सच्चाई, हक, संघर्ष और न्याय की जीत!
दमनकारी सरकार के झूठ, पैंतरे और अहंकार की हार!
छात्र और युवा शक्ति को अनंत बधाई!
बहुत से सवाल अनुत्तरित है। देश के जागरूक युवा जवाबदेही तय करवाते रहेंगे।
युवाओं का जोश, जुनून, जागरूकता और जज़्बा ही तानाशाही सरकार के अहंकार को चकनाचूर कर, मरते लोकतंत्र को आबाद कर सकता है।
#Protest#JantarMantar#neetexam#jobs
आज पार्टी के 30वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सबों को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस शुभ अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को उनकी निस्वार्थ मेहनत, सेवा, सहयोग, समर्पण, कर्मठता, संघर्ष और त्याग को सच्चे मन एवं श्रद्धाभाव के साथ याद करता हूँ।
निरंतर 29 वर्षों से मिल रहे आपके अपार सहयोग, अखंड विश्वास और अटूट प्रेम के हम सभी आभारी है। अंबेडकर, गाँधी, लोहिया, कर्पूरी और लालू जी के समाजवादी विचारों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास ने राजद को इतना मजबूत और वैचारिक रूप से समृद्ध बनाया है।
अति हर्ष का विषय है कि पूरे प्रदेश और जिला मुख्यालयों में धूमधाम से 30वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और आज पहली बार स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों के सभी साथी एक साथ जुड़े है और एक दूसरे को सुन रहे है।
आप राष्ट्रीय जनता दल की आत्मा हैं, ताकत हैं, जान हैं। राजद के कार्यकर्ताओं और समर्थकों जैसा समर्पण और समाजवाद के प्रति आस्था का कोई सानी नहीं! हमें गर्व है कि विगत 29 वर्षों में राजद ने कुर्सी की खातिर कभी भी अपने सिद्धांत, नीति और विचार से समझौता नहीं किया
हम बिहार की सेवा के लिए कटिबद्ध हैं। अपने देश के संविधान के प्रति पूर्ण संकल्पित हैं, समाजवाद ही हमारा सिद्धांत और पथ प्रदर्शक है।
समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक और सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास की लड़ाई को मजबूती देने के लिए 5 जुलाई सन 1997 से आज तक 30 वर्षों में हमने उतार-चढ़ाव और संघर्षों का एक लम्बा दौर देखा है। आप सब के सहयोग से हमने आने वाली हर बाधाओं को सामना किया और उन पर विजय पाई।
साथियों, संघर्षों और संक्रमण के इस दौर में हमे विचलित नहीं होना है। यह संघर्ष देश और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, नौकरी, आर्थिक समानता और समृद्धि की रोशनी पहुंचाने तक जारी रहेगा। केवल बिहार राज्य तक हम अपने आपको बांध कर नही रख सकते, देश को भी हमारी जरूरत है, पूरे देश के शोषितों, पीड़ितों, अल्पसंख्यकों, छात्रों, महिलाओं और युवाओं की हमे आवाज बनना होगा। हमे ताकत बनना है हर उस किसान की जो सरकारों की ओर आस भरी निगाहों से टकटकी लगाये निहारता है।
हमे ताकत बननी है हर उस जरूरत मंद की जिसके लिए सरकारी मशीनरियां अपने हाथ खड़े कर देती हैं। हम हर लाचार, मजबूर जरूरतमंद की ताकत बन कर उभरेंगें। राष्ट्रीय जनता दल एक परिवार है और सामाजिक एकजुटता ही इसकी ताकत है, हमारे परिवार में पूरा बिहार शामिल है।
राजद कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर प्रतिदिन आगे बढ़ रही है। हम आपके हक-अधिकार के लिए यूँ ही लड़ते रहेंगे। हमें अपना संगठन और मजबूत करना है। अगड़े-पिछड़े, दलित-आदिवासी, अल्पसंख्यक, गरीब, युवा-महिला, किसान-मज़दूर, नए और हाशिये के लोगों को अपने साथ जोड़ना है।
अंत में उन सभी अति प्रिय लोगों का मैं कृतज्ञ हूं जिन्होने राष्ट्रीय जनता दल की मजबूती के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया। उनकी जगह हमारे दिल में है और बनी रहेगी।
