राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा राजस्थान में बजरी की दरों को कम करवाने,स्टेट हाइवे को टोल फ्री करने,स्थानीय लोगो को रोजगार में प्राथमिकता देने,किसानों की कर्ज माफी,पानी की उपलब्धता सहित दर्जनों जनहित के मुद्दो को लेकर निम्न स्थानों पर बड़े प्रदर्शन और जन सभाओं का आयोजन किया जायेगा,जिनका विवरण निम्नानुसार है -
1- श्रीडूंगरगढ़ ( बीकानेर) -09 जून
2- रियां (नागौर) -12 जून
3- कोलायत (बीकानेर)- 14 जून
4- टोंक -17 जून
5- भीलवाड़ा -20 जून
6- नोहर (हनुमानगढ़) - 22 जून
7- धोरीमना (बाड़मेर)- 24 जून
8- घड़साना (श्रीगंगानगर) -26 जून
आओ हम सब मिलकर व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई को आगाज से अंजाम तक पहुंचाए !
मेरी पहलवानों से अपील है की केंद्र सरकार की हठधर्मिता से आहत होकर अपनी मेहनत से अर्जित किए गए मेडल्स को आप लोगो ने आज गंगा में बहाने का जो निर्णय लिया है उसे वापिस ले,क्योंकि मेडल गंगा में बहाने का निर्णय हताशा का प्रतीक है और हताश होकर कोई भी लड़ाई नही जीती जा सकती है ! आज पूरा देश आपके साथ खड़ा है और अनेक मंच हमारे पास है जहां आपकी बात को प्रमुखता से रख रहे है और आगे भी रखेंगे और लोकतंत्र में आंदोलन के बहुत रास्ते भी है, चुंकि जिस मेडल को जीतने के लिए आपने अपना बचपन, अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया, उन मेडल्स में देश की और समाज की भावनाएं भी जुड़ी है ऐसे में मेरी अपील है उन्हे गंगा में नही बहाए ! आपकी भावनाओं का हम सम्मान करते है और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी संघर्ष में हर कदम पर आपके साथ खड़ी है और निश्चित तौर पर न्याय की लड़ाई में सच्चाई की जीत होगी !
@RLPINDIAorg@BajrangPunia@SakshiMalik@Phogat_Vinesh
राजस्थान में पेपर लीक मामलो की CBI से जांच करवाने के लिए केंद्र को हस्तक्षेप करने,राजस्थान में बढ़ती गेंगवार की घटनाओं,महिला अपराधों में हो रही बढ़ोतरी और बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामले को लोक सभा में उठाया !
@RLPINDIAorg
.@AshwiniVaishnaw जी देश के पशुपालन मंत्री जी की मौजूदगी में आपने नागौर के पशु मेले में पशुओं के परिवहन के लिए विशेष ट्रेन संचालन की हां भर दी मगर ट्रेन शुरू नही हो पाई,क्या आप अपनी बात से मुकर गए या @RailMinIndia के अधिकारी आपको मानते नही है ?
केंद्र के बजट में राजस्थान को एक बार फिर निराशा हाथ लगी,किसान कर्ज माफी,MSP पर कानून बनाने,रोजगार का स्थाई रोड़ मैप बनाने की कोई बात बजट में उल्लेखित नही थी !
मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 जी आपको अपना बेटा तो इतना लाडला है की आपने चार वर्षो से जिसे जयपुर पुलिस का कमिश्नर बना रखा है उसके खौफ में अपने बेटे का बतौर RCA अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध करवा दिया
1/1
राजस्थान फर्जी विश्वविद्यालयों का अड्डा इसलिए बन गया है क्योंकि यहां पर राज्य सरकार और निजी विश्वविद्यालयो के संचालको के मध्य गहरी सांठगांठ है ,अधिकतर निजी विश्वविद्यालय संचालक सरकार को सालाना 2 करोड़ रुपए देते है !
1/1
राजस्थान की आबादी उत्तर प्रदेश की तुलना में कुछ भी नहीं है, उस बड़े प्रदेश में तो महज 27 प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जबकि राजस्थान में 52 निजी विश्वविद्यालय खुल चुके हैं और कई पाइपलाइन में है।
2/1
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग गठन करने की बात कही थी, लेकिन इन धन बाहुबलियों और शिक्षा माफियाओं के सामने सरकार ने घुटने टेक दिए !
4/1
जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा 20 हजार से अधिक फर्जी डिग्रिया बांटने का मामला इस बात का बड़ा उदाहरण रहा ! जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक के इशारे पर उसके सुरक्षा गार्ड द्वारा 3 छात्रों को महज बात के कारण गोली मार दी गई क्योंकि छात्रों ने उसके फार्म हाउस के सामने सेल्फी ली
7/1
ऐसा ही नही कई निजी विश्वविद्यालय 2009 में खुल गए पर आज तक UGC के मापदंडों को पूरा नहीं कर रहे है,हजारों छात्र ऐसी यूनिवर्सिटीयों के चंगुल में फंस के वो कोर्स कर चुके है जिनकी मान्यता संबंधित यूनिवर्सिटी के पास थी ही नहीं
9/1
ऐसे छात्रों की अब किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही क्योंकि फर्जी रूप से कोर्स करवाने वाली ऐसी यूनिवर्सिटीयों के संचालकों की सीधी मुख्यमंत्री तक पहुंच है
10/1