हक की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजा जाता, जिनका जमीर जिंदा होता है, वो खुद चले आते हैं! ✊🔥
NSUI व राहुल गांधी के समर्थन व राहुल जी द्वारा झारखंड CM को लिखे पत्र के बाद कल छात्रों की मांगे मान ली गईं।
राहुल गांधी हमेशा छात्रों के साथ खड़े हैं, उनकी आवाज़ छात्रो की ताकत है।🔥🔥
निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर पूछे प्रश्न का जवाब :
प्रदेश के अंदर पूरा माहौल अच्छा है। टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया के लिए अभी बातचीत की गई और सब मिलकर इलेक्शन लड़ेंगे और मैं सब से अपील भी करना चाहूंगा कि तमाम हमारे जो MLA's, MP's हैं, तमाम हमारे जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस कमेटी और पंचायतों के भी जो अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं, उन सबको और आम कार्यकर्ताओं को भी कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सरकार के ढाई साल में देखा हमने जो पट्टे हम पाँच सौ में दे रहे थे, बारह लाख पट्टे हमने बांट दिए, इस सरकार के वक्त में बार बार अभियान चलाते हैं। अभियान फेल हो रहा है। कोई विकास हो ही नहीं रहा है शहरों के अंदर। नरेगा की तरह हमारी जो योजना थी शहरी रोजगार योजना वो इतना क्रांतिकारी फैसला था, देश के अंदर मेरे ख्याल से आंध्र प्रदेश के बाद में राजस्थान था जिसने यह योजना शुरू करी जिसमें नरेगा के पैटर्न पर शहरों में रोजगार मिले, उसको बंद कर दिया है। तो कई योजनाएं जिनमें राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय लोन आता है वो योजनाएं बंद पड़ी है। अभी ये हमारा आईपीडी टावर बन रहा है, यह भी हमने जो स्मार्ट सिटी की स्कीम थी उसको बनाया साथ में लिया, तो बड़े बड़े काम हमने किए हमारे वक्त में। मिस्टर शांति धारीवाल के वक्त में ऐतिहासिक काम हुए हैं यूडीएच- एलसीजी , स्वायत्तशासी संस्थाओं को लेकर और यह बर्बाद कर दिया पूरा इन्होंने, इस मंत्रालय पर ध्यान दे नहीं रहे हैं। ये मंत्रालय बहुत इम्पोर्टेन्ट है शहरों के लिए। शहरों में विस्तार के काम आ गए, जेडीए के अंडर आ गए, जो डेवलपमेंट अथॉरिटी बनी हैं उसमें आ गए हैं, उन गाँवों की तरफ कोई ध्यान दे नहीं रहा है ।
यह डिपार्टमेंट, यह मंत्रालय बहुत इम्पोर्टेन्ट है। उसी के चुनाव हो रहे हैं और सरकार को लेकर लोगों में बहुत गुस्सा है । मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी। टिकट का वितरण ढंग से हो जाए, उसके लिए बातचीत हुई है। उम्मीद करते हैं जो जाएंगे ऑब्ज़र्वर उनको ही पीसीसी पूरा अधिकार देकर भेजेगी। आप फैसला वहां की स्थिति, वहां के मेरिट पर करो।
एक भी टिकट सिफारिश पर मत दो। सिफारिश टिकट दिया नहीं वो हारा नहीं, जो जेन्युइन कार्यकर्ता है उसको टिकट मिले बस। चाहे मैं भी सिफारिश करूं, मेरे पास जयपुर कोई आदमी आ गए, मैं किसी के लिए सिफारिश करूंगा। बीकानेर में करूं, भरतपुर में करूं तो मुझे क्या पता वहां स्थिति क्या है। मैं सिफारिश करूंगा, भाई पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे हैं, दे दो टिकट इसको। कैसे जीतेगा वो? जीतेगा तभी जब जमीनी हकीकत क्या है, उसके आधार पर टिकट बंटेंगे तो जीतेंगे। बस ये मेरा मानना है।
पत्रकार: साठ फ़ीसदी युवाओं को टिकट देने पर चर्चा चल रही है ?