आइए, इस स्थापना दिवस पर हम संकल्प लें कि देश की वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए एकजुट होकर 12 वर्षों से केंद्र में और 21 वर्षों से प्रदेश में बैठी किसान, युवा, छात्र, महिला, कर्मचारी, व्यापारी और संविधान विरोधी तानाशाही बीजेपी सरकार की नाकामियों को हर टोला-गांव और घर-घर ले जाएँगे और एनडीए सरकार को बदलेंगे।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी की रहनुमाई में हम वंचितों, उपेक्षितों, गरीबों, किसानों, कर्मचारियों और युवाओं के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर एक विकसित, खुशहाल एवं शांतिप्रिय समाज का निर्माण करेंगे।
जय हिंद, जय बिहार, जय राजद।
हजारों करोड़ के रिशु श्री टेंडर महाघोटाले पर 21 साल की एनडीए सरकार मौन है।
हर बार एक बड़ा घोटाला उजागर होता है, कुछ छोटे किरानी-कर्मचारी गिरफ्तार होते है। लेकिन नीतीश-BJP-NDA के राज में इस संगठित संस्थागत भ्रष्टाचार के मुख्य सरगना, Master Mind, ताकतवर, प्रभावशाली और लाभार्थी लोग कभी भी गिरफ़्तार नहीं होते, उन तक कोई जाँच एजेंसी नहीं पहुंच पाती? चाहे वो एस्टीमेट घोटाला हो, सृजन घोटाला हो, CAG घोटाला हो या टेंडर घोटाला हो।
मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय में 05 जुलाई, 2026 को राजद का 30वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। हमारे नेता श्री @yadavtejashwi जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुजफ्फरपुर के सभी साथी इस जिला स्तरीय उत्सव की तैयारी में पूरी ताकत से जुट जाएं। #RJD
पटना और हाजीपुर में आयोजित विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर वर-वधु को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि इनका वैवाहिक जीवन सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम और आपसी विश्वास से परिपूर्ण रहे।
हम सभी के लिए अत्यंत चिंता का विषय है कि एनडीए की दिवालिया राजनीति और दिवालिए नेतृत्व के कारण प्रदेश की बिगड़ चुकी वित्तीय स्थिति, घटता राजस्व, बढ़ता राजकोषीय घाटा, अत्यधिक कर्ज, भारी ब्याज अदायगी तथा खोखली व अदूरदर्शी नीतियों के कारण हमारा बिहार कंगाल होने के कगार पर है। खज़ाना खाली होने के कारण प्रदेश में अराजकत वित्तीय हालात है।
नौसिखिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का बजटीय प्रबंधन इतना बुरा, वित्तीय स्थिति इतनी बदतर और परिस्थितियां इतनी भयावह है कि वित्तीय वर्ष 𝟐𝟎𝟐𝟔-𝟐𝟕 के मात्र तीन महीने ही बीते है और सामान्य मासिक पेंशन दिए जाने वाले जैसे रूटीन भुगतान और कार्यों के लिए भी आकस्मिक निधि (𝐂𝐨𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠𝐞𝐧𝐜𝐲 𝐅𝐮𝐧𝐝) से 𝟑𝟔𝟔𝟐 करोड़ रुपए की निकासी करनी पड़ रही है।
सरकार को वित्तीय संकट की सच्चाई स्वीकार कर, आम जनता को गुमराह करने के बदले राज्यवासियों को स्पष्टता से बताना चाहिए कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई कि रूटीन भुगतान के लिए नियमित बजटीय व्यवस्था की बजाय आकस्मिकता निधि का सहारा लेना पड़ रहा है ?
मेरे तथ्यात्मक, वास्तविक, तर्कपूर्ण सवालों का जवाब देने की बजाय एनडीए सरकार भ्रामक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बचकाने कार्य कर रही है।
सरकार में बैठे लोगों को आकस्मिकता निधि के संबंध में सर्वप्रथम संविधान के अनुच्छेद 𝟐𝟔𝟕(𝟏) एवं (𝟐) में अंकित प्रावधानों का अवलोकन करना उचित होगा। संविधान के अनुसार, “According to article 267(1) Parliament may by law establish a contingency fund, which shall be placed at the disposal of the President, for the purposes of meeting unforeseen expenditure.
