यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।
आर्टिकल 370 हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आज का निर्णय ऐतिहासिक है, जो 5 अगस्त, 2019 को संसद में लिए गए फैसले पर संवैधानिक मुहर लगाता है। इसमें जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के हमारे भाई-बहनों के लिए उम्मीद, उन्नति और एकता का एक सशक्त संदेश है। माननीय कोर्ट के इस फैसले ने हमारी राष्ट्रीय एकता के मूल भाव को और मजबूत किया है, जो हर भारतवासी के लिए सर्वोपरि है।
मैं जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के अपने परिवारजनों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके सपनों को पूरा करने के लिए हम हर तरह से प्रतिबद्ध हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। आर्टिकल 370 का दंश झेलने वाला कोई भी व्यक्ति इससे वंचित ना रहे।
आज का निर्णय सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि यह आशा की एक बड़ी किरण भी है। इसमें उज्ज्वल भविष्य का वादा है, साथ ही एक सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण का हमारा सामूहिक संकल्प भी है।
#NayaJammuKashmir
श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के दर्शन कर धन्य हो गया!
यह अद्वितीय ब्रह्मा-सावित्री सिद्धपीठ लोगों की असीम श्रद्धा का केंद्र है, मन को ऊर्जा देने वाला है।
सृष्टि के स्वामी बृह्मा जी सभी का मंगल करें, सभी सुखी हों यही कामना है।
जय खेतेश्वर दाता री सा!
ब्रह्मर्षि ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठ के संस्थापक, राजपुरोहित समाज के आराध्य देव, संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज जी के जन्म-कल्याणक पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#KheteshwarMaharaj
गणतंत्र भारत के 74वें गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए आज इस शुभावसर पर हम हमारे संविधान के प्रति नतमस्तक रहें।
यह हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है कि देश के विकास के लिए हम हमारे कर्तव्यों तथा अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
#RepublicDayIndia
"विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊंचा रहे हमारा" 🇮🇳
आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाने एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिये आइये 13 से 15 अगस्त तक #HarGharTiranga अभियान में शामिल हों, और इसे सफल बनायें। #IndiaAt75
https://t.co/0NQZ1CBsf1