चुनाव आयोग पर उठे गंभीर सवालों का जवाब अब देश को चाहिए।
चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की। मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, वोटर डेटा के केंद्रीकरण और चुनावी सॉफ्टवेयर से जुड़े कदमों पर गंभीर आपत्तियां सामने आईं, जिनमें कुछ को “अनधिकृत” और “अवैध” बताया गया।
जब चुनाव आयोग के भीतर ही इतने गंभीर मतभेद और आपत्तियां दर्ज हुई हैं, तो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
माननीय #SupremeCourtOfIndia को इन तथ्यों का संज्ञान लेकर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।
और यदि चुनाव आयोग इन गंभीर सवालों का संतोषजनक जवाब देने में विफल रहता है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है। लोकतंत्र में जवाबदेही से कोई ऊपर नहीं हो सकता।
#SupremeCourt
#CJISuryaKant
राजस्थान के डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मेरी बात हुई। 11 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 5 अगस्त को आए फैसले से वे बेहद आहत हैं। उनकी एक ही पीड़ा है यदि सभी 40 आरोपी बरी हो गए, तो फिर उनके 5 परिजनों सहित कुल 6 लोगों की हत्या किसने की?
वर्ष 2015 में राजस्थान के नागौर जिले के डांगावास गांव में हुए इस जघन्य हत्याकांड में 5 दलितों सहित कुल 6 लोगों की नृशंस हत्या हुई, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब एससी-एसटी विशेष अदालत द्वारा सभी 40 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी किए जाने से पीड़ित परिवार स्वयं को न्याय से वंचित महसूस कर रहा है।
यह केवल एक परिवार का मामला नहीं है। इस फैसले ने पूरे क्षेत्र, विशेषकर दलित समाज के लोगों के बीच असुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। लोगों के मन में यह सवाल है कि यदि इतनी बड़ी घटना में भी दोषियों की जवाबदेही तय नहीं हो पाती, तो पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा और कानून के प्रति विश्वास कैसे कायम रहेगा?
डांगावास का फैसला उन पुराने जख्मों को फिर ताज़ा कर गया है, जो लक्ष्मणपुर बाथे जैसे नरसंहारों ने दलित समाज को दिए थे। वर्ष 1997 में बिहार के लक्ष्मणपुर बाथे में 58 दलितों का नरसंहार किया गया था, जिसमें 27 महिलाएं और 16 मासूम बच्चे भी शामिल थे। वर्षों बाद उस मामले में भी सभी आरोपी बरी हो गए। आज देश जानना चाहता है कि यदि सभी आरोपी निर्दोष हैं, तो इन निर्दोष लोगों की हत्या आखिर किसने की?
परिवार ने बताया है कि वे इस फैसले को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमें विश्वास है कि राजस्थान हाईकोर्ट में मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष समीक्षा होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
आपसे विनम्र निवेदन है कि इस मामले में शीघ्र संवाद और समाधान की पहल करें। यदि लोगों में बढ़ता असंतोष समय रहते शांत नहीं किया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। हम सभी चाहते हैं कि भारत में शांति, लोकतांत्रिक संवाद और कानून-व्यवस्था बनी
@AKPPL_Official
आमिर खान जी, 3 Idiots ने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया और जिस वास्तविक व्यक्तित्व से वह प्रेरणा जुड़ी मानी जाती है, आज वे भूख हड़ताल पर हैं। ऐसे समय आपकी एक अपील या एक ट्वीट भी लोगों का ध्यान इस मुद्दे की ओर ला सकता है। यदि आप मानते हैं कि यह महत्वपूर्ण है,
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
आपने भारत की वैश्विक छवि को मजबूत बनाने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। लेकिन यदि एक वैज्ञानिक की लंबी भूख हड़ताल पर सरकार की ओर से संवेदनशील पहल या संवाद नहीं होता, तो इससे देश की लोकतांत्रिक और मानवीय छवि पर गंभीर प्रश्न उठ सकते हैं।
@SrBachchan सर, आपने सोनम वांगचुक जी को #KBC के मंच पर बुलाकर उनके विचारों का सम्मान किया था। आज जब वे अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं, ऐसे समय आपकी एक अपील या आवाज़ लाखों लोगों तक पहुंच सकती है। कृपया इस मुद्दे पर बोलिए। 🙏
@SrBachchan सर, आपने सोनम वांगचुक जी को #KBC के मंच पर बुलाकर उनके विचारों का सम्मान किया था। आज जब वे अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं, ऐसे समय आपकी एक अपील या आवाज़ लाखों लोगों तक पहुंच सकती है। कृपया इस मुद्दे पर बोलिए। 🙏
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
एक वैज्ञानिक कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। यदि समय रहते उनकी बात नहीं सुनी गई और कोई दुखद घटना हो गई, तो इससे भारत की लोकतांत्रिक और मानवीय छवि पर गंभीर सवाल उठेंगे। कृपया तत्काल हस्तक्षेप कर इस मामले का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें
कृपया इस विषय में शीघ्र हस्तक्षेप कर संबंधित पक्षों से बातचीत कर उचित समाधान निकालने का प्रयास करें। देश के नागरिक आशा करते हैं कि इस मुद्दे का शांतिपूर्ण और सकारात्मक समाधान होगा।
#SonamWangchuk#PMModi#India#Dialogue#democracyday
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi
हमारा विनम्र अनुरोध है कि कृपया इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दें। वैज्ञानिक सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। लोकतंत्र में संवाद और शांतिपूर्ण समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं।
will not change what has already happened.
People expect their elected leaders to speak up at the right time and use democratic means to ensure that citizens' concerns are heard.
@RahulGandhi,@SoniaGandhi, and all opposition leaders,
If you believe Sonam Wangchuk's protest is an important issue, please raise your voice now—not after it is too late. If the government does not respond in time and the situation worsens, a tweet posted afterward
भारत के वो युवा जो अपनी पढ़ाई छोड़कर Virat Kohli, Dhoni, Rohit को स्पोर्ट करते हैं, लेकिन कोई भी क्रिकेटर पेपर लीक पर कोई post नहीं डालता। इनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट से सरकार पर दबाव बन सकता है, मगर इन्हें अपनी ज़िंदगी से मतलब है, युवा की ज़िंदगी से नहीं
Ramesh megh
भारत को 14000 करोड़ का नुक्सान
साहब जिस चाबहार पोर्ट की डील पर अपनी पीठ थपथपाते हुए थकते नहीं थे..
उसी 14000 करोड़ के Iran मे Chabahar Port पर Israel का हमला😭🚀