Similarly, in article 267(2) it is provisioned that the legislature of a state may by law established a contingency fund which shall be placed at the disposal of the governor to enable advances for the purpose of meeting unforeseen expenditure.
संवैधानिक प्रावधानों के अवलोकन से यह स्पष्ट होता है कि “𝐓𝐡𝐞 𝐞𝐱𝐩𝐞𝐧𝐝𝐢𝐭𝐮𝐫𝐞 𝐦𝐮𝐬𝐭 𝐛𝐞 𝐨𝐟 𝐚𝐧 𝐮𝐧𝐟𝐨𝐫𝐞𝐬𝐞𝐞𝐧 𝐧𝐚𝐭𝐮𝐫𝐞 𝐨𝐫 𝐨𝐟 𝐞𝐦𝐞𝐫𝐠𝐞𝐧𝐭 𝐜𝐡𝐚𝐫𝐚𝐜𝐭𝐞𝐫” अर्थात् नार्मल और रूटीन मामलों में इस फंड का इस्तेमाल नहीं किया जाना है। राज्य में अचानक आए किसी संकट से निपटने के लिए राज्यपाल इस निधि से अग्रिम राशि की मंजूरी दे सकते हैं
ऐसी स्थिति में सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन जो दशकों से नियमित तरीके से हर महीने लाभुक के खाते में जाती रही है, अब बिना व्यवस्था परिवर्तन ऐसी क्या विचित्र वित्तीय परिस्थिति उत्पन्न हो गई कि सामान्य मासिक पेंशन दिए जाने के लिए भी आकस्मिक निधि का इस्तेमाल किया गया। अगर सरकार को सामान्य और नियमित खर्च के लिए भी आकस्मिक निधि का उपयोग करना पड़ रहा है तो फिर विकास कार्यों और अन्य परियोजनाओं के लिए धनराशि कहाँ से आएगी?
क्या पेंशन कोई आकस्मिक खर्च है? पेंशनधारक और हमारे सम्मानित बुजुर्ग और माता-बहने आपदा नहीं हो सकते जिनके लिए आपको आपदा राशि से भुगतान करना पड़े? सरकार इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की जगह मामले को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
बिहार सरकार द्वारा इसे बजटीय प्रबंधन मात्र बताकर इसके सैद्धांतिक पक्ष और मूल कारण बताने से बचने का प्रयास किया गया है। सरकार की आर्थिक स्थिति दयनीय है इसलिए पब्लिक डोमेन में सरकार इसे स्वीकार करने से डर रही है।
बिहार के वित्तीय हालात को लेकर जो संकेत मिल रहे हैं वो चिंताजनक है। वित्तीय वर्ष 𝟐𝟔-𝟐𝟕 बजट में बताया गया है कि वर्ष 𝟐𝟓-𝟐𝟔 में बिहार का राजकोषीय घाटा (𝐅𝐢𝐬𝐜𝐚𝐥 𝐃𝐞𝐟𝐢𝐜𝐢𝐭) 𝟏𝟏.𝟖% के चिंताजनक स्तर पर पहुँच चुका है। इस संबंध में यह स्पष्ट करना जरूरी है की 𝐅𝐑𝐁𝐌 𝐀𝐜𝐭 (राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम) के तहत राजकोषीय घाटा 𝟑% से अधिक नहीं होना चाहिए परंतु बिहार सरकार का राजकोषीय घाटा लक्ष्य के तीन से पाँच गुना तक अधिक हो रहा है।
बिहार में वित्तीय प्रबंधन को लेकर सवाल पहले से ही उठ रहे हैं, लेकिन अब एक ऐसा प्रावधान सामने आया है जो केवल वित्तीय अनुशासन ही नहीं बल्कि प्रशासनिक विवेक पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
कुछ माह पूर्व 𝐍𝐃𝐀 सरकार एक संशोधन लेकर आयी है , जिसके तहत प्रावधान किया गया कि बिहार आकस्मिकता निधि का आकार किसी भी वित्त वर्ष में उस वर्ष के बजटीय व्यय के 𝟏𝟎% तक बढ़ाया जा सकता है।
भारत के नेल्सन मंडेला, सामाजिक न्याय के महान पुरोधा, गरीबों और मजलूमों के मसीहा, लोकतंत्र एवं समानता के सशक्त रक्षक, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो तथा हम सबों के प्रेरणास्रोत एवं अभिभावक परम आदरणीय माननीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को उनके 79वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु एवं सदैव जनसेवा के लिए ऊर्जावान बनाए रखें।
#TejashwiYadav #RabriDevi #patnaaawas #RabriAawas
Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Lalu Prasad Yadav
एनडीए सरकार ज्वलंत जनसमस्याओं एवं अपनी नीतिगत विफलताओं से ध्यान भटकाने, भरमाने और बरगलाने के लिए आवास और सुरक्षा जैसे गैर-जरूरी मुद्दों को तरजीह दे रही है। आख़िरकार जनता को इन मुद्दों से क्या हासिल होगा?