जवाब : वो मैंने कहा पचास परसेंट से ज्यादा टिकट जेन -जी को, युवाओं को दें। क्योंकि जेन -जी आने के बाद में एक पूरा देश के अंदर जमाना बदल रहा है, नई पीढ़ी आगे आ रही है। सीनियर का अनुभव काम लो, उनको भी साथ रखो। पर जो जेन -जी कहला दीजिए युवा पीढ़ी कहला दीजिए, इसका जो महत्व है, उससे कोई इनकार कर नहीं सकता।
जंतर मंतर पर जो एक आंदोलन किया इन्होंने, और राहुल गांधी जी ने जो धरने दिए पीएम हाउस के बाहर, फिर कांग्रेस कमेटी ने सब जगह धरने दिए, प्रदर्शन किए। मैंने भी भाग लिया दो बार यहां पर जयपुर की सड़कों पर। उसके बाद में एक माहौल बन चुका है कि बदलाव पीढ़ी का हो रहा है, हमें उस भावना को पहचानना चाहिए। युवाओं को जहां मौका मिले, उनको भी काम करना पड़ेगा, उनको भी समर्पित होना पड़ेगा, प्रतिबद्ध होना पड़ेगा पार्टियों के साथ में और जो हमारी नीतियां कांग्रेस की है, कार्यक्रम है, सिद्धांत है, गांधी जी के वक्त के हैं और डॉ. अम्बेडकर के संविधान के अंतर्गत हैं और पंडित नेहरू, मौलाना आजाद, सरदार पटेल ,बड़े - बड़े नेताओं का योगदान है, सब जानते हैं। लंबी कहानी है हमारे इतिहास की।
आज प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में निकाय चुनावों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुआ और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
प्रदेश में भाजपा सरकार के कुशासन से जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा ने जो सपने दिखाए थे, वे सब जुमले साबित हुए।
जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और आने वाले निकाय चुनावों में भाजपा का सूपड़ा करेगी।
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के संबोधन के बाद उसी मंच पर भाजपा-आरएसएस के लोगों द्वारा तथाकथित हवन-पूजा कराया जाना बेहद शर्मनाक, घृणित और निंदनीय है। यह एक बार फिर भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी सोच को बेनकाब करता है।
यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, इस देश के करोड़ों गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों का अपमान है। भाजपा-आरएसएस आज भी उसी संकीर्ण मानसिकता में जी रही है जिसे बाबा साहेब ने संविधान के जरिए तोड़ा था।
देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, भाजपा-आरएसएस की जातिवादी सोच से नहीं। इस ओछी और घृणित मानसिकता के खिलाफ श्री @kharge जी एवं श्री @RahulGandhi जी की अगुवाई में हमारी लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।
9 अगस्त 1942 को भारत की आज़ादी के लिए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का ऐतिहासिक शंखनाद हुआ। इस महान आंदोलन ने देशवासियों में स्वतंत्रता की नई चेतना और संघर्ष का जोश भर दिया।
आज अगस्त क्रांति दिवस पर उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन,
जय हिंद 🇮🇳 | जय भारत 🇮🇳
सादुलशहर के पूर्व विधायक तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सचिव एवं उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।
आज जयपुर के SMS अस्पताल पहुंचकर 15 दिन से अनशनरत छात्र नेता श्री शुभम रेवाड़ से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी।
श्री रेवाड़ ने कल से पानी भी त्याग दिया था। उनकी गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें जल पिलवाया एवं अनशन समाप्त करने हेतु समझाइश की।
युवाओं के प्रति भाजपा सरकार का ऐसा रवैया बिल्कुल उचित नहीं है। राज्य सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द इनकी मांगों पर ध्यान देकर समाधान निकालना चाहिए।
इस बात में अब कोई शक नहीं रह गया है कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए आदिवासी अस्मिता का कोई मोल नहीं है, आदिवासी समाज इनके लिए केवल वोट बैंक है।
मानगढ़ धाम वह पवित्र भूमि है जहां 1913 में गोविंद गुरु के नेतृत्व में एकत्र सैकड़ों आदिवासी भाई-बहनों को अंग्रेजी हुकूमत ने गोलियों से भून दिया था। यह आदिवासियों का जलियांवाला बाग है। प्रधानमंत्री जी जब मानगढ़ धाम आए थे, तब ऐसा माहौल बनाया गया कि अब इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा मिल ही जाएगा। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसके लिए पुरजोर प्रयास किए, परन्तु मोदी जी ने आदिवासी समाज की भावनाओं का ध्यान न रखते हुए इस विषय को टरका दिया।
