आज भाजपा केंद्रीय कार्यालय में एकात्म मानववाद के परणेता और अंत्योदय का मंत्र देने वाले श्रध्देय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री @blsanthosh जी और अनेक पार्टी के बरिष्ठ नेताओ के साथ पुष्पांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
#पंडित_दीनदयाल_उपाध्याय_जयंती
विश्व नदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ...
भारतीय संस्कृति में नदियों का अत्यंत महत्व है। नदियों का संस्कृति, सभ्यता एवं मानव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। माँ नर्मदा की परिक्रमा, मोक्षदायिनी माँ गंगा का पुण्य स्नान, गंगा-यमुना-सरस्वती का संगम स्नान तथा अन्य नदियों की भारतीय संस्कृति में तीर्थ के रूप में पूजा की जाती है। नदियाँ हमारी जीवनदायिनी हैं।
आइए, इस दिवस पर नदियों के संरक्षण, संवर्धन एवं उन्हें प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें।
#विश्व_नदी_दिवस
समाज को रूढ़ियों से मुक्त कर एक जागृत समाज का निर्माण करने वाले भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, महान समाज सुधारक एवं ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!
आधुनिक भारत के प्रमुख सृजनकर्ताओं के रूप में आपका अतुल्य योगदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
29 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर समरसता संकल्प अभियान की बनारस से शुरुआत की।
बनारस के उस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश के सभी राज्यों से लोग उपस्थित हुए और केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुझे खुशी है कि भाजपा का कार्यकर्ता समाज के साथ मिलकर इस अभियान को आगे लेकर चल रहा है।
-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin
#समरसता_संकल्प_अभियान
#SamrastaSankalpAbhiyan
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का यह अमर संदेश हमें सिखाता है कि धन-दौलत का अत्यधिक मोह नहीं, बल्कि त्याग, संतोष, सेवा और परोपकार ही सच्चे सुख एवं आत्मिक शांति का मार्ग है।
उन्होंने समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देकर हर प्रकार के भेदभाव का विरोध किया तथा कर्म और मानवता को सर्वोपरि माना।
#समरसता_संकल्प_अभियान
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व विदेश मंत्री एवं पद्म विभूषण से अलंकृत सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!
उनका राष्ट्रनिष्ठ, संवेदनशील एवं प्रेरणादायी सार्वजनिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा तथा अनगिनत कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।
'पद्म विभूषण' से सम्मानित भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व विदेश मंत्री आदरणीया दीदी सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सुषमा स्वराज जी की प्रतिबद्धता तथा ओजस्वी वाणी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
5 अगस्त: इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज एक ऐतिहासिक दिन...
यह वही स्वर्णिम दिन है, जब प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में:
🔹 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के इतिहास के एक काले अध्याय यानी अनुच्छेद 370 और 35A को हमेशा के लिए समाप्त किया गया।
दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर मेरे और भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष जी तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं।
आशुतोष तिवारी जी मेरे अनुज हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है, और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी, न आज है। आज भी हमारी मुलाकात हमेशा की तरह उसी गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई।
आशुतोष जी भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। मेरे चुनाव 2003 डबरा से मैने उन्हें एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में ही देखा है। मैंने वर्षों से उनकी कार्यशैली को करीब से देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आशुतोष जी ने भी परिणाम के पश्चात किसी का नाम लेकर नाराज़गी नहीं जताई यह भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान के भाव का प्रकटीकरण है !
मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष जी को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचे। हमारी ताकत हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार हैं।
श्री आशुतोष तिवारी जी और मेरे बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है। वह सदैव मेरे अनुज है, उनके लिए मैं अभिभावक.. हमारा और उनका यह रिश्ता सदैव ऐसे ही बना रहेगा।
राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं !