ऐतिहासिक अवसर सामने है। बिहार के शिक्षकों की वर्षों से लंबित 7वें वेतन आयोग के अनुरूप Pay Level की मांग अब समाधान की प्रतीक्षा में ��ै।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी @samrat4bjpएवं माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी @mkrtiwari_bjp ,
यदि लंबे अंतराल के बाद भाजपा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग को नई दिशा देने का अवसर मिला है, तो शिक्षकों की इस बहुप्रतीक्षित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा जा सकता है।
आगामी शिक्षक संवाद केवल संवाद न रहे—शिक्षकों की वर्षों पुरानी अपेक्षा के समाधा��� का अवसर बने।
7th Pay Level देकर बिहार के शिक्षकों के साथ न्याय कीजिए।
इतिहास निर्णयों से लिखा जाता है।
#7thPayForBiharTeachers
बिहार में आदेशपाल से लेकर सचिव तक राज्य सरकार के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के अनुरूप वेतन, ग्रेड-पे और लेवल का लाभ मिल रहा है, तो फिर शिक्षकों को इससे वंचित क्यों रखा जाए?
जब शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया है, तो केवल नाम के लिए राज्यकर्मी का दर्जा देने से क्या फायदा, यदि उन्हें राज्य कर्मियों के समान वेतनमान और वित्तीय अधिकार ही नहीं मिलेंगे?
शिक्षकों को आश्��ासन नहीं, समान वेतनमान और उनका वास्तविक हक चाहिए।
#BiharTeachersNeed7thPay
आज पटना में NDA के नेता, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात की।
@NitishKumar@Jduonline@BJP4Bihar
सातवें वे���नमान को लेकर शुरू की गई हमारी लड़ाई अब वार्ता के दौर में जा रही है। ऐसे में अब वक्त आ गया है की सभी शिक्षक आप जिस भी संघ में या आपके जिला / ब्लॉक में जो भी संघ एक्टिव हो उनसे मिलकर एक मांग सातवां वेतनमान के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाने को कहे । ये वक्त है सभी संघ का की इस बार वो शिक्षकों के मुहिम को अपनी ताकत देकर एकजुटता का परिचय दे । सभी संघ को दोबारा मौका मिल रहा है जिससे वेतनमान की लड़ाई को अंजाम मिले अगर इसबार भी वो गेम खेलते है शिक्षकों के साथ तो इतिहास उन्हें माफ़ नहीं करेगा ।
शिक्षक पूरी ईमानदारी से विद्यालय में कार्य कर रहे है तो उनको राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक के शिक्षकों को क्रमशः लेवल 6 से लेकर लेवल 8 तक का लाभ दिया जाए । वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय संगठन ,दिल्ली एवं उतरप्रदेश जैसे राज्यों में लेवल 6 से 8 तक का लाभ शिक्षकों को दिया जा रहा है । लेकिन बिहार के शिक्षकों को कोई भी पे लेवल सातवें वेतन के अनुरूप न देकर एक नयी वेतन संरचना का निर्माण कर दिया गया है । बिहार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री जी से अनुरोध है की वो अविलंब बिहार के सभी कोटि के शिक्षक , प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए सातवें वेतनमान के अनुरूप पे लेवल का लाभ देने की घोषणा करे - बिहार शिक्षक मंच
#BiharTeachersNeed7thPay
@mkrtiwari_bjp@samrat4bjp