बिहार के Cheap Minister एनडीए के किसी भी ऐरा-गैरा नत्थू खेरा तथा अयोग्य, अक्षम, कुपात्र, भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सरकारी खर्च पर उच्च कोटि की सुरक्षा श्रेणी, मंत्रिस्तरीय आवास और सुविधाएं बिना किसी मानक के रेवड़ी की तरह बांट रहे है। परिभाषित नियमों की अवहेलना कर अनुपयुक्त लोगों को सुरक्षा और आवास से उपकृत करने में इस भ्रष्ट और भ्रमित सरकार का कोई निश्चित पैमाना व मापदंड नहीं है।
बिहार का खजाना खाली है। कर्मचारी-व्यापारी, किसान-नौजवान, मजदूर, छात्र-शिक्षक सभी वर्ग त्राहिमाम कर रहे है।
बिहार की दिशाहीन सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, गरीबी, बेरोजगारी और प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। शिक्षा-स्वास्थ्य और विधि व्यवस्था बदहाल है। आपराधिक, घृणित, दूषित, संकीर्ण मानसिकता के अवसाद ग्रस्त नौसिखिए लोगों के हाथ में लोकतांत्रिक रूप से समृद्ध बिहार जैसे प्रदेश की बागड़ोर होना, किसी आपदा से कम नहीं है।
'मनरेगा मैन' एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, राजद के संस्थापक सदस्य, समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित, गाँव, गरीब और ग्रामीण की नब्ज समझने वाले हमारे अभिभावक 'स्व० रघुवंश प्रसाद सिंह जी’ की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
#RJD#TejashwiYadav#india#bihar
किसी के अबोध बच्चे किसी की आपराधिक लापरवाही के कारण बुरी तरह झुलस कर मर गए!
और किसी के बीमार नाकाम बच्चे को बिहारवासियों के जीवन से खेलने के लिए पूरा स्वास्थ्य व्यवस्था सौंप दिया गया है, बिहार पर थोप दिया गया है!
बिहार के एक पूर्व मुख्यमंत्री जो आजकल बताते फिरते हैं कि बिहार में सारे अपराध एक ही जाति के लोग करते हैं, उन्होंने ही बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल का, सुरक्षा के सभी नियम कानून ताक पर रखने के बावजूद, उद्घाटन किया था। आज उनको भी जवाब देना चाहिए कि किस प्रलोभन में सुरक्षा नियमों और दिशानिर्देशो की अनदेखी करने वाले ऐसे अस्पताल का उद्घाटन किया था?
आज बिहार के सरकारी अस्पतालों की ऐसी दयनीय हालत है, तभी तो बिहार के मरीजों को अपनी संपत्ति गिरवी रखकर, उधार लेकर ऐसे खून चूस निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है!