अब केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट कह दिया है कि मानगढ़ धाम राष्ट्रीय स्मारक घोषित होने योग्य नहीं है। विडंबना देखिए कि यह इनकार उस मंत्रालय से आया है जिसके मंत्री राजस्थान के ही श्री गजेंद्र सिंह शेखावत हैं।
और तो और, 6 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के तत्कालीन अध्यक्ष श्री तरुण विजय ने स्वयं मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की सिफारिश करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी थी। यानी सिफारिश भी इनके अपने लोगों की, फाइल भी इन्हीं के पास, और इनकार भी इन्हीं का।
राजस्थान के दोनों केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के सांसद बताएं कि क्या वे राजस्थान की भावनाओं और आदिवासी समाज के संघर्ष को भूल गए? भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का वादा किया था। हकीकत यह है कि दर्जा देना तो दूर, यह सरकार उसकी पात्रता तक नकार रही है। मैं मांग करता हूं कि केंद्र सरकार अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और गोविंद गुरु के बलिदान स्थल को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दे।
मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना हमारी कांग्रेस सरकार ने शहरी गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों को मनरेगा की तर्ज पर रोजगार की गारंटी देने के लिए शुरू की थी। यह देश की उन गिनी-चुनी योजनाओं में से थी जिसने कोरोना के बाद शहरी क्षेत्रों में लाखों परिवारों को संबल दिया।
आज उसी योजना का हाल यह है कि भीषण गर्मी में पसीना बहाकर काम करने वाले प्रदेश के करीब 1.78 लाख श्रमिकों को बीते 6 महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। नगरीय निकायों में तैनात लगभग 900 संविदाकर्मी 6 से 7 महीने से बिना वेतन काम करने को मजबूर हैं।
कर्मचारियों में भारी मानसिक तनाव और हताशा है और वे स्वयं चेतावनी दे रहे हैं कि आर्थिक तंगी के कारण कोई अप्रिय घटना हुई तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विडंबना यह है कि सरकार 6 प्रतिशत एडमिनिस्ट्रेटिव फंड की कमी का बहाना बनाकर भुगतान रोक रही है, जबकि इन्हीं कर्मचारियों से स्वच्छ भारत मिशन, शहरी सेवा शिविर और जनगणना जैसे सरकारी कार्य पूरे करवाए जा रहे हैं। काम पूरा लिया जाए और मेहनताना न दिया जाए, यह श्रमिक के साथ अन्याय है।
राजस्थान सरकार बजट प्रावधान कर सभी श्रमिकों की लंबित मजदूरी एवं संविदाकर्मियों का वेतन तत्काल जारी करे। गरीब की मजदूरी रोकना किसी भी सरकार को शोभा नहीं देता।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ० सी० पी० जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्राथना करती हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहे।
@drcpjoshi#HappyBirthday#CPJoshi#Congress#RajasthanCongress
राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं। @drcpjoshi
(File Pic)
हमारी कांग्रेस सरकार के समय विभिन्न विभागों में समाजों, संस्थाओं एवं जनकल्याणकारी प्रयोजनों हेतु किए गए 300 से अधिक भूमि आवंटन भाजपा सरकार ने रद्द कर दिए हैं। इनमें से अधिकांश संस्थाओं द्वारा अमानत राशि जमा कराने के बावजूद आवंटन निरस्त कर दिए गए।
ये आवंटन किसी पार्टी के नहीं बल्कि गांव-ढाणी से पढ़ने आने वाले बच्चों के हॉस्टल, सामाजिक संस्थाओं एवं जनसुविधाओं के लिए थे। इन्हें रद्द करना समाजों का अपमान एवं युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात है। इससे समाजों में भयंकर आक्रोश है।
परन्तु विडंबना देखिए, इसी सरकार के पास भाजपा के नए प्रदेश मुख्यालय एवं जिला कार्यालयों के लिए जमीनों की कोई कमी नहीं है। वहां आवंटन की फाइलें दिन-रात दौड़ रही हैं।
क्या राजस्थान की जमीन सिर्फ भाजपा के दफ्तरों के लिए है, पिछड़े समाजों, हमारे बच्चों के लिए नहीं है? क्या इन Gen-Z बच्चों को भाजपा गंभीरता से नहीं लेती है?
सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि किन-किन आवंटनों को, किस आधार पर रद्द किया गया। बदले की भावना से किए गए ये सभी निर्णय तुरंत वापस लिए जाएं और सभी आवंटन पुन: बहाल किए जाएं।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस पर देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रहरी सभी वीर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शत-शत नमन।
आपकी वीरता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है।
जय हिंद! 🇮🇳
#CRPF#CRPFRaisingDay#JaiHind