अपने परिश्रम की शक्ति से देश के विकास मे��� अमूल्य योगदान देने वाले सभी श्रमिक भाई- बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके श्रम के बगैर किसी भी राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास जी के निधन का समाचार अत्यंत शोकजनक है।
उनका जाना कांग्रेस परिवार और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।
मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास का निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। डॉ गिरिजा व्यास ने शिक्षा, राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान था। उनका इस तरह एक हादसे का शिकार होकर असमय जाना हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है।
मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्���ान देने की प्रार्थना करता हूं।
(File Photo)
श्रीमान कैलाश जी बिश्नोई पुलिस उप महान���रीक्षक (DIG) से पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनने पर बहुत बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ ।
@Kailash Chandra Bishnoi IPS
https://t.co/mGqzvznGEz
संजीवनी प्रकरण को लेकर केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा द��यर एक मुकदमे में हाईकोर्ट का फैसला वर्तमान में अदालत के सामने SOG द्वारा रखे गए तथ्यों के आधार पर आया है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद SOG ने हाईकोर्ट में यू-टर्न ले लिया।
इस केस के जांच अधिकारी (IO) को भी हटा दिया गया एवं भाजपा सरकार द्वारा नामित सरकारी वकीलों ने भी केन्द्रीय मंत्री का ही पक्ष लिया। इस सबके बावजूद हाईकोर्ट ने मंत्रीजी की याचिका के अनुरूप FIR को रद्द नहीं किया है। हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट की इजाजत लेकर आगे कार्रवाई की जा सकती है।
SOG द्वारा 12 अप्रेल 2023 को राजकीय अधिवक्ता को लिखे गए पत्र क्रमांक SOG/SFIU/INV/2023/220 में इस केस की तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजी जिसके पेज नंबर 7 पर केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र शेखावत एवं उनके परिजनों की अपराध में संलिप्तता होने की बात लिखी और आरोपी माना। इस रिपोर्ट में लिखा गया कि जिन कंपनियों की संलिप्तता संजीवनी घोटाले में है उनसे श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का सीधा संबंध है।
इस केस के सैकड़ों पीड़ितों ने मुझसे मुलाकात की तब मैंने SOG से इस मामले की जानकारी मांगी। तब SOG ने गृहमंत्री के रूप में मुझे इन तथ्यों एवं इस प्रकरण की प्रगति से अवगत करवाया। मेरा श्री गजेन्द्र शेखावत के प्रति ��ोई व्यक्ति द्वेष नहीं था। SOG की इस ब्रीफिंग के आधार पर ही मैंने मीडिया के सामने श्री शेखावत एवं उनके परिजनों पर लगे आरोपों की जानकारी सामने रखी। श्री शेखावत ने कल भी अपने बयानों में अपनी स्वर्गीय माताजी पर लगे आरोपों का जिक्र किया। मेरा उनकी स्वर्गीय माताजी के प्रति पूरा सम्मान है परन्तु राज्य के गृहमंत्री के रूप में मेरे सामने लाए गए तथ्यों को पीड़ितों एवं जनता के सामने रखा जाना मेरा कर्त��्य था।
अब राज्य में सरकार बदलने के बाद SOG पर भाजपा सरकार ने दबाव बनाया जिसके कारण SOG ने कोर्ट में यू-टर्न लिया और इन्हें आरोपी नहीं माना है।
मेरी मांग है कि निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटार्यड न्यायाधीश की अध्यक्षता में SIT बनाकर इस प्रकरण की जांच की जाए जिससे पता चले कि कांग्रेस शासन में SOG द्वारा गलत जांच की गई या अभी दबाव में SOG ने गलत रिपोर्ट तैयार की है। कांग्रेस सरकार के समय इस केस में SOG ने फॉरेंसिक ऑडिट तक करवाकर भी जांच की थी।
मेरा उद्देश्य लाखों पीड़ितों के साथ न्याय सुनिश्चित कर उनके जीवन की मेहनत की कमाई वापस उनको दिलवाने का है।
हमारी सरकार के समय राजस्थान के हेल्�� मॉडल की देशभर में चर्चा थी और आज भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री जी के गृह जिले भरतपुर के ये हाल हैं कि सरकारी अस्पताल में एक महीने से डायलिसिस मशीन खराब है जिसके कारण मरीज परेशान घूम रहे हैं। बाकी जिलों की स्थिति का अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं।
राजस्थान से श्री @danishabrar2016, सुश्री @DivyaMaderna को AICC सचिव, श्री @VijayJangidINC को संयुक्त सचिव एवं श्री @dgurjarofficial को पुनः सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने पर ��ार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सभी नवनियुक्त सचिवों एवं संयुक्त सचिवों को बधाई। आशा है कि आप सभी कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे।
ED ने हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्री @RahulGandhi , कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge से लम्बी पूछताछ कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया परन्तु ईमानदारी एवं सत्य के सामने ED को झुकना ही पड़ा।
श्री @HemantSorenJMM , श्री @rautsanjay61 , श्री @SanjayAzadSln , श्री @msisodia , श्रीमती @RaoKavitha समेत तमाम ऐसे विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता हैं जिन्हें अदालत ने जमानत देते हुए ED को फटकार लगाई। कुछ नेताओं की तो गिरफ्तारी को अवैध बताया गया तो कुछ को जेल में रखने की मंशा को गलत माना गया और ED को निष्पक्षता से काम करने की हिदायत भी दी।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन नेताओं को केवल जमानत के लिए भी सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा जबकि सुप्रीम कोर्ट का प्राथमिक काम जमानत देना नहीं है।
यह दिखाता है कि कैसे केन्द्र की NDA सरकार ने ED का दुरुपयोग केवल विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर राजनीतिक प्रक्रिया को बाधित करने एवं विपक्षी नेताओं की साख खराब करने के लिए किया है।
ED के अधिकारियों को सोचना चाहिए कि उनकी जवाबदेही भारत के संविधान और उनकी सैलरी के लिए टैक्स देने वाली जनता के प्रति है या केवल भाजपा के नेताओं के प्रति है। देश में सरकारें तो आती-जाती रहेंगी पर इन प्रीमियर एजेंसियों को अपनी छवि का ख्याल रखना चाहिए।
मित्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाए 🎉🎉
अपनी दोस्ती के मजबूत रिश्ते को बनाए शानदार
🏍️🏍️JAWA - YEZDI MOTERCYCLES🏍️🏍️ के साथ...!!
jawa yezdi motorcycles showroom jodhpur rajasthan
👍 visit for purshottam auto mobile jodhpur rajasthan
,,,,,,,,,,,
......
ये रहा असली हिंदू जो अपने धर्म के किताबों को पढ़ा है और हक़ बात बोल रहा। और एक वो होते है,
जो दिन रात सिर्फ़ धर्म के नाम पर नफ़रत फैलाते है शर्म करो..
@mahisayss__ की दीवार से
सलूंबर जिले के जावरमाइंस थाना क्षेत्र में राजकीय शिक्षक श्री शंकर लाल मेघवाल की तलवार से काटकर हत��या एवं एवं उनके पिता श्री डालचंद मेघवाल को घायल करने की घटना बेहद विचलित करने वाली है।
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमलावर की भी मृत्यु हो गई है। पुलिस को इस मामले की तह ��क जाकर पता करना चाहिए कि इस जघन्य अपराध के पीछे की वजह क्या थी एवं पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित किया जाए। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि दी जानी चीहिए।
राजस्थान में आए दिन ऐसी घटनाएं होना दिखा रहा है कि यहां पुलिस और सरकार का इकबाल दिनोंदिन कमजोर होता जा रहा है।