पर बड़ी लॉटरी या इनाम जीतने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं।
खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें:-
#Jodhpur#cyber#cyberfraud#cybersecurity#CyberAwareness
डायल 1090 – महिला गरिमा हेल्पलाइन
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास के लिए हर समय आपके साथ।
किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में निःसंकोच 1090 पर कॉल करें।
#Jodhpur#Jodhpurpolice
मौसम बदल सकता है, लेकिन आपकी जिम्मेदारी नहीं।
बारिश हो या धूप, हर सफ़र में यातायात नियमों का पालन आपकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
"नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें—क्योंकि हर मौसम में आपकी सुरक्षा सबसे ज़रूरी है।"
#Jodhpur#Jodhpurpolice#mansoon#TrafficRules
महत्वपूर्ण सूचना - डेबिट/क्रेडिट कार्ड के संबध में ।
सावधान रहें,सुरक्षित रहें ।
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुंरत 1930 पर कॉल करे या https://t.co/3v89gCgC4t पर शिकायत दर्ज करें ।
#JodhpurPolice#Jodhpur
1300 छात्राओं ने लिया महिला सुरक्षा का संकल्प
25 महिला वॉलिंटियर्स को किया गया सम्मानित।
श्री शरत कविराज पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशन में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर पर आयोजित हुआ पुलिस का संवाद व सम्मान समारोह।
#Jodhpur#Jodhpurpolice#महिला_सुरक्षा_संकल्प