@yadavtejashwi
#RJD #bihar #health
बिहार में सुशासन पूरी तरह ICU में है! मुजफ्फरपुर की यह दुस्साहसिक घटना गवाह है कि सत्ता बदलते ही अपराधियों के हौसले चौगुने बुलंद हो चुके हैं। चुनाव में सुरक्षा के झूठे वादे करने वाली BJP आज अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दे रही है और राज्य की जनता दिनदहाड़े लूटी जा रही है। #Crime
बिहार में अपराध तो दोगुनी से चौगुनी रफ्तार पकड़ ही चुका था, अब स्वास्थ्य विभाग में भी महा-लूट चालू है! SKMCH में 129 डॉक्टरों ने घर बैठे 'हाजिरी घोटाला' कर डाला। CM मंच पर खड़े होकर बड़ी-बड़ी हांकने के बजाय ज़रा अपने इस भ्रष्ट सिस्टम को देखिए।
#Health#Bihar
बिहार के लाल शुभम कुमार को JEE Advanced 2026 की परीक्षा में (AIR) All India Rank-1 हासिल करने की ऐतिहासिक और अद्वितीय उपलब्धि पर ढेर सारी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपकी यह शानदार सफलता ना केवल आपके और आपके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए एक गौरव का क्षण है।
गया जिले से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा के शीर्ष स्थान पर पहुंचना यह साबित करता है कि अटूट संकल्प और सही दिशा में की गई मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आप आज पूरे बिहार के युवाओं एवं छात्रों के लिए प्रेरणा का एक प्रबल स्रोत बन चुके हैं।
बिहार के कोने-कोने में बैठे अनगिनत बच्चे आपकी इस सफलता से एक नया हौसला और सीख लेंगे। आपकी लगन, अनुशासन और इस ऐतिहासिक परिणाम को देखकर वे अपने जीवन में कुछ बड़ा करने और अपनी सीमाओं को लांघकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।
आपकी यह यात्रा दर्शाती है कि बिहार की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि आगे भी आप सफलता के नए आयाम छुएंगे और देश-दुनिया में अपना व अपने राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।
आपकी आगामी अकादमिक यात्रा मंगलमय और सफलताओं से भरी हो। बिहार और देश के सभी युवाओं की ओर से बधाई।
#TejashwiYadav #IITJEE #india #bihar
TMC के सांसद भाई अभिषेक बनर्जी पर भाजपाई सत्ता द्वारा प्रायोजित कायराना हमला निंदनीय और चिंताजनक है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग ऐसी हिंसा के पोषक, संरक्षक और संचालक है।
लोकतंत्र में नीतिगत विरोध, असहमति, वैचारिक मतभेद और प्रदर्शन समृद्ध व स्वस्थ लोकतंत्र का परिचायक है। सहमति और संवाद की जगह अराजकता, द्वेष और हिंसा को प्रोत्साहित करना जनतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा है।
विचित्र स्थिति है कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ अविलंब सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी किस से की जाए?
ट्रम्प पर हमले को अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा बताने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी भारतीय लोकतंत्र में इस राजनीतिक हिंसा और हमले की निंदा करेंगे कि नहीं?
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @pinarayivijayan जी के आवास पर ED की रेड राजनीतिक दुर्भावना और प्रतिशोध से प्रेरित है। बीजेपी सरकार जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हित साधने और क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने के उद्देश्य से करती है।
मोदी सरकार बताएं कि विगत 12 वर्षों में अब तक विभिन्न जाँच एजेंसियों द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं पर मनगढ़ंत फर्जी केस दर्ज कराने, रेड मारने और पूछताछ के लिए बुलाने के बाद कितने विपक्षी नेताओं को BJP में शामिल कराकर, उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र देकर अच्छे पदों से पुरस्कृत किया है?
ये सरेआम वीडियो में नोट लेते भ्रष्टाचार के आरोपियों को तो मुख्यमंत्री बना रहे है।
याद रखें, अंत में सच्चाई और न्याय की ही जीत होगी।
बड़े नीच लोग हैं भाजपाई!
• चुनाव से पहले: गाय हमारी माता!
• चुनाव बाद: 14 साल से अधिक वाली को काट दो!
हमारा क्या जाता?
फिलहाल तो कोई चुनाव भी नज़र नहीं आता!
#RJD#india
मुख्यमंत्री @Samrat4BJP जी, डूब मरिए! साहेबगंज में महिला की घर में घुसकर हत्या और बंदरा में मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला गया। जब से #बिहार में भाजपा सत्ता में आई है, अपराधियों का गुंडाराज चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है।
#Muzaffarpur#Bihar#